मां मारिया----------

बंगाल का दुर्गापूजा देश-विदेश में अपना एक विशेष स्थान रखता है।
बंगालियों का यह पूजा दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
बंगाल के दुर्गापूजा का लुत्फ, बंगालियों के साथ-साथ दूसरे जाती व धर्म के लोग भी पांच दिनों तक उठाते हैं। यहां के शहर और गांव का माहौल इन दिनों उत्साह, आनन्द, उल्लास, मौज-मस्ती और पावनता से भर जाता हैं। 
प्रत्येक वर्ष धूम-धाम से यहां दूर्गापूजा मनाया जाता है।
जगह-जगह पंडाल बनते हैं, जिन्हें विभिन्न प्रकार की रोशनियों से सजाया जाता हैं। उसमें मां दुर्गा  की मूर्ति रखकर पांच दिनों तक उसकी पूजा की जाती हैं। अशुभ का नाश कर शुभ के आने की कामना की जाती हैं।
नये कपड़े पहन कर लोग इनके दर्शन करते हैं।
हर कोई इस मौके पर नये कपड़े खरीदते हैं। एक दूसरे को ड्रेस (कपड़े) गिफ्ट भी करते हैं। कई संस्था तथा परिवार के लोग ऐसों को कपड़े देते हैं, जिनमें खरिदने का सामर्थ न हो।इस मौके पर शायद ही ऐसा कोई होगा जो नये कपड़े पहने बिना रहता हो।
एक महीने पहले से ही हर छोटा-बड़ा बाजार भीड़ से खचाखच भर जाता हैं। दुर्गापूजा में बंगाल के हर व्यापारी का यह व्यापार सीजन होता हैं।
यहां के लोग सिर्फ अपने लिए ही नहीं दूसरों के लिए भी खरीदारी करते हैं। ऐसा हर वर्ष होता हैं।
सदियों पुरानी परम्परा है कि लोग नये कपड़े पहन कर बड़े उत्साह के साथ पंडालों में घूमघूम कर दुर्गा देवी के दर्शन करते हैं। पांच दिनों तक पंडालों में हजारों-लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। यहां के लोग एक-दूसरे को दुर्गा पूजा की खुशियों को मनाने का मौका देते हैं। 
बंगाल में मूर्तिकार, मूर्ति बनाकर विदेशों में भेजते हैं। क्योंकि विदेशों में भी पूजा होती हैं। दरअसल दुर्गा पूजा दूनियाभर में होती हैं।
हर जगह की अपनी-अपनी पहचान है। बंगाल की पहचान दुर्गा पूजा है। 
2020की दुर्गा पूजा बिगत सालों से जरा हट के होगी। कारण पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। 
बंगाल तथा विदेश, हर जगह का दुर्गापूजा इससे प्रभावित हुआ हैं।
इस साल यह पूजा होगी परन्तु सरकार की ओर से कुछ गाइड लाइन्स दिये गये हैं। संयोजकों के लिए और दर्शकों के लिए भी।जिसे मानकर सबों को चलना पड़ेगा। और यह सही भी हैं......।
इसके अलावा कोरोना की वजह से लोगों पर आर्थिक प्रभाव भी पड़ा हैं। लोगों ने अपनी नौकरियां खोई हैं, व्यापार बंद हो गया। हर आम से खास इंसान आर्थिक संकट की चपेट में आ गया हैं।
इसके अलावा कितनों ने अपने परिजनों को भी खोया हैं। 
इस महामारी ने अच्छे अच्छों को हिलाकर रख दिया हैं। कहीं जान गई तो कहीं आय..... अतः और वर्षों की तुलना में 2020 वर्ष का दुर्गापूजा बदला हुआ नजर आएगा। 
कोरोना के कारण पंडालों और लोगों पर बजट का असर दिखेगा।
पहले से कोऱना का असर कुछ कम होने लगा है इसलिए पूजा कमेटी व आयोजक अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। 
हल्के ही सही, लेकिन पंडाल घूमने वालोें को उत्साह, खुशी व आकर्षसित करने की यथा संभव कोशिश करेंगे।
दक्षिण कोलकाता की एक पूजा कमेटी इस साल (2020) या यूं कह लें कोरोना साल में अपनी स्वर्णजयंती मनायेंगे। 
दर्शकों के लिए इस वर्ष कुछ नया और आकर्षक सोच रखें थे परन्तु ऐसा हो न पाया। फिर भी उन्होंने कहा- पंडाल घूमने आए साधारण लोगों को हम निराश नहीं करेंगे। 
इस साल कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जो उन्हें पसंद आयेगा......।
हमारे स्वर्णजयंती उपलक्ष्य में पंडाल का आकर्षण केंद्र होगा, "मारिया".....। "रोबोट मारिया".....।
पूजा समिति ने यहां के एक निजी विश्वविद्यालय के "रोबोटिक्स-विभाग" के साथ मिलकर नया सोचा था। अपने आने वाले स्वर्णजयंती वर्ष के लिए.....।
इसलिए इस विभाग के छात्रों ने मिलकर 2015 में एक"रोबोट' को बनाया था।
इस वर्ष कोरोना के चलते "रोबोट" को थीम के रूप में सामने लाये जाने का निर्णय लिया गया है।
पूजा कमेटी ने अपने "स्वर्णजयंती वर्ष" में इस "रोबोट" का नाम "मारिया" रखा है। जो पंडाल में लाल किनारे वाली पट्टी की सफेद साड़ी में लिपटी नज़र आएंगी। यह बंगाल का विशेष परिधान है।
पंडाल में आए लोग "मारिया रोबोट" को 'मां' के रूप में देखेंगे। जो अपने हाथ में सेनिटाइज लिए रहेगी।
दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में पंडाल घूमने आए साधारण लोग इनसे मिलेंगे। और उनकी तरफ हाथ बढ़ाने से मारिया उसके हाथ में सेनिटाइज डालेगी।
अर्थात, "मां मारिया रोबोट" अपने बच्चों (दर्शकों) को संक्रमण से बचाने के लिए उनके हाथ में सेनिटाइज देगी।
यह देख लोगों को अकथ आनंद मिलेगा......।
इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण पंडालों में संक्रमण न फैले इस लिए 'मां रोबोट मारिया' का सहारा लिया गया है। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
मेरे ख्याल से साधारण लोग पंडाल के दुर्गा प्रतिमा, सजावट,लाईटींग बगैरे छोड़ "रोबोट मारिया" की ओर ज्यादा झूकेगें। और उसकाआनंद उठाएंगे......।
2020 के कोरोना वर्ष में "मारिया रोबोट" की जानकारी के लिए, निजी विश्वविद्यालय के "रोबोटिक्स-विभाग" के छात्रों व "पूजा कमेटी" को आभार.....।
पूजा कमेटी के "स्वर्णजयंती" पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई..... ।
                             ____________










#दुर्गा  पूजा  2020,
#दुर्गा  पूजा,
#दुर्गा  पूजा  कोलकाता,
#दुर्गा  पूजा  बंगाल,