मिस वर्ल्ड 2024...

🙏 दोस्तों,

                            इस साल की मिस वर्ल्ड "चेक रिपब्लिक" की 'क्रिस्टीना पिस्जोकोवा' बनीं है।

मिस वर्ल्ड यानी विश्व सुन्दरी एक 'ब्यूटी कंपीटिशन' है।

यह अंतरराष्ट्रीय महिला प्रतियोगिता 1951 को शुरू  हुआ था। जो प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।     इसमें  विश्व के तमाम अलग-अलग देशों की महिलाएं अपने देश की ओर से भाग लेती है। 

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिर्फ सुन्दरी (बाला की खूबसूरत ) होना ही जरूरी नहीं है बल्कि महिलाओं में खास योग्यता का होना भी जरूरी होता हैं। तभी वो अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता (ब्यूटी कंपीटिशन) में हिस्सा ले सकतीं हैं...।

योग्यताएं- *उनकी उम्र 18 से करीब 25 साल का होना चाहिए *लम्बाई 5'3 इंच या उससे ज्यादा होना चाहिए  *अविवाहित का होना है *तथा पहले नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में जीत हासिल करना जरूरी होता है।                            

इस तरह की कई योग्यताओं के साथ किसी भी देश की महिला इस कंपीटिशन में हिस्सा लें सकतीं हैं।

          इसके बाद भी रैंप वॉक, इंटरव्यू जैसे अनेक स्तरों से उन्हें गुजरना पड़ता हैं। आखिर में वहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों (जजों) के विचार पर किसी देश की महिला को "मिस वर्ल्ड" का खिताब दिया जाता है।

इन सारी प्रक्रियाओं को पार कर मिस क्रिस्टीना ने 2024 के मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता है।

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं 8 मार्च (2024) को महिला दिवस था और 9 मार्च (2024) को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित किया गया। यहां के "जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर" में यह प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इसमें देश-विदेशों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुए थे। जो खास कर इन क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।

71 वें मिस वर्ल्ड की विजेता को पिछली बार की विजेता "कैरोलिना" ने चेक रिपब्लिक देश की "क्रिस्टीना" को जीत का ताज पहनाया।

ऐसा बताया जाता है कि मिस वर्ल्ड विजेता, ताज को एक साल अपने पास रखतीं है। और वो ही अगले साल की मिस वर्ल्ड को ताज पहनातीं है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की यह एक प्रक्रिया है...।

2024 की मिस वर्ल्ड विजेता मिस क्रिस्टीना की संक्षिप्त जानकारी जान लेते हैं....

सूत्रों के अनुसार चेक रिपब्लिक, यूरोप के मध्य बसा यूरोपीय संघ का एक बड़ा शहर माना जाता है। बताते है "प्राग" इसकी राजधानी है। मिस क्रीस्टीना यही से ताल्लुक रखती है। ये "ब्यूटी कंपीटिशन" की समस्त योग्यता को कैरी करने के साथ ही बुद्धिमान और सोशल योगदान के साथ जूड़ी हुई है। 

इनका समाज के प्रति अपना कर्तव्य तथा उन्नत सोच एक अच्छे इंसान होने को दर्शाता है।

वो एक स्टूडेंट है। यानी लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही है। साथ ही उन्होंने मॉडलिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने का सोचा है। 

         24वर्षीय मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता विजेता की समाज के प्रति उनके योगदान की बात करें तो इतनी कम उम्र में उन्होंने असहाय बच्चों के लिए एक इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल रखा है। जिसे वो खुद संभालती है। जरुरत मंदों के लिए "क्रिस्टीना पिस्जनको" नामक फाउंडेशन की स्थापना कर रखी है। इसके अलावा असहाय लोगों तथा वंचित बच्चों की मदद करतीं हैं।

मिस क्रिस्टीना, चेक रिपब्लिक देश की दूसरी मिस वर्ल्ड विजेता है। इससे पहले 2006 में मिस वर्ल्ड का ताज इस देश में गया था।

हमारे देश भारत ने ब्यूटी कंपीटिशन की "मिस वर्ल्ड" प्रतियोगिता को अब तक छ: बार जीता हैं....

1) भारत की पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगी विजेता 1966में रीता फारिया ने जीता था।

2)  1994 में ऐश्वर्या राय ने

3)  1997 में डायना हेडन ने

4)  1999 में युक्ता मुखी ने

5)  2000 में प्रियंका चोपड़ा ने और

6)  2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता था।        


 इस बार भारत की तरफ से 22 साल की मिस "सिनी शेट्टी" ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। लेकिन दुर्भाग्यवश वो असफल रही। कोई बात नहीं...भारत फिर अगली बार प्रतिनिधित्व करेगा और मिस वर्ल्ड का ताज सातवीं बार लाने की कोशिश करेगा। 

खैर दोस्तों, 2024 का मिस वर्ल्ड ताज जिन्होंने पहना है उन्होंने करीब 117देशों की महिलाओं को पिछे छोड़ यह ताज अपने नाम किया है। वो सिर्फ सुन्दरी ही नहीं बुद्धिमान और समाजसेवी भी हैं। आमतौर पर इस उम्र में सामाजिक कर्तव्य पालना करना...? अपने आप में बेमिसाल है। जितनी तारिफ की जाएं कम ही है। 

खबरों के अनुसार इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को ताज पहनाया जाता है साथ ही एक मोटी धन राशि दी जाती है। शायद यह राशि मिस क्रिस्टीना के जीवन के अनेक पहलुओं में मददगार होगा....।

                    ___________