22वें वित्तमंत्री------

जाने माने अर्थ शास्त्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह देश के13वेंप्रधान मंत्री रह चूके है। भरत के प्रधानमंत्री बनने से पहले वे देश के 22वें
वित्तमंत्री थे। प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री के अलावा वे आर.बी.आई. के 15वेंगवर्नर भी थे।
1991से1996 तक वित्तमंत्री के पदभार को बखुवी निभाया और 2004से2014 तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहकर देश को संभाला।
देश के तीन अहम पद भार संभालते हुए उन्होंने निष्ठा से देश व देशवासियों की सेवा की, देश को सही सलाह दी।
डॉ मनमोहन सिंह जी भारत की सबसे बड़ी व पुरानी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में जाने जाते हैं। वे शिक्षित व शांत प्रकृति के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति
 है। नम्र व सभ्य व्यक्तियों में जाने जाते हैं।
शिक्षा इंसान को उदंड नहीं बनाता अतः कम बोलने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने पर लगायें कई इलजामों को सहा और चूप
रहे। दरसल. साधारणतः शिक्षित व्यक्ति कम बोलते है, अपशब्दों का प्रयोग नहीं करते। यही इनकी खासियत होती हैं।
बड़े दुःख की बात है, 87बर्षिय हमारे देश के 13वें प्रधानमंत्री जी की अचानक रविवार (10-5-2020) को तबियत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द की
 शिकायत हुई।
देश की राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती  करवाया गया। फिलहाल वे डॉ. की देख-रेख में हैं।
2009 में इसी अस्पताल में उनका हार्ट-बाइपास सर्जरी हुआ था।
वर्तमान में वे राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य है।
राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री ने उनके एम्स में भर्ती होने से काफी चिंता जताई हैं। देश की प्रमुख कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने ईश्वर से उनके स्वस्थ्य होने की कामना की हैं........
शिक्षा की कदर करने वाले समस्त देशवासियों की ओर से भी उनके  स्वस्थ्य होने की कामना............