मैनुअल टिसू ग्राइंडर------

               यह प्रयोगशाला का एक उपकरण है। जीव विज्ञान के विद्यार्थी अपने प्राथमिक अध्ययन के दौरान "टिसू ग्राइंडर" का Use करते हैं।
Market में कई प्रकार व सिस्टम के टिसू ग्राइंडर पाए जाते हैं परंतु जीव-विज्ञान से जुड़े विद्यार्थी प्रयोगशाला में प्राथमिक अध्ययन में, जरुरत के मुताबिक "मैनुअल ग्राइंडर" को उपयोग में लेते हैं। क्योंकि मैनुअल उपकरण की कीमत कम होती है। इसमें खर्चा कम आता हैं। अतः इस तरह के उपकरण से प्रेक्टिस करने में आसानी होती हैं.....।

टिसूग्राइंडर, होमोजेनेसर(HOMOGENIZER) के नाम से भी जाना जाता है .....।
यह लेख जीव-विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए है। जो प्रयोगशाला में प्राथमिक अध्ययन से जुड़े हैं। उन्हें इस लेख के माध्यम "मैनुअल टिसू ग्राइंडर" की संक्षिप्त जानकारी दी जा रही हैं.....।

उपकरण विवरण-: 
       यह पतले कांच का बना एक मैनुअल (हैंडसेट) उपकरण है। इसका कांच (Glass) "बोरोसिलिकेट क्वालिटी" का होता है। ये कांच की दो नली वाली एक सेट के रूप में पाए जाते है। इसमें एक नली थोड़ी छोटी तथा दूसरी उससे कुछ बड़ी होती हैं। छोटी कांच की नली खोखली होती है जबकि दूसरी नली का निचला सिरा जरा मोटा (Hammer) होता है। इसका सतह चमकीला होता है। यह पार्दशी उपकरण हैं।
बाजार में मैनुअल टिसू ग्राइंडर उपकरण कई डिजाइनों तथा Ml (माप/मात्रा) के उपलब्ध हैं। यह पार्दशी उपकरण आमतौर पर 15ml. से 100ml. के बीच पाए जाते हैं। हर खोखली कांच की नली के बॉडी में ml.नंम्बर अंकित रहता हैं।
मैनुअल टिसू ग्राइंडर लम्बे समय तक चलने वाला उपकरण है। "मैनुअल टिसू ग्राइंडर" के अलावा "इलेक्ट्रॉनिक टिसू ग्राइंडर" भी बाजार में पाये जाते है। पर वे काफी Expensive (महंगे) होते हैं। अतः जीव-विज्ञान के विद्यार्थियों के 'primary study' के लिए मैनुअल टिसू ग्राइंडर ही Best हैं .....।

उपकरण उपयोग -: 
                आमतौर पर इस उपकरण का उपयोग Fish cultures, Agriculture या Microbiology व अन्य प्रक्रियाओं में किया जाता हैं।
               प्रयोगशाला में प्राथमिक एक्सपेरिमेंट 
के लिए मैनुअल टिसू ग्राइंडर ही ठीक रहता है। विभिन्न प्रकार के ऊतकों (सेल) को मेल्ड (पीसना) करने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। प्रयोगशाला में इस उपकरण के माध्यम जीवों के सेल को पीसकर (मेल्ड) उनमें से-
 DNA (डी.एन. ए.), RNA (आर.एन.ए.) तथा Protein (प्रोटीन) को अलग करते हैं। फिर उसका एक्सपेरिमेंट कर आगे का अध्ययन किया जाता हैं।

        मैनुअल टिसू ग्राइंडर को Use करने के लिए पहले जीव के सेल को खोखली नली में डालते हैं। फिर दूसरी नली को उसमें डालकर धिरे-धिरे उसे घुमाते हुए सेलों को मेल्ड (पीसते) करते हैं।
सेल, बिल्कुल महीन पीस जाने के बाद उसमें से DNA, RNA and Protein को अलग करते हैं। फिर आगे की study करते हैं।
इस प्रकार मैनुअल HOMOGENIZER (टिसू ग्राइंडर) Use कर जीव विज्ञान के विद्यार्थी प्रयोगशाला में अपनी प्राइमरी study करते हैं।

      उम्मीद करते हैं, प्रयोगशाला में प्राथमिक एक्सपेरिमेंट करने वाले students के लिए यह लेख कुछ मददगार साबित होगा ......।
                         ____________