मिनी रेफ्रिजरेटर----

नमस्कार दोस्तों,

                    आज के लेख में हम एक शानदार "इलेक्ट्रिक उपकरण" की चर्चा करेंगे। चर्चा करेंगे घर-बाहर अर्थात ऑफिस, दुकान, सिंगल पर्सन या  कम जगह वाले घरों में काम आने वाले एक उपयोगी आइटम की...जी हां, दोस्तों हम मिनी फ्रिज की चर्चा करेंगे।

भारत में कई ब्रांड मॉडल "मिनी फ्रिज" पाए जाते हैं। जिसमें से दो खास ब्रांड मिनी रेफ्रिजरेटरस की खासियत पर चर्चा करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपने छोटे फ्रिज लेने का सोचा है तो यकीनन बहुत अच्छा रहेगा, लेख में बतलाएं गये ब्रांडों के फ्रिज ट्राई कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले मिनी रेफ्रिजरेटरस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लेना जरूरी है....।

छोटे यानी मिनी फ्रिज छोटे घरों, कम सदस्य व कम जगह के लिए एक अच्छा घरेलू फ्रिज माना जाता है। यह सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि ऑफिस, दुकान, सिंगल पर्सन जो घर से दूर रह कर पढ़ाई या कार्यरत हो उन सबों के लिए बहुत उपयोगी है।

प्रयाप्त समयानुसार खाना, फल, सब्जी, पानी, कोई भी डिरींक्श, आईश आदि कूलिंग कर सकते हैं। फ्रेश रख सकते हैं। लेकिन यह भी जान लें कि अधिक ठंडक रखने वाली या अधिक समय तक रखने वाली चीज़ों के कूलिंग के लिए इन्हें प्रयाप्त नहीं माना जाता। 

अगर आप सोचें हफ्ता-दस दिनों के लिए किसी वस्तु का इसमें इस्तेमाल कर फ्रेश रखें तो ऐसा नहीं हो सकता। 

छोटे फ्रिज के हिसाब से इनमें 'कॉम्पैक्ट रेंज' लगाए जाते हैं अतः अधिक कूलिंग की चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इस प्रकार के फ्रिज प्रयाप्त होते हैं।

ये 30 लीटर से करीब 100लीटर के बीच आते हैं।

दोस्तों, अगर बिजली के बिल की बात करें तो कह सकते है इस तरह की छोटी फ्रिजों के बॉडी के हिसाब से वॉट का प्रयोग किया जाता है अतः बिजली का बिल भी बड़े रेफ्रिजरेटर की तुलना में कम ही आता है।

अब तक हमने छोटे फ्रिजों की मोटी-मोटी बातों को जान लिया। चलिए अब उन दो खास ब्रांड मिनी फ्रिज के बारे में संक्षिप्त जानकारी ले लेते हैं.....

दोस्तों, हम बात कर रहे हैं -1) LG मिनी रेफ्रिजरेटरस और 2) Hisense मिनी रेफ्रिजरेटरस की....

*LG Mini Fridge:- यह भारत का जाना-माना ब्रांड है। भरोसेमंद ब्रांड है। कम जगह के लिए यह बिल्कुल ठीक तरह का मिनी फ्रिज है। 

खबरों के अनुसार कंपनी इसमें 1 साल की वारंटी और कंप्रेशर की वारंटी 10साल की देती हैं। फ्रिज चलते समय इसके कंप्रेशर की आवाज नहीं के बराबर होती है। पॉकेट हैंडल की व्यवस्था है तथा टेम्प्रेयर कंट्रोल की सुविधा भी उपलब्ध हैं।

 LG का मिनी फ्रिज एडजेस्टेबल शेल्फ के साथ आता है। अपनी सुविधानुसार शेल्फों को लगाया जा सकता है। 

फ्रिज के फीचर की बात करें तो- हाइजीन के लिए अलग से बॉक्स है। नॉब, स्टोरेज कम्पार्टमेन्ट दिये जाते हैं। इसके Use करने पर बिजली खर्च कम आता है।

Hisense Mini Fridge:- कंपनी ने अपने इस फ्रिज में एडजेस्टेबल टेम्परेचर लगाया है। जिसे आप अपनी सुविधा के अनुरूप एडजेस्ट कर सकते है। रेफ्रिजरेटर के अंदर मजबूत कांच के शेल्वस की व्यवस्था की गई हैं। जो आपके भारी सामान को आसानी से कैरी कर सकता हैं। 

इस कंपनी के मिनी फ्रिज में एडजेस्टेबल लेग्स भी लगवाए गए हैं। अतः फ्रिज को आसानी से घुमाना या दूसरी जगह ले या लाया जा सकता हैं। 

फ्रिज के चलते समय इसकी आवाज की लेवल इतनी धीमी है कि शोर नहीं होता। रिवर्सिबल डोर, सेपरेटर चिलर, रिसेस हैंडल इसमें हैं। इसके हाईट के हिसाब से इसमें आप एक लिटर की बोतल को सीधे खड़े रख सकते है। इनके इन फीचर्सों के लिए लोग इस फ्रिज को काफी पसंद करते हैं।

आमतौर पर इस प्रकार के फ्रिज सफेद, काले, स्टेन स्टील आदि रंगों में पाए जाते हैं।

दोस्तों, अंत में हम आपसे यही कहेंगे कि अगर आपने मिनी फ्रिज खरीदने का कोई प्लान बनाया है या सोच रहे हैं तो जरूर खरीद।

किफायती मूल्य में, छोटी जगह के लिए, सफाई की आसान सुविधा को ध्यान में रखते हुए ख़रीदा जा सकता है। 

अगर इसे ठीक से Use किया जाए तो छोटी फ्रिज आराम से करीब 5-7साल चल सकती हैं। मूल्य को ध्यान में रखते हुए जो कि प्रयाप्त है।

इन ब्रांड के मिनी मॉडल फ्रिज देश के विभिन्न छोटे -बड़े शहरों के शोरूमों में उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी ख़रीदा जा सकता हैं। 

खैर, मूल्य और जगह को ध्यान में रखते हुए मिनी रेफ्रिजरेटरस का सोचना सही है....।

                      ______________