टिथ केयर डिवाइस------

   

 यह एक प्रकार का होम केयर डेंटल डिवाइस है। इसके जरिए हम घर पर ही दांतों की पूरी तरह से सफाई कर सकते हैं।
दोस्तों, अपने दांतों को साफ रखने के लिए हम रोज सुबह उठकर ब्रश करते हैं। कई लोग रात को सोने से पहले भी ब्रश करते हैं। दिन में एक या दो बार ब्रश कर दांतों को साफ रखने की कोशिश की जाती हैं। लेकिन, क्या दांतों की सफाई सिर्फ ब्रश करने मात्र से हो जाती हैं ....? शायद नहीं .....।
          जानकारों के अनुसार ब्रश करने के बावजूद कभी-कभी, किसी-किसी व्यक्ति के दांतों के बीच खाद्य पदार्थ के कण फंसे रह जाते हैं। कारण ठीक (नियम) से ब्रश न करने पर या जल्दबाजी (हड़बड़ी) में करने पर ऐसा हो जाता है। जो स्वाभाविक है।
            हम खुद भी कभी-कभी महसूस करते हैं कि दांतों के बीच कुछ फंसा हुआ है। कुल्ला करने से, टूथपिक Use करने व ब्रश करने पर भी कई बार ठीक से दांत साफ नहीं हो पाता। जिसके फलस्वरूप दांतों में सड़न, मुंह से दुर्गन्ध, दांतों में पीलापन आदि समस्याएं आ जाती हैं। इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए "डेंटल वाटर जेट" डिवाइस Use किया जा सकता है।
आज के लेख में इस "Useful" टीथ डिवाइस की बात करेंगे.....।
आजकल "डेंटल वाटर जेट" (flosser) की काफी मांग (Demand) बढ़ गई है। जैसे-जैसे लोग इसके बारे में जानने लगे हैं, इसे Use करने लगे हैं। और इस डिवाइस को पसंद करने लगे है। इसलिए इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। लोग इसे Use करना पसंद करने लगे हैं। "ब्रश" करने के अलावा "डेंटल वाटर जेट" का उपयोग भी करने लगे हैं। यह डिवाइस दांतों, मसूड़ों तथा मुंह की सुरक्षा के लिए काफी मददगार है।
"Teeth clean डिवाइस" मैनुअल और इलैक्ट्रिक दोनों प्रकार के पाए जाते हैं। ये सिंगल डिवाइस और फैमिली डिवाइस में उपलब्ध हैं।
"टिथ वाटर जेट", बाजार में विभिन्न डिजाइनों और रंगों के पाए जाते हैं। इन्हें अलग-अलग साइजों में भी लिया जा सकता है।
दोस्तों, लेख के माध्यम सिंगल तथा फैमिली डिवाइस की जानकारी ले लेते हैं .....। जो बहुत महत्वपूर्ण है। फिर अपने पसंद के मुताबिक किसी भी प्रकार का खरीद सकते हैं......।
✓सिंगल डिवाइस:- साधारण तौर पर ये मैनुअल होते हैं। सिंगल डिवाइस पंपिंग और बैटरी चार्जिंग वाले होते हैं। भिन्न कंपनियों की "सिंगल डिवाइस" की सुविधा भिन्न होती हैं।
यह पोर्टेबल साइज में उपलब्ध होते हैं। जिसे घर और सफ़र दोनों जगह Use किया जा सकता हैं।
          डेंटल वाटर जेट अच्छे क्वालिटी के प्लास्टिक का बना होता है।
Use करने के लिए डिवाइस का ऊपरी हिस्सा, अर्थात "नोजल लिड" (ढक्कन) को खोलते हैं। फिर उसके छोटे से कंटेनर में पानी भरा जाता है। आप चाहें तो इसी पानी के साथ "माउथवॉश" भी मिला सकते है। पानी भरने के बाद "नोजल लिड" को अच्छे से बंद कर दे। अब डिवाइस के निचले पार्ट से थोड़ी देर पंप कर उसमें "हवा" भरे।
डिवाइस के बॉडी में एक बटन होता है। उसे प्रेश करने पर नोजल से, भरे हुए पानी का तेज फूहार निकलेगा। उसी फूहार से दांतों की सफाई की जाती हैं।
