स्मार्ट वॉच----

नमस्कार दोस्तों,

               

एक जमाना था, जब हाथ घड़ी को बहुत महत्व दिया जाता था। अधिकतर लोग उसका इस्तेमाल समय और फैशन के लिए किया करते थे। पर अब ऐसा नहीं है। इसका महत्व अब नहीं के बराबर है। लेकिन... 

आज के अत्याधुनिक युग में वही हाथ घड़ी अपने नये लूक में हमारे समक्ष प्रस्तुत है।

अब यह सिर्फ समय और फैशन तक सिमित नहीं रहा बल्कि, डिजिटल ओढ़े हमारे  जीवनशैली को और भी बेहतरीन बनाने के लिए हमारे समक्ष उपस्थित है।

जी हां! दोस्तों, अब यह हाथ घड़ी हमरे रोजमर्रा की जिंदगी को और भी स्मार्ट बनाने के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। 

आधुनिक तकनीकी के चलते यह हमारी मदद करता है। यही कारण है कि अब यह हमारे लिए एक लोकप्रिय आइटम बन गया है।

इसकी खास विशेषताएं क्या हैं?

यह आइटम हमें कैसे मदद करता है?

ये रोजमर्रा जिंदगी में कैसे काम आता है?

अगर इन सवालों को हल करना है तो यह लेख पढ़ना होगा। स्मार्ट वॉच आपकी किस तरह मदद कर सकता हैं आगे जानेंगे।

तो साथियों आज के लेख में हम आधुनिक हाथ घड़ी अर्थात स्मार्ट वॉच के विभिन्न पहलुओं पर फोकस डालेंगे।

स्मार्ट वॉच एक डिजिटल डिस्प्ले है। इसकी लोकप्रियता की सबसे खास वजह है कि इसे अपनी कलाई में पहनने से यह हमारे स्वास्थ्य पर नजर रखता है। दरअसल स्ट्रेस से बचने और फिटनेस की ओर ध्यान देने में हमेशा हमारी मदद करता है।

स्मार्ट वॉच असल में हमारे हेल्थ ट्रेक का हिसाब रखता है। जैसे कि हार्ट बीट, ब्लडप्रेशर, शारीरिक फिटनेस आदि पर नजर बनाए रखता हैं। यही नहीं इनमें और भी अनेक ऑप्शन्स मिलते हैं। जो इनके फीचर्स पर निर्भर करता है।

फीचर्स के हिसाब से इस तरह के वॉच की फेसेलिटीज और मूल्य निर्धारित होते हैं। अलग-अलग कंपनियां अपने ब्रांड में रंग, डिजाइन और फिचर्स से इनका निर्माण करते हैं।

स्मार्ट वॉच को खरीदने के लिए व्यक्ति के पास स्मार्टफोन का होना जरूरी है। क्योंकि वॉच को अपने स्मार्टफोन से जोड़कर ही उसके फीचर्स के फायदे उठाएं जा सकते हैं। और हेल्थ ट्रेक का हिसाब रखवाया जा सकता है।

इसकी खास विशेषताओं की बात करें तो,  यह जब हमारे स्मार्टफोन से जुड़ता है तब फोन कॉल, मैसेज, यूट्यूब, सोशल मीडिया की जानकारी तथा स्वास्थ्य ट्रिक के नोटिफिके हमें  देते रहता हैं। यह बहुत उपयोगी डिस्प्ले है।

पुरुष व महिला दोनों के लिए अलग-अलग मिमी के स्मार्ट वॉच उपलब्ध हैं। पुरुषों के 38 से 46 मिमी और महिलाओं के लिए 38 मिमी या उससे छोटी पायी जाती हैं। इसके अलावा कुछ ब्रांड ऐसे भी हैं जिन्हें महिला-पुरुष दोनों पहन सकते हैं।

स्मार्ट वॉच आजकल अधिक से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इससे उन्हें काफी मदद मिलती है....

पहने हुए अवस्था में इसके क्षमताओं में- फोन कॉल लेने की क्षमता, गूगल असिस्टेंट करना, तापमान बताना, हार्ट बीट बताना, ईसीजी ऐप बताने की क्षमता हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अपने स्मार्टफोन के एप्स की जानकारी देना, मोबाइल कार्य क्षमता, टाईम, अलार्म, गाना, रिमांइडर भुगतान खून मे O2 की जानकारी, नींद की अवधि, व्यायाम मोड़ आदि जानकारियां बताता हैं। लेकिन ये सारी सुविधाएं वॉच के मॉडल पर निर्भर करता है। वैसे कुछ कामन विशेषताएं हैं जो करीब हर स्मार्ट वॉच पर उपलब्ध होते हैं।

बाजार में कई ऐसे स्मार्ट वॉच ब्रांड हैं जिसके पहनने और स्मार्टफोन में कनेक्ट करने से वो सोशल मीडिया की सूचना, पथ निर्देश भी देते हैं। 

किसी वॉच फीचर्स में GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) डेटा सेट रहता है। इसका काम है कि आप किस स्थान पर हो यह बताता है। इससे आपकी सुरक्षा का पता लगाया जा सकता है।

आज के जमाने की यह हाथ घड़ी बहुत काम की है लेकिन इसके कुछ माइनस (-) पॉइंट भी है... जैसे कि *अनेक ब्रांड घड़ी की बैटरी कमजोर होती हैं।

*इसके लिए इंटरनेट एक्सेस की खास जरूरत पड़ती है।* स्मार्ट वॉच बहुत महंगी होती हैं। 

दोस्तों, किसी आइटम में नुकसान कम और फायदे बहुत ज्यादा हो तो उस आइटम को अपनाया जा सकता हैं। इसलिए हमारे पसंदीदा दो ब्रांड का उल्लेख करना चाहेंगे, जो महिला-पुरुष दोनों को अट्रैक्टिव लुक देगा साथ ही वाई-फाई, ब्लू टूथ तथा लैपटॉप कनेक्ट करने में मदद भी करेगा। 

हम बात कर रहें हैं- Titan and Fire Boltt Smart Watch की....यह लेटेस्ट डिजाइन और फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं। 

इनके बारे में आप सोच सकते हैं....।

                            __________