Neck AC----

नमस्कार दोस्तों,

               जैसा कि हम जानते हैं बाजार में कूलर, एसी और पंखे बड़े तथा छोटे साईज यानी पोर्टेबल साइज़ के उपलब्ध हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मिनी साइज के फोल्डेबल Neck AC भी बाजार में उपलब्ध है...?

गले में पहनने वाला, अंग्रेजी अक्षर के U डिजाइन का एसी (AC) दुनिया के बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। इसे गले में पहनने वाला कूलर, एसी या पंखा भी कह सकते है। इसे गले में पहनने से व्यक्ति ठंडक महसूस कर सकता है। सुनने में अजीब लग रहा होगा पर वाकई यह उपकरण बाजार में उपलब्ध है।

यह उन लोगों के लिए इस्तेमाल योग्य है जो एकल (Singal) में गर्मी से राहत पाना चाहते है। यानी जो इसे अपने गले में पहनेगा सिर्फ उसे ही गर्मी से राहत मिलेगी। इससे मिलने वाली ठंडक हवा किसी और को नहीं मिल सकती। 

इनका खास उपयोग गृहणियां रसोई में खाना बनाते वक्त कर सकती है। इसके अलावा जीम, सफर, आफिस, आदि जगहों के लोग इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थी भी इसे Use में ले सकते है।

         गर्मियों के दिनों में गर्मी से राहत पाने के लिए Neck AC का Use किया जा सकता हैं। इसे गले में पहनने से गर्दन, गले और चेहरे में यह ठंडी-ठंडी हवा छोड़ता है। जिस वजह से पूरा शरीर ठंडक की अनुभूति महसूस करता है।

दोस्तों, गर्मी के वज़ह से किसी भी काम में मन नहीं लगता, न ही मन शांत रहता है। ऐसे में यह उपकरण हमें राहत दिला सकता है।

हम इसका Use घर और बाहर दोनों जगहों पर कर सकते हैं।

यह यू (U) सैप का बना होता है। इसके खुले हिस्से के दोनों ओर कुछ गोलाई सा डिजाइन बना रहता है। इसके भीतरी ओर तकनीकी व्यवस्था रहती है। 

बाहर की ओर एक बटन रहता है। जो एडजेस्टेबल बटन है। इसमें तीन स्टेप सेट किया हुआ होता हैं अर्थात पहली बार इस बटन को दबाने से हल्की हवा छोड़ता है, दूसरी बार दबाने से हवा कुछ और तेज हो जाता है तथा तीसरा बार बटन को दबाने से ज्यादा स्प्रिट से हवा छोड़ता है। जिसको जितनी हवा की तीव्रता चाहिए वो बटन को दबाकर उसे एडजेस्ट कर ठंडी हवा का मजा ले सकता है।

अलग-अलग Nack AC के सिस्टम व फेसलेटी भिन्न होते हैं। जिस पर मूल्य निर्धारित किया जाता है। 

ये उपकरण चार्जेबल होते हैं। एक बार फूल चार्ज होने पर इसके चलने की कपासिटी (क्षमता) करीब 8-10घंटे होती हैं। यानी 8-10 घंटे इससे हवा मिल  सकती हैं।

इसे फोल्ड कर आराम से छोटी जगह पर रखा जा सकता है। अर्थात बैग बगैर में रख कहीं बाहर ले जा सकते हैं और जरूरत के मुताबिक Use कर सकते हैं। हमें विभिन्न कारणों से घर से बाहर जाना पड़ता हैं। और जरुरी नहीं कि वहां पंखे या AC की व्यवस्था हो। अतः अगर हमारे पास इस प्रकार का उपकरण हो तो हम इसका उपयोग कर सकते हैं। और गर्मी से राहत पा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार इस प्रकार के उपकरण के Use करने पर  इससे कानों में तेज आवाज की परेशानी होती है। चूंकि उपकरण का उपयोग गले में पहनकर किया जाता है तो कान में ज्यादा आवाज जाती है। जिससे यूज़र परेशानी महसूस कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों, गर्मी से राहत पाने के लिए थोड़ी बहुत आवाज सहना सामान्य है। वैसे जरूरी नहीं हर Nack AC आवाज छोड़ता हो। फिर भी खरीदते वक्त अच्छे से जांच कर लेना उचित होगा।

खैर, हमनें इस लेख में गले में पहनने वाले AC उपकरण की जानकारी दी है। जो आपके बहुत काम की चीज है। आप इसके बारे में सोच सकते हैं। इस प्रकार के उपकरण आप घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं।

                      _____________