बाटा कंपनी------

विश्व प्रसिद्ध जूता निर्माण बाटा कंपनी का नाम करीब-करीब हम सभी जानते हैं। इस कंपनी का सामान भी हम इस्तमाल करते भी हैं।
कहा जाता है यह फैक्टरी ब्रिटीश काल से चली आ रही हैं। इसमें जूते का निर्माण होता हैं। जो आज भी काफी प्रसिद्ध माने जाते हैं। उस जमाने में यहां 18000 से 20000 के करीब श्रमिक काम किया करते थे। यूपी, बिहार, 
उड़िसा, झाड़खंड आदि अन्य कई राज्यों से श्रमिक यहां आकर नौकरी करते थे।लेकिन समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदल गया। परिवर्तन हो गया। अब यहां श्रमिकों की संख्या करीबन 1500-1600 रह गई हैं। फिर भी कंपनी का सामान भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विश्व के विभिन्न देशों में भेजा जाता हैं। जिसकी काफी डिमांड हैं। ये प्रोडॉकट कनाड़ा, अमोरिका, अस्ट्रेलिया आदि कई देशों में जाता हैं। बाटा कंपनी की अपनी कई दुकानें भी हैं।
इन दिनों लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद पड़ी हैं। काम बंद हैं। उत्पादन नहीं हो रहा हैं।कंपनी को करोड़ों के नुकसान की आशा हैं। मजदूर यूनियन की ओर से कहा जा रहा है- 100 साल के इतिहास में कंपनी कभी भी ऐसी 
परिस्थिति में नहीं पड़ी।
प्रसिद्ध जूता निर्माण बाटा कंपनी बंद है, काम ठप्प पड़ा हैं, करोड़ों का नुकसान झेल रही हैं बावजूद उसके, एक मात्र शायद यही एक कंपनी है जो अपने 1500-1600 श्रमिकों को बीना कटौती किये उनका पूरा वेतन उन्हें 
दे रही हैं। कई अन्य कंपनियां है जो अपने श्रमिकों को वेतन नहीं दे पा रहीं हैं। काम के बंद हो जाने से व कंपनी का नुकसान हो जाने से मालिक और श्रमिक दोनों बहुत परेशान हैं। लेकिन करोड़ों के नुकसान होने पर भी बाटा कंपनी ने पूरा वेतन दिया। न वेतन काटा और न ही रोका.....
लॉकडाउन के दौरान इस कंपनी के श्रमिकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही हैं। 
जो कि काफी प्रशंसनिय व सराहनिय हैं.........