बॉडी मसाज-----

         
         यह एक तरह का सेल्फ हेल्थकेयर, हेल्थ उपचार, बॉडी मसाज उपकरण है। इसके जरिए हम स्वयं अपने पूरे बॉडी का मसाज कर सकते है। इसमें किसी के सहायते की जरूरत नहीं होती।
         आज के लेख में मसाज संबंधित दो-चार मोटी-मोटी बातों की चर्चा करेंगे.....
*क्यों शरीर को मसाज की आवश्यकता होती है?
 *इसका उद्देश्य क्या हैं?
 * इस उपकरण का उपयोग कैसे करें.....?
             A) बॉडी मसाज से बदन दर्द में राहत मिलती है। थकान दूर होता है। शरीर के भीतर और बाहरी हिस्से हेल्दी होते हैं। मांसपेशियों को आराम मिलता हैं। मसल्स और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता हैं। शरीर में स्फूर्ति पैदा होती है। शरीर को एक्टीव बनाएं रखता है। इन्हीं कारणों से मसाज की आवश्यकता होती है।
       B) मसाज एक तरह की थेरेपी है। जो कई प्रकार से की जा सकती हैं। हर तरकीब के फायदे हैं। "मसाज उपकरण" द्वारा किए जाने वाले मसाज को फिजियोथेरेपी कहा जाता है।
कई बार हम मसाज मैन को घर नहीं बुला पाते, थेरेपीज के या मसाज पार्लर भी नहीं जा पाते। कारण पैसा और समय, दोनों ही हैं। ऐसे में यह उपकरण हमारी मदद करता है। समय और पैसे को बचाते हुए इससे बॉडी मसाज कर सकते है।
Body Massager से मसाज करने के लिए किसी की सहायता की जरूरत नहीं होती है। यह भरोसेमंद सेल्फ हेल्थकेयर यंत्र है।बस एक बार पैसे लगाकर खरीदना पड़ता है फिर उसी से रोज़ या अपने समयानुसार स्वयं मसाज कर सकते है। बॉडी मसाज यंत्र एक बेहतरीन बॉडी Treatment उपकरण है। 
C) उपकरण का उपयोग कैसे करें- दोस्तों, बाजार में यह अलग-अलग ब्रांड के तथा विभिन्न रेंज (मूल्य) में उपलब्ध हैं। जिसे अपने हिसाब से सोच समझ कर खरीदा जा सकता है। लेकिन मेरी एक छोटी सी राय है, लम्बी हैंडसेट वाला खरीदना उचित है क्योंकि शरीर के दूर के हिस्से में भी आराम से मसाज किया जा सकता हैं।
खैर, इसे खरीदते समय इसके साथ मसाज हेड और मोड़ दिया जाता हैं। जो कई प्रकार के होते हैं। इन्हें चैंज कर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मसाज किया जा सकता हैं।
यह उपकरण इलैक्ट्रिक व चार्जेबल आता हैं। सीधे तौर पर पल्ग में लगाकर बटन ऑन कर उपकरण के हैंडसेट को हाथों से पकड़ कर मसाज कर सकते हैं। इसके ब्राइब्रेशन (कंपन) से आप अनुभव करेंगे बॉडी मसाज की...... इसमें "स्पीड सेटिंग स्वीच" भी रहता है। जिसके द्वारा बाइब्रेशन के स्पीड को घटा और बढ़ा सकते हैं।
चार्जेबल उपकरण की बात करें तो इसे चार्ज कर रखते हैं। इनमें सीधे तौर पर इलैक्ट्रिक कनेक्शन की जरूरत नहीं होती। अगर आपका उपकरण चार्ज किया हुआ रहेगा तो, उसमें लगे बटन को ऑन कर आराम से मसाज कर सकते हैं।
               बॉडी मसाज उपकरण के माध्यम मात्र 10-15 मिनट मसाज करेंगे तो, रिलेशन फिल (महसूस) करेंगे।
इस तरह के उपकरण बेहतरीन मेटेरियल के बने होते हैं। जो शरीर के त्वचा को कोई खतरा नहीं पहुंचाते।
अतः शरीर को तरोताजा वह गतिशील बनाए रखने के लिए बॉडी मसाज यंत्र एक आदर्श उपकरण है। इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है।
                      ______________