मुन्ना.....

 🙏 दोस्तों,

              क्या आप मुन्ना को जानते हैं? नहीं...?आप मुनावर फारुकी नाम से परिचित हैं?नहीं...

आपने इस युवक का नाम नहीं सुना? नहीं..? 

अगर नहीं, तो आज के लेख में हम आपको इस युवक के बारे में जानकारी देंगे। 

इसका परिचय कहीं न कहीं आपको दर्द देगा... हालांकि खुशखबरी के साथ देश के सभी लोग इन्हें जानेंगे लेकिन इसका जीवन हमें बहुत ही दुखी कर देगा। 

लोगों को हंसाने वाले युवक के जीवन में खुशी आने से पहले उसे हमेशा दुःख से सामना करना पड़ता है। 

मुन्ना यानी मुनावर फारुकी एक स्टैंड कमेडियन है। 

ये पेशे से कामेडियन है। मज़ाक़ के जरिए लोगों को हंसाने का काम करते है। यही है इसकी असली पहचान। लेकिन इस युवक की एक नई पहचान भी हमारे सामने उभर कर आई है।

बिग बॉस 2024 में 17वें सीरीज के विनर बने है, फारुकी...।

दोस्तों, TV के Colour's channel में Bigg Boss प्रोग्राम से हम सभी अवगत हैं। TV का यह रियलिटी शो हमारे देश का काफी मशहूर शो है- अब तक इसके कई सीरीज हो चुकें हैं। 2023 के 15 अक्टूबर से इसका 17वां सीरीज (winner show) शुरू हुआ था। करीब पिछले तीन महीने से चल रहे टीवी रियलिटी शो रविवार यानी कल 28 जनवरी की रात्रि को विजेयता घोषणा के साथ समाप्त हुआ।

 पहले इस टीवी शो की कुछ जानकारी लेते हैं...जो काफी महत्वपूर्ण है। फिर विजेता युवक का जीवन परिचय अर्थात मुन्ना को जानने की कोशिश करते हैं...।

खबरों के मुताबिक आपको बताना चाहेंगे यह टीवी शो नीदरलैंड(डच) का शो है- जिसने दुनिया भर के देशों में इस शो की फ्रैंचाइजी दे रखी हैं। जिसमें भारत भी शामिल है।            

Bigg Boss टीवी शो भारत का सबसे बड़ा शो है- जानकारों के अनुसार यह शो भारत के करीब 700 लोगों द्वारा संचालित किया जाता हैं।  

700 लोगों की एक टीम शो को आगे बढ़ाने के लिए सालभर विभिन्न पदों में रहकर अपना काम करती रहती हैं। 

इतने लोगों के एक साथ जुड़े रहने के कारण ही हम इस शो को एंजॉय (enjoy) कर पाते हैं। साथ ही यह शो इतने लोगों के कमाईं का साधन भी बना हुआ है।

आईए अब जान लेते है इस शानदार टीवी शो Bigg Boss season 17 के winner का संक्षिप्त परिचय...।

नाम है -मुनावर फारुकी....जी हां, प्यार से इन्हें मुन्ना के नाम से भी पुकारा जाता है। इन्होंने ही शो के 17वें सीजन में विजय प्राप्त की है...।

विजय होना, जीत हासिल करना, पुरस्कार मिलना ये सारी चीजें अपने आप में बहुत खुशी व गर्व की अनुमति प्रदान करता हैं। ये अत्यंत आनंद की बात होती हैं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इसी बीच मुनावर फारुकी के आंसू छलक पड़े। वो फफक-फफक कर रोने लगे। 

ये उसके खुशी के आंसू नहीं थे। ये आंसू...ये दुःख... उसके वेबसी के थे। 

अगर कारण जानेंगे और महसूस करेंगे या खुद को उनकी जगह रख कर सोचेंगे तो आपका भी दिल भर आएगा।

बेवसी इंसान को इतना मजबूर कर देता है कि वह चाह कर भी कुछ नहीं कर पाता। बेवसी इंसान को अपनी बेड़ियों में इस कदर जकड़ लेता है कि सिवाय दुःख और आंसू बहाने के उसके पास कोई उपाय नहीं बचता। बेवसी के आगे शारीरिक शक्ति, बुद्धि या पैसा कोई मायने नहीं रखता। 

दोस्तों, जान लेते हैं मुनावर फारुकी के आंसूओं के कारण को... आखिर जीत के बावजूद वह इतना दुःखी क्यों हुआ...?

खबरों के मुताबिक इस युवक का जन्म गुजरात में 1992 को हुआ था। ये अति साधारण मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक है। 

इसके परिवार में इसके माता-पिता, दादी व तीन बहनें थीं। पिता ड्राइवर थे। मां, पापड़ बगैरे बेच बच्चों का गुजारा चलातीं थी। कारण बताया जाता है पिता अपने परिवार के मामले में काफी उदासी थे।

2002 में गुजरात दंगे के दौरान अनेकों के घर तबाह हो गए थे। उनमें से फारुकी का भी घर तबाह हो गया था। तब यह परिवार गुजरात से आकर मुम्बई में बस गया।

उस समय यहां और अधिक आर्थिक संघर्षो का सामना करना पड़ रहा था साथ ही पारिवारिक हिंसा का सामना उनकी मां को करना पड़ रहा था। इसी बीच 2007 में फारुकी की मां ने अपने पर हो रहे घरेलू हिंसा तथा आर्थिक स्थिति के कारण आत्महत्या कर ली थी।

