लकी नंबर------

Friends, क्या नाम से एक-दूसरे को वाकई में हम पहचान पाते हैं...?
आप सब कहेंगे- हां ....। लेकिन मैं कहूंगी- ना....।
नाम से किसी को चिन्हित किया जाता हैं पर उसे पहचाना नहीं जाता। 

कोई बात नहीं। आज के बाद इसका हल आप खुद ही निकाल लेंगे। परन्तु मेरे इस लेख के साथ आपको कुछ समय बिताना पड़ेगा। तभी यह संभव है।
और हां, अगर आप ने मजेदार हिसाब हल कर लिया तो.... फिर कोई बात ही नहीं....जो हिसाब मैं आगे आपको बताने वाली हूं।

पहले आज मैं आप सबों के साथ एक मजेदार किस्सा शेयर करुंगी।
दोस्तों, हमारी जिंदगी में सुख-दुख, लाभ-हानि, उतार-चढा़व, हंसना-रोना लगा ही रहता हैं। इन सबों से कुछ समय के लिए निकल कर एक मजेदार हिसाब के साथ जुड़ेंगे.....

दरअसल, कुछ साल पहले मैं ट्रेन से सफर कर रही थी। सफर 17घंटे का था। काफी लम्बा सफ़र था। अक्सर इस तरह के सफर में मुसाफिर एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। दोस्ती हो जाती हैं। अपने अगल- बगल वालों को हेल्फ करते हैं, बात चीत आदि के जरिए समय बिताते हुए जातें हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। अपने इस सफ़र के दौरान मैंने, बगल में बैठे मुसाफिर से एक मजेदार हिसाब का हल सिखा था। मुझे काफी इंटरेस्टिंग लगा, उस विषय को मैंने मन लगाकर सिखा। समय बिताने के साथ ही साथ एक नई चीज जानने का मौका भी मिला था। 

मैं विश्वास और अविश्वास के बीच में रह कर इस हिसाब का लुत्फ उठा रही थी। बात जो भी हो, मुझे इसमें काफी आनंद आ रहा था। बहुत मज़ेदार हिसाब लग रहा था।अपने कुछ परिचितों के किताबों के पन्ने खोल रही थी....।
कितनी बार हिसाब सही बैठता था कितनी बार गलत। फिर भी उस मजेदार हिसाब को शेयर करना चाहूंगी, आप लोगों के साथ....। और उम्मीद करूंगी आप सबों को भी अच्छा लगेगा..।

खैर, आप जिन्हें पहचानना चाहते है, जिसके बारे में थोड़ा बहुत जानना चाहते हैं, पहले उसके नाम का एक नम्बर निकालना होगा....। लकी नंबर....। फिर उस नंबर के अनुसार उनके क्वालिटी के बारे में पता करेंगे। तथा उनकी पहचान करेंगे....।

जब कभी फ्री हो तब ट्राई कर इसका मजा ले सकते हैं। और टाइम पास भी कर सकते हैं। उम्मीद है अच्छा लगेगा।

हां, अब मैं आप सबों को हिसाब बताती हू। नाम से लकी नंबर कैसे निकालेंगे.... पहले एक चार्ट बनाना  है। अंग्रेजी के अल्फाबेट्स और नंबरों (1-9) से....। 

जो इस प्रकार  से बनाना है-
1  2   3   4   5    6   7   8   9   
A. B.  C. D.  E.   F.  G.  H.  I.
J.  K.  L. M. N.  O.  P.  Q.  R.
S. T.   U. V.  W.  X.  Y.  Z.  

अब एक नाम लेते है- DARPAN (दर्पण) , ये नाम हमने लिया। नाम हमेशा इंग्लिश स्पेलिंग में ही लिखना होगा। इसका हमें लकी नंबर निकालना है। इसके लिए अंग्रेजी लेटर्स और नंबरों को मिलाना हैं। जैसे
 D+ A+ R+ P+ A+N 
 4+ 1+  9+ 7+ 1+ 5= 26= 2+6= 8. 
यानी कि इस नाम का लकी नंबर 8 हैं.....।अब जानेंगे इस नंबर वाले के क्या गुण हैं और क्या अवगुण......।

दोस्तों हर इंसान में अच्छाई-बुराई दोनों होते हैं। एक इंसान में सारी अच्छाई या सारी बुराई नहीं होती। ईश्वर मनुष्य को दोनों के साथ बनाता हैं। हां, यह बात और हैं कि किसी में अच्छाई ज्यादा होते हैं और किसी में बुराई। लेकिन दुनिया में कोई भी इंसान सिर्फ अच्छा ही अच्छा या बुरा ही बुरा नहीं हो सकता...।
        
