मैं हैरान हूं......

🙏 दोस्तों, 
                     According to report 17 तथा 18 जुलाई (2023) को I.N.D.I.A नामक विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई और 19 जुलाई (2023) शाम भारत का एक हिस्सा इंफाल राज्य के मणिपुर साम्प्रदायिक हिंसा का एक घिनौना विडियो सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुआ, तो मैं हैरान थी....।
इस विडियो ने मेरे मन में कई सवाल पैदा किए। 
     आज के लेख में इसी विषय पर चर्चा करेंगे। लेकिन उससे पहले आपके लिए एक सवाल.....इस लेख के अंत में आपको मिलेगा और उसका उत्तर हमारे comment box पर लिख भेज सकते है।

       खैर, दोस्तों खबरों के मुताबिक जैसा कि हम जानते हैं पिछले कुछ सालों से हमारे देश में जाति-धर्म की समस्या प्रवल रुप से चल रही हैं। ठीक ऐसे ही प्राकृतिक सौंदर्य आवरण में लिपटा  मणिपुर भी पिछले करीब तीन महीने से साम्प्रदायिक हिंसा का शिकार हो रहा है। यह भी हमारे लिए ऐसा ही एक किस्सा है। 
मणिपुर हिंसा की रिपोर्टिंग पत्रकारों द्वारा हमें इतनी ही मिल पाई है लेकिन अचानक जुलाई महीने के 19ता: शाम हमारे सामने एक विडियो आता है। महिलाओं के साथ खुलेआम हो रहे दरिंदगी का विडियो।
          हमने अपने जीवन काल में रेप या गैंगरेप वाली बात सुनी हैं और वो घटनाएं छुपके सुनसान जगह या किसी एक या दो-चार के बीच की सुनाई पड़ती हैं लेकिन मणिपुर की घटना खुलेआम सैकड़ों लोगों के बीच ....... क्या था विडियो में यह बताने की शायद जरुरत नहीं......। मैं हैरान हूं..... खुलेआम? अविश्वसनीय, फैक लग रहा था ....।
          महिलाओं के साथ खुले आम बर्बरता की घटना मणिपुर में यह एक नहीं और भी अनेक ऐसी घटनाएं हैं, जिनकी शिकायतें थाने में दर्ज कराई गई हैं जहां महिलाओं को हथियार बनाया गया हैं -ऐसा कहना है, वहां के मुख्यमंत्री जी का स्वयं.....।
मैं हैरान हूं..... जिनकी सरकार केन्द्र में है, राज्य में हैं यानी दोहरा पावर....पर सब जानते हुए भी चुप, शान्त कैसे बैठे हैं.....?
ताज्जुब होता है इस सरकार की चुनी हुई महिला राष्ट्रपति, महिला:महिला-बाल विकास मंत्री, महिला राज्यपाल पर, सब पावरफुल पद ले बैठी हैं...... लेकिन कहना है किसी को इस तरह की घटनाओं की कोई खबर नहीं? प्रसाशन को मणिपुर हिंसा के बारे में पता नहीं? जबकि वहां के C.M. का कुछ और ही कहना है....। मैं हैरान हूं .... महिलाओं के अस्मिता के प्रति इनके दांवपेंचों से .....।
खबरों के मुताबिक देश के तमाम टीवी चैनल, एंकर, पत्रकार, संवादिक, इनके मालिक.... क्या इन्हें भी कुछ पता नहीं? किसी ने भी किसी तरह की कोई रिपोर्टिंग नहीं की....मैं हैरान हूं.... ये समाज के आइना होते हैं।
वहां का इंटरनेट बंद कर रखा है.....।
सूत्रों के अनुसार मणिपुर में चल रहे हिंसा का कारण वहां के दो संप्रदाय जाति के "अधिकार" की लड़ाई हैं। एक मैतेई और दूसरा कूकी समुदाय.....।
मैतेई हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं और कूकी क्रिश्चन धर्म के हैं। अतः यहां भी साम्प्रदायिक लडाई हो रही हैं। देश में कहीं हिन्दू -मुसलिम तो कहीं कहीं हिन्दू -ईसाइ......।  मैं हैरान हूं..... 
पूरे देश की हवाओं में जाति-धर्म का विष फैला है। इससे उबरने की बजाय इस दल-दल में हम फंसते चले जा रहे हैं।
दो महीने बाद लोगों के सामने सन्न कर देने वाली घटना आई है। अगर नहीं आती तब..?
           प्राचीन काल की कथाओं से हम जानते आए हैं महिलाओं को अपने निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। आज जब हम चांद पर रहने की व्यवस्था में जुटे हैं, तब भी महिलाओं का गलत इस्तेमाल? मैं हैरान हूं .....। चन्द्रयान-3 प्रोजेक्ट में जबकी एक महिला भी शामिल है।