बताया जाता है जिस रात उनकी मां ने आत्महत्या की थी उस दिन फारुकी आपनी दादी के साथ सो रहा था जबकि हर रोज वह अपनी मां के साथ सोता था।

बचपन में अपनी मां को खोने के साथ ही मेहनत का सफर भी शुरू हो गया था। वैसे वो अपनी मां के साथ उनके कामों में हाथ बंटाता था। बाद में वेटर व सेल्समैन की नौकरी भी की थी। साथ ही कंम्पयूटर ग्राफिक्स भी सीखा। अपने बलबूते पर ग्रेजुएशन भी किया।

जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच, बचपन से मजाकिया शोक रखने वाले मुन्ना ने इसे पेश के तौर पर लिया। 

कहा जाता है एक कंप्यूटर ग्राफिक्स कंपनी में काम करते हुए कंपनी के ही एक प्रोग्राम में उन्होंने कमेड़ी की... लोगों को उसकी कमेड़ी काफी पसंद आई।इससे वो छा गये। इस घटना ने उन्हें उत्साहित किया।

वो YouTube channel से जुड़े। इसके बाद मंच, प्रोग्राम एक पर एक करते हुए उन्होंने दरिद्रता को मात दे दी। दौलत शौहरत उनके कदम छूने लगे। अपनी बहनों की शादियां भी इन्हीं ने करवाई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले कम उम्र में इनकी शादी घर वालों ने करवा दी थी। जब वो उस योग्य नहीं थे। खैर, वर्तमान में मुनावर फारुकी शादीशुदा हैं और पांच वर्षीय एक बच्चे के पिता भी है। परंतु किस्मत ने उन्हें अपनी मां, बीबी व बच्चे से अलग कर दिया हैं।

अपने को संभालते हुए जिंदगी में आगे बढ़ रहे थे तभी बीमारी की वज़ह से अचानक 2020 में उनके पिता भी चल बसे...यह खबर उनको तब मिली जब वे एक शो को प्रेजेंट करने के लिए स्टेज़ पर जाने वाले थे। उन्हें खुशी से पहले गम का सामना करना पड़ता था। 2020 में पिता की भी मृत्यु हो गई। 

एक तरफ वो वेसूमार दौलत कमाते रहे वहीं दूरी ओर जिंदगी सूना होता चला गया। 

एक खबर के अनुसार जब Bigg Boss शो चल रहा था और उसमें अन्य सदस्यों के माता-पिता व घर वाले उनसे फोन पर बात करने या मिलने आते, तब यह देख एक बार मुन्ना फफक-फफक कर शो में ही रो पड़े थे... उसे मिलने या फोन करने वाला कोई नहीं। खास कर उसे अपनी मां की याद आती। कितना बेवश, लाचार था। सिवाय रोने के कोई उपाय न था।

ऐसा बताया जाता है कि, एक बार उसने कहा था जब मैं किसी महिला को रोते देखता हूं तो मुझे मेरी मम्मी की याद आती है। उसने यह भी कहा था मुझे जिंदगी भर अफसोस रहेगा उस रात मैं दादी के पास क्यों सोया...? क्यों अपनी मम्मी के साथ नहीं सोया। अगर सोता तो मैं उन्हें रोक सकता था। जिंदगी भर मुझे ये दुःख सताएगा।

28-1-2024 की रात Bigg Boss season 17 में विजय घोषित होने के बाद भी वो दुखी थे। प्रोग्राम के जीत की फार्मेलेटी पूरी करने के साथ ही वह दुखी और वेबस थे। अपनी मम्मी के लिए उसके आंसू छलक रहे थे। उसका कहना था आज मेरे पास इतनी दौलत है, आगे भी शायद और कमाऊंगा पर मैं वो रुपए नहीं कमा पाऊंगा जो मेरी मां ने किसी से बुरे वक्त पर कर्ज लिए थे। उस समय कर्जदार के तगादे से भी मेरी मां परेशान थीं। इन सारी परेशानियों के चलते मेरी मम्मी आज मेरे साथ नहीं है। 

आज आर्थिक तंगी नहीं है पर मेरी मां मेरे पास, मेरे साथ नहीं है। मैंने मां को तंग और घरेलू हिंसा से जुझते देखा है। काश....।

खैर दोस्तों, मुनावर फारुकी उर्फ मुन्ना को Bigg Boss season 17 के विजय की ढेरों बधाइयां देते हुए हम चाहेंगे जुनियर मुन्ना के जीवन का सफर चुनौती पूर्ण न हो...एक पिता ने अपने परिवार के प्रति जो उदासीनता दिखाई थी, वहीं उदासीनता दूसरा पिता न दिखाएं .....।

                       _______________













#मुनावर  फारुकी,

#मुनव्वर  फारुकी,

#मुनावर  फारुकी  माजी  पत्नीचे  नाव,

#मुनव्वर  फारूकी  के  वीडियो,

#मुनव्वर  फारूकी कौन  है,

#मुनव्वर  फारूकी  age,

#मुनव्वर  फारूकी  की  वाइफ,

#मुनव्वर  फारूकी  विवाद,

#मुनव्वर  फारूकी  की  गर्लफ्रेंड,

#मुनव्वर  फारूकी  पत्नी,