बटन को दबाने की प्रक्रिया रुक-रुक कर करनी चाहिए। करीब 2-3 मिनट तक दांतों में पानी का फूहार अप्लाई (प्रयोग) करने से दांतों में फंसे खाद्य पदार्थ के छोटे कण निकल जातें हैं और दांत साफ हो जाते हैं।
यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है। इसे Use करने के बाद डिवाइस को हल्के गर्म पानी से धो कर सुखा लें। और निर्धारित स्थान पर रखें।
✓फैमिली डिवाइस:- आमतौर पर इस तरह का टिथ केयर डिवाइस, Market में इलैक्ट्रिकल वैस (रुप) में पाए जाते हैं। यह भी अच्छे क्वालिटी के प्लास्टिक का बना होता हैं।
इनमें पानी की एक छोटी टंकी होती है। जो हल्की होती है। उसे आसानी से उठाया जा सकता है। जरुरत पड़ने पर एक जगह से दूसरी जगह रख सकते है।
"फैमिली टिथ डिवाइस" में पानी की टंकी अलग- अलग साइजों में पाई जाती हैं। अपने जरुरत के हिसाब से छोटा-बड़ा ख़रीदा जा सकता है। साधारणतः 600-1000ML. पानी भरा जा सकता हैं। जो एक परिवार के दो-चार सदस्यों के इस्तेमाल के योग्य होता हैं।
इनमें एक से ज्यादा नोजल रहते हैं। जैसे किसी में 3, या किसी में 4 नोजलों के साथ कंपनी उपलब्ध करवाती हैं। परिवार के सदस्यों के हिसाब से "नोजल" की संख्या अनुसार "टिथ केयर डिवाइस" खरीदा जा सकता है
इनमें पानी फूहार के लिए "स्पीड स्विच" लगा रहता है। स्विच ऑन कर अलग-अलग नोजल की सहायता से परिवार के अलग-अलग सदस्य अपने दांतों की सफाई कर सकते हैं।
एक डिवाइस टंकी का पानी से दो-चार सदस्यों वाला एक फैमिली (परिवार) आराम से Use कर सकते हैं।
यह कम आवाज वाला डिवाइस होता है।
फैमिली डिवाइस का इस्तेमाल कर परिवार का हर सदस्य आसानी से सुरक्षा सहित अपने दांतों को साफ कर सकते हैं।
**इसे Use करने के निम्न फायदे हैं .....
A) यह दो दांतों के बीच फंसे खाद्य पदार्थ के छोटे से छोटे कण को आसानी से निकाल देता है.....
B) दांतों और मसूड़ों के मध्य फंसे भोजन के किसी भी प्रकार के अंश को तुरंत बाहर निकाल देता हैं.....
C) दांतों व मसूड़ों की पूरी तरह देखभाल के साथ उसकी सफाई करता हैं ......
D) डेंटल वाटर जेट का नियमित इस्तेमाल करने से मसूड़ों में मसाज और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता हैं......
E) मुंह से दुर्गन्ध आने नहीं देता......
F) तरल व ठोस खाद्य पदार्थों से दांतों में परत जमने नहीं देता.....
G) यह डिवाइस दांतों में पीलापन आने नहीं देता। अगर दांतों में पीलापन पड़ गया हो तो उसे भी धिरे-धिरे हटा देता हैं ....
H) डेंटल वाटर जेट डिवाइस का water फ्लो (तेज फूहार) दांतों को चमकदार बनाता हैं .....
I) दांतों तथा मसूड़ों को सुरक्षा प्रदान करता हैं.....
J) "Teeth डिवाइस" के पानी का तेज फूहार "प्रत्यारोपण" (नकली लगवाए दांत) और "ब्रेसेस" (दांतों में लगवाए तार) वाले दांतों की भी साफ कर देता हैं......।

दोस्तों, टिथ क्लीन डिवाइस बहुत ही उपयोगी हैं।
जो व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं उन्हें अवश्य इस प्रकार के डिवाइस को Use करना चाहिए।
                         _____________