नी-कैप........

             
        नी-कैप यानी घुटनों की पट्टी...। घुटनों के दर्द या सूजन से राहत पाने के लिए "नी-कैप' का युज कर सकते है। इससे आराम मिलता है।

 एक उम्र के बाद महिला और पुरुष, दोनों को ही घुटनों के दर्द की शिकायत होती हैं। इसके अलावा कुछ गलत जीवन शैली के कारण कम उम्र के नौजवानों को भी घुटनों में दर्द हो जाता है। कई लोगों के शरीर के भारीपन से अर्थात मोटापे के कारण तथा अर्थराइटिस की बजह से भी घुटनों में दर्द व सुजन की तकलीफ होती हैं।

    घुटनों के दर्द और सुजन के कारण लोगों को कई तक़लिफों को सहना पड़ता हैं.....
जैसे, चलने-फिरने में दिक्कत-
उठने-बैठने में दिक्कत-
दौड़ने में परेशानी-
सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी-
पैर मोड़ने में असुविधा आदि......।

  घुटनों के दर्द के मारे कई लोगों के आंखों में आंसू तक छलक जाते हैं....। इतनी पीड़ा होती हैं....। यह काफी कष्टदायक है....।

    ऐसे में डाक्टर साहब से इलाज करवाना और व्यायाम करना सबसे बेस्ट माना जाता है। लेकिन आर्थोपेडिक उपकरण के द्वारा भी इस दर्द का इलाज किया जा सकता है।जिसे "नी-कैप" या "घुटनों की पट्टी" कहा जाता हैं।
    जो बिना दवा और व्यायाम के राहत पहुंचाता है।
    
     दोस्तों! अपने सामान्य सोच से बताना चाहूंगी, हमारे घरों में प्राथमिक इलाज के लिए कुछ आम व्यवस्थाऐं रहती हैं....
जैसे कि-डिटोल, बोरोलीन, बी-टेक्स, बाम, मूव, आयोडेक्स, रुई, थर्मामीटर आदि...।
इस तरह की चीजें, जो आये दिन हमारे काम आती हैं। कभी-कभी हमारे पड़ोसी के भी.....। 

मेरा मानना है, ठीक इसी तरह हमारे घरों में कुछ स्वास्थ्य संबंधी घरेलू, आम उपकरणों का होना भी जरूरी हैं। ताकि उससे हम स्वयं अपना  आर्थो शारीरिक (प्राथमिक) मदद ले सके।

आम उपकरणों में "नी-कैप" (घुटनों की पट्टी) एक 'सेल्फ' उपकरण है....।

नी-कैप के पहनने से घुटने कसे रहते हैं। जिससे घुटनों में गर्माहट पैदा होता हैं। फलस्वरूप, घुटनों के दर्द में आराम मिलता हैं।
    नी-कैप के इस्तेमाल से यह फायदा है किआप आराम से चल-फिर सकेंगे...

आपको उठने-बैठने में तकलीफ नहीं होगी..

अगर आप प्रातःकालीन walk करने जाते है तो आराम से चल पाएंगे....

आपको व्यायाम करने में दिक्कत नहीं होगी...

आप अपने घुटनों को जरुरत के मुताबिक मोड़ सकेंगे आदि सहायता मिलेगी।

जिन लोगों के घुटनों में दर्द होता हैं वे तो नी-कैप use कर ही सकते हैं इनके अलावा  स्पोर्ट्स से जुड़े लोग भी डाक्टर की सलाह से use कर सकते हैं। उन्हें भी काफी मदद मिलेगी।

बाजार में इसके कई ब्रांड हैं। जो अलग-अलग क्वालिटी में उपलब्ध हैं।नी-कैप की साइज़ भी अलग-अलग हैं।
S, M, L, XL....इन साइजों में पाई जाती हैं।
अपने घुटनों के साइज़ के हिसाब से खरीदना चाहिए। घुटनों से छोटा साइज़ खरीदