चुनावी वादे

🙏 दोस्तों,

                             

 According to report देश के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टियां अपने-अपने हिसाब से लुभावने वादे और योजनाएं लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर रही हैं। लेख में ऐसे ही कुछ वादों की चर्चा करेंगे। मगर एक नोट - इस लेख के अंत में छोटा-सा सवाल आप सबों के लिए रहेगा। जिसका सही जवाब हमारे Comment Box पर लिख भेज सकते हैं।

खैर, बात करेंगे लुभावने वादों की, जो वादे हमारे लिए किंचित ही सही पर वर्तमान परिस्थिति में बहुत मायने रखता हैं। कारण महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में अगर थोड़ा कम या मुफ्त का मिल जाए तो उसी से मदद मिलेगी। खास कर ग़रीबी रेखा के नीचे रह रहे लोगों को सहायता मिल सकती हैं। इससे जरुरतमंद लोगों को मदद मिल सकती हैं।

         खबरों के मुताबिक पार्टियों का कहना है हमारी सरकार बनी तो वायदे पूरे होंगे। अभी देश भर में जहां त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला हैं वहीं दूसरी ओर देश के राजनैतिक क्षेत्र में चुनावी माहौल का उत्सव बन चुका है। ऐसे में पार्टियां अपने वायदों से जनता का मन अपनी ओर आकृष्ट करने की भरपूर कोशिश कर रही हैं। 

सूत्रों से यह तो पता चल रहा हैं, सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के घोषित वादों का, परन्तु यह ठीक से जानकारी नहीं मिल पा रही है कि आखिर कब तक उनके (पार्टियों) वादों का लाभ जनता को मिलता रहेगा।

            खबरों के मुताबिक यहां बात करेंगे, फिर से उभरते पुरानी पार्टी कांग्रेस की..... उनके वादों की.... वादों की सच्चाई की...... वादों की गारंटी की......।

       दोस्तों, जैसा कि हम जानते हैं- अभी कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में जीत हासिल की है। इसके लिए उन्होंने वादें किये थे। शुरू में लग रहा था झूठ, जुमला, बकवास ..... परंतु रिपोर्ट के अनुसार हमने पाया कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हुई और पार्टी ने वहां मोर्चा संभालते ही तुरंत अपने वायदों को पूरा किया। जिससे एक विशेष श्रेणी के लोगों को काफी राहत मिली हैं। और अभी भी वे लोग यानी कर्नाटक के लोग कांग्रेस के वादों के अनुसार दिए गए लाभों का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि वादों की उम्र का पता नहीं लग पाया हैं ......।

अब सुनने में आ रहा है कांग्रेस ने तेलंगाना में भी वादें किये हैं। कांग्रेस का वहां की जनता से कहना है हमने आप लोगों के साथ मिलकर एक सपना देखा था। तेलंगाना को आगे ले जाने का.... अतः आपका साथ मिले तो यह पूरा हो सकता हैं। 

खबरों के अनुसार कांग्रेस ने तेलंगाना में कई बड़े वादे किए और ये वादें स्वयं राहुल गांधी जी ने किए हैं । उनका कहना है जीस दिन तेलंगाना में हमारी सरकार बनेगी गारंटी के साथ समय बिना गंवाए, किए गए वादों को लागू कर दिया जाएगा। जैसा की कर्नाटक में हमने अपना वादा पूरा किया। 

राहुल गांधी जी ने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए अपने वादों पर विश्वास दिलाने की कोशिश की है।

      तेलंगाना में उन्होंने निम्न वादों को गिनवाया और कहा- *यहां के जिन लोगों ने देश के लिए लड़ा और उनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं हैं उन्हें 250फीट का घर दिया जाएगा।  

*घर के कंट्रएक्शन के लिए 5लाख परिवार वालों को मिलेगा।

*महालक्ष्मी योजना, इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रति माह 2500/मिलेंगे।

*गैस सिलेंडर जो इनके जमाने में यानी 2014 से पहले 400/ के आसपास मिलता थी उसी सिलिंडर को इतने सालों बाद 500/ में देने का वादा किया।  अर्थात तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबों को रसोई गैर सिलिंडर 500/ में दिए जाएंगे।

*महिलाओं को एक और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त में घुम सकतीं हैं। टिकट का खर्चा नहीं देना होगा।

*200युनिट तक मुफ्त में बिजली दी जाएगी।

*युवाओं को उनके विकास हेतु 5 लाख देने की व्यवस्था की गई हैं।

*10लाख हेल्थ इंश्योरेंस की व्यवस्था होगी।

*किसानों को एक एकड़ भूमि प्रति 15/ हजार तथा लेवरों (कारीगरों) को 12/ हजार देने की घोषणा की गई है।

*हर बुजुर्ग को महिना में 4हजार रुपए पेंशन के तौर पर दिया जाएगें। आदि .....।

दोस्तों, न्यूज रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के इन वादों को स्वीकार कर तेलंगाना के लोग क्या निर्णय लेते हैं यह वक्त बताएगा फिलहाल कांग्रेस के लागू किए गए वायदों का बड़ा लाभ कर्नाटक के लोग उठा रहे हैं। 


(प्रश्न:-क्या पूरा दक्षिण भारत कांग्रेस पार्टी के वादों का लाभ उठाना चाहेगी?)

                         ____________