खबरों के अनुसार मणिपुर के वायरल विडियो देख चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन क्या विडियो में सिर्फ चार लोग ही नजर आ रहे हैं? हमारे सोशल साइट में सैकड़ों लोग साफ नजर आ रहे हैं और वे सभी अपराधी हैं। नग्न महिलाओं के साथ वे भी चल रहे थे। किसी एक व्यक्ति ने भी उन महिलाओं को एक भी कपड़ा नहीं दिया कि वे अपना तन ढक सके। मैं हैरान हूं..... भीड़ में एक के भी मन में स्त्री जाति के लिए सम्मान नहीं? 
          सारी हदें पार कर दी गई है। नए-नए घिनौने कांड सामने आ रहे हैं- कहीं मुंह पर पेशाब किया जा रहा है तो कहीं सैकड़ों लोगों के बीच महिलाओं को पूरी तरह से नग्न कर घुमाया और छेड़ा जा रहा हैं। मैं हैरान हूं...... फिर बलात्कार और हत्या।
       दोस्तों, विभिन्न सोशल मीडिया पर लोगों का ग़ुस्सा तरह-तरह से फूट रहा है कि- कोई सरकार को, कोई नेता मंत्री को, कोई मैतेई नेता को, कोई कानून को, कोई पत्रकारों को, कोई किसी विशेष व्यक्ति को, कोई प्रसाशन को इसका जिम्मेदार ठहरा रहा हैं। क्योंकि वे लोग उनसे उम्मीद रखते हैं कि वे इस तरह की घटना को चाहते तो रोक सकते थे। लेकिन मैं हैरान हूं...... मैं हैरान हूं उन समस्त उम्मीदवारों की उम्मीद से, जिस देश में बलात्कारियों का स्वागत किया जाता हैं, फूल-मालाएं पहनाई जातीं है, महिलाओं से ही तिलक करवा कर मुंह मीठा किया जाता हैं.... वहां कैसी उम्मीद? किससे उम्मीद? 
           मैं हैरान हूं क्योंकि मणिपुर के दो महीने पूर्व का घिनौना, अमानवीय घटना का विडियो 19जुलाई शाम को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब देश शर्मसार है, गुस्से में है ऐसे में कुछ लोग दूसरे राज्यों की बात करने में लगे हैं और लगातार उन राज्यों का जिक्र कर रहे हैं। दूसरे राज्यों की कमियों को गिनवाने में लगे हैं। शायद, मणिपुर से अपना ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही हैं। 
दूसरे राज्यों की बात कहने वालों में महिला-पुरुष दोनों शामिल हैं। उनमें जिम्मेदार व्यक्ति और आम लोग भी शामिल हैं। मैं हैरान हूं.... क्या वे बता सकते हैं, दूसरे राज्यों में महिलाओं को सरेआम नग्न कर घुमाया जा रहा है? क्या उनके स्तन और योनि से सरेआम छेड़छाड़ की जा रही है? सैकड़ों लोगों के बीच महिलाओं को परेड करवा जा रहा है? क्या विदेशी संसदों में उन राज्यों का ज़िक्र कर सब लज्जित व चिंतित हैं? क्या देश-विदेश में उन राज्यों की चर्चा हो रही हैं? मैं हैरान हूं...... शायद आजाद भारत में इस स्तर की यह पहली घटना हैं।
जो लोग दूसरे राज्यों की बात कर रहे हैं उन्होंने एक बार भी मणिपुर की उन नग्न महिलाओं का ज़िक्र नहीं किया। उन्हें चाहिए एक बार अपने को या अपनों के किसी महिला को उनकी जगह खड़ा कर सोचना। नसों में शर्म, सम्मान, डर, असहायता, क्रोध, नफ़रत, विनती, दर्द दौड़ते हुए महसूस करोगे .....। मैं हैरान हू..... एक महिला, दूसरी महिला को ऐसे में समझ नहीं रही?
           बहन-बेटी किसी की भी हो, एक बार अगर उसकी आबरु चली जाए तो उसे वापस लौटाई नहीं जा सकती। जैसे मौत का कोई विकल्प नहीं होता। इसलिए भविष्य का सोच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जो भी इस अमानवीय घटना से जुड़े हैं उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए। वो भी तुरंत .......।            निर्भया मामले में छः पुरुषों के साथ एक लड़ गया था पर मणिपुर में सैकड़ों पुरुष ...... यहां नारी या पुरुष जाति की बात नहीं, यहां तो जाति-धर्म की बात हैं, शायद इसलिए खुलेआम दरिन्द्रों ने इस घटना को अंजाम दिया।
दोस्तों, इस घटिया घटना से शाय़द आप सभी निर्पेक्षतौर पर मेरे साथ हैरान ही होंगे......?
           
(प्रश्न -क्या प्रसाशनिक उदासीनता मणिपुर घटना का जिम्मेदार है?)
                       ______________










#मणिपुर  विडियो,
#মনিপুরী,