क्रिस्टल बॉल---

नमस्कार दोस्तों,

         

 आज के लेख में एक ऐसे आइटम की बात करेंगे जो सबों के मन को हर लेता है। बात करेंगे क्रिस्टल बॉल की...।

साधारणतया क्रिस्टल बॉल दो तरह के होते हैं- 

1) वास्तुशास्त्र क्रिस्टल बॉल 2) सजावटी क्रिस्टल बॉल।

दोनों के अलग-अलग महत्व हैं...। आइए, संक्षिप्त में  इनके (क्रिस्टल बॉल) विशेष महत्वों को जान लेते हैं -

(1) वास्तु शास्त्र क्रिस्टल बॉल:- यह फेंगशुई शास्त्र, वास्तुशास्त्र से जुड़ा हुआ हैं। इसका उपयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है।

क्रिस्टल एक ठोस व पारदर्शी वस्तु है। जो अणु, परमाणु तथा आयन के मेल से बना ठोस पदार्थ है।

ज्यतिष, फेंगशुई वास्तु जैसे शास्त्रों के अनुसार क्रिस्टल बॉल गुड लक (Good Luck) का प्रतीक है। इस बॉल को घर के पूर्व दिशा में रखने या लटकाने से घर के नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

क्रिस्टल बॉल के जानकार अर्थात वास्तुशास्त्र से जुड़े लोग इसका प्रयोग कर आम लोगों की भविष्यवाणी करते हैं। साथ ही उन्हें भविष्य का मार्गदर्शन करवाते हैं।

इस प्रकार का बॉल स्वास्थ्य, धन, शांति तथा सकारात्मकता प्रदान करने में लोगों को सहयोग करता हैं।

इसके अलावा कहा जाता है- नौकरी, पढ़ाई, व्यापार में भी सफलता दिलाता हैं।

क्रिस्टल बॉल कई रंगों व आकारों के पाएं जाते हैं। ये स्वच्छ और पारदर्शक होते हैं। इसके अंदर के रंग चमकदार होने से लोगों को भाते हैं। 

अगर इन्हें धूप में ले जाकर देखा जाए तो इनमें से बहुत सुन्दर किरणों जैसी छटाएं निकलती हैं। जो व्यक्ति के मन को आनंदित कर देता हैं। अर्थात क्रिस्टल बॉल फेंगशुई, वास्तुशास्त्र के साथ ही साथ कहीं न कहीं मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी संबंध रखते हुए हमारे जीवन में खुशी और आनंद भर देता हैं।

(2) सजावटी क्रिस्टल बॉल:- इस तरह का क्रिस्टल बॉल हर उम्र के लोगों को भाता है। बच्चे, पुरुष, महिला, बुजुर्ग सभी को पसंद आने वाला आइटम है। ये बॉल कई व्यास (साइज) और रंगों के पाए जाते हैं।

भीतरी हिस्से सुन्दर-सुन्दर तस्वीरों के साथ आते हैं। ये स्वच्छ तस्वीरें लोगों के मन को लुभाने के साथ आनंदीत भी करता हैं।

ये बॉल एक या अनेक मिश्रीत रंगों के लाइट लैंप (Light Lamp) के रूप में Use किये जा सकते है।

अर्थात सजावटी क्रिस्टल बॉल, सजावट और लैंप के तौर पर Use किया जा सकता हैं। इसलिए इसे उपहार के तौर पर किसी भी उम्र के लोगों को, किसी भी रीश्ते के व्यक्ति को कभी भी Gift किया जा सकता है।

इसे बच्चों के कमरें, उनके स्टडी टेबल पर, बड़ों के बेडरूम में, ऑफिस, दूकान आदि जगहों पर रख वहां की शोभा बढ़ाई जा सकती हैं।

Online Market में अलग-अलग आकार, डिजाइन, प्रिंट के क्रिस्टल बॉल उपलब्ध हैं।

इस यूनीक आइटम को उपहार, सजावट और लैंप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि यह हर उम्र के स्त्री-पुरुष को पसंद आने वाला आइटम है।

खैर दोस्तों, प्राचीन काल के इस वस्तु का क्रेज इन दिनों काफी है। लोग इसे दोनों (वास्तु, उपहार) रुपों में आजमा रहे हैं। 

ऑनलाइन सर्च करेंगे तो आपका भी मन करेगा, आपको भी यह अपनी ओर आकर्षित करेगा....।

अतः इस बारे में हम सोच ही सकते है...। अपने या किसी अपने के लिए.....।

                           ____________