संख्या की पहचान में अगर कोई बुराई हमारे में है तो हम उसे सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं। 

हां, तो लकी नंबर की पहचान में आते हैं......
        लकी नंबर (1)- चार्ट के अनुसार जिनका यह नंबर होता है, वे सत्य, उदार, बुद्धिमान व धार्मिक   प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग सबों की भलाई चाहते हैं। अपने जीवन में उन्नति करते हैं।उनको यश लाभ होता हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। इन्हें झूठ बोलना बिल्कुल पसंद नहीं होता....।

लकी नंबर (2)- इनका स्वस्थ हमेशा ठीक नहीं रहता। ये लोग भावुक और नरम स्वभाव के होते हैं इसलिए जरा-जरा सी बातों पर दुःखी हो जाते हैं। दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं फलतः हर कोई इन्हें ठग लेता हैं। इस नंबर के लोग जल्द दूसरों को दिल दे बैठते हैं परन्तु इन्हें मान नहीं मिलता।

लकी नंबर(3)- इस नंबर के व्यक्ति सत्यवादी, धार्मिक और धैर्यवान होते हैं। सबों के साथ मिलकर रहना पसंद करते हैं। परिवार के लोगों को सत्य की राह में चलने में सहयोग करते हैं। इनके मन की उच्च आकांक्षाएं सफल नहीं होती और इस असफलता को अपने ही मन में दवाएं रखते हैं।

लकी नंबर (4)- जिनका लकी नंबर चार होता हैं वे बहुत हिम्मत वालें होते हैं। ऐसे लोग जल्दी गुस्सा हो जाते हैं तथा ये काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इस नंबर वाले व्यक्तियों की गलत संगत में पड़ने की संभावना रहती हैं। परन्तु हर काम में आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। मुश्किल व जटील कार्य आसानी से कर डालते हैं।

लकी नंबर(5)- आप बहुमुखी प्रतिभा संपन्न वाले व्यक्ति होते हैं। बुद्धिमान होने की वजह से कोई भी काम आपके लिए कठिन नहीं होता। कुछ भी असंभव नहीं होता। इस नंबर वाले व्यक्ति व्यापार करे तो उनकी उन्नति होती हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता हैं। ये विश्वास के पात्र होते हैं।

लकी नंबर (6)- इस नंबर के लोग शिल्पकला में निपूर्ण होते हैं। ये कला प्रेमी होते हैं। ऐसे लोग हमेशा फिटफाट रहना पसंद करते हैं। अपनी पूरी जिंदगी खुशी-खुशी गुजारना चाहते हैं। ये थोड़े स्वार्थी होते हैं। इनका सांसारिक जीवन दुःख से भर होता हैं। 

लकी नंबर (7)- इस नंबर वाले व्यक्ति सभ्य,सहज और सरल स्वभाव के होते हैं। पर अपने मन की बात दबाये रखतें हैं। किसी के साथ शेयर नहीं करते। अच्छे स्वभाव के चलते इनके बहुत यार-, दोस्त होते हैं। लेकिन इश्क के मामले में ये लोग पिछे रह जाते हैं। या असफल होते हैं।

लकी नंबर (8)-देखा गया है इस नंबर के लोग, साधारणतः धार्मिक प्रवृत्ति के साथ-साथ परोपकारी भी होते हैं। ये लोग हर विषय में तेज और समझदार होते हैं। इसी कारण कई बार कई इंसान इन्हें गलत समझते हैं। इन से ईर्शा करते हैं।

लकी नंबर (9)- जिनका लकी नंबर 9 होता है वे हिम्मत वाले होते हैं। इनका सांसारिक जीवन ठीक नहीं रहता हैं। साधारण लोगों के साथ इनका मेल नहीं हो पाता क्योंकि इनके विचारों के साथ उनके विचार नहीं मिलते। इस नंबर के व्यक्तियों द्वारा असाध्य कार्य सम्पन्न हो सकता हैं। 

इस तरह संख्याओं के साथ लकी नंबर को मिलाकर देखने से व्यक्ति के मनोभाव को कुछ पहचाना जा सकता हैं। आप एक बार ट्राई कर देख सकते हैं। नये साल की शुरुआत इसी मजेदार हिसाब के साथ करें। 
2020 ने हमें बहुत परेशान किया। ईश्वर से प्रार्थना है नया साल सबों का अच्छा, बहुत अच्छा बीते। मजे से बीते। 
अपने तथा अपनों के लकी नंबर के पहचान के साथ नया साल शुरू करें ......।
                                  
                               हेप्पी न्यू इयर......2021.

                          _______________