इलेक्ट्रिक कपूर दानी--------

          कपूर से हम सभी परिचित हैं। यह एक प्राकृतिक उपादान है। जो मांगलिक कार्य और औषधि में प्रयोग किया जाता हैं।

      हिन्दू घर के हर पूजाथाल में कपूर का स्थान अहम है क्योंकि इसके बगैर पूजा की आरती संपन्न नहीं होती। 
       आरती और हवन में काम आने वाला कपूर, औषधि के लिए भी प्रयोग में लिया जाता है।
      पूजा में व्यवहार किया कपूर हिन्दूओं के लिए होता हैं लेकिन यही कपूर जब औषधि में प्रयोग किया जाता है तो समस्त जाति और धर्म के लिए समान रूप से प्रयोग में लिया जाता हैं। साथ ही इसकी खुशबू अधिकांश लोग पसंद करता हैं।

       कपूर का प्रयोग जलाकर या किसी दूसरे चीज में मिला कर करते हैं।
        यहां बात करेंगे जलाने की.....इसे जलाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। परंतु अब इसे जलाने के लिए नया उपाय सामने आया है। बहुत ही आसान तरीका है।

     हर क्षेत्र में उन्नति के साथ इस क्षेत्र में भी उन्नति हुई है। "इलेक्ट्रिक कपूर दानी" के तौर पर.....। इसके माध्यम कपूर जलाने के लिए माचिस या किसी आग्नेय की जरूरत नहीं होती। सिर्फ बिजली अर्थात इलैक्ट्रिक की जरूरत है। कपूर दानी को इलैक्ट्रिक से कनेक्ट कर बड़ी आसानी से कपूर जला सकते है। बिना किसी झंझट के......।

   इलेक्ट्रिक कपूर दानी साधारणतया दो प्रकार की होती है- (1) बल्ब वाली और (2) वगैरह बल्ब वाली....।
    एक में कपूर जलने के साथ नाइट बल्ब जलेगा जो हल्के रोशनी के साथ कमरे को सुशोभित करेगा और खुशबू फैलायेंगा तथा दूसरे के माध्यम से सिर्फ कपूर जलेगा जो पूरे घर को सुगंधित करेगा।

    कपूर दानी तरह-तरह की चीजों से बनाई जाती हैं- लकड़ी, सिरेमिक, कांच आदि तथा यह उपकरण कई रंग और आकार के होते हैं।

     इसकी कीमत 150/ या 200/ से शुरू होती है।इस तरह का आइटम खुले बाजारों के बहुत कम ही पाया जाता है। ऑनलाइन आराम से मिल जाते हैं। अपने पसंद के अनुसार ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

इलेक्ट्रिक कपूर दानी के फायदे -

             1) इसके जरिए एरोमा थैरेपी अर्थात पूरे घर में खुशबू फैलेगा।
             2) कपूर दानी में कपूर जलने से कम धुंए के साथ वहां शुद्ध वायु का संचार होगा।
             3) नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकारात्मक ऊर्जा फैलाएगा।
             4) दिल और दिमाग शांत व आनंदित होगा।
             5) घर में किसी तरह का दोष हो तो उससे राहत मिलता है।
             6) कहते है कपूर की खुशबू घर के वास्तुदोष को भी दूर करता है।
             7) मक्खी, मच्छर जैसे अनेक अन्य छोटे किटाणु घर से दूर भाग जाते हैं।
             8) इलैक्ट्रिक कपूर दानी में कपूर जलने से किसी तरह की कोई आवाज नहीं होती।
             9) इसके माध्यम बहुत आसान तरीके से घर में कपूर जलाया जा सकता है।
             10) कपूर दानी में कपूर जलाने से घर के चारों ओर एकसार हो खुशबू फैलता है।

      इसके अलावा और भी अनेक फायदे हैं। इसलिए हर रोज सुबह-शाम  कपूर दानी में कपूर जलाना सही उपाय है।
    इसके (कपूर दानी) माध्यम कपूर जलाना बहुत ही सहज होता है।

अब बात करते हैं उपकरण की......
         यह प्रोडक्ट कागज की छोटी सी पेटी (डिब्बा) में बंद मिलती है। उसके अंदर प्लास्टिक पैक में कपूर दानी रखा रहता है। यह उपकरण होल्डर पर बना हुआ होता है। दो या तीन प्लग वाला होता हैं। होल्डर के ऊपर बर्नर सेट रहता है। और बर्नर के ऊपर एक छोटी सी प्लेट (थाल) लगी रहती है। जो स्टेन स्टील का बना होता है।
         इसी प्लेट पर कपूर रखते हैं और होल्डर को घर के इलैक्ट्रिक प्लग में लगाकर स्वीच ऑन कर देते है।
         देखा जाता है कुछ देर बाद कपूर, प्लेट के चारों ओर फैलते हुए हल्के धुंए के साथ कपूर की खुशबू घर के चारों ओर फैलाने लगती है। और अगर आप "बल्ब वाली कपूर दानी" जलाएंगे तो उसमें से हल्की रोशनी निकलेगी। जो खुशबू के साथ कमरे में नाइट बल्ब का काम करेगा। अर्थात रोशनी और सुगंध दोनों की फेशलेटी मिलेगी। कपूर खत्म होने के बाद भी रोशनी मिलती रहेगी।

    दोस्तों, इलैक्ट्रिक कपूर दानी नया, अच्छा और बेहद उपयोगी  प्रोडक्ट है। अपने और अपनों के लिए सोचा जा सकता हैं......।
                      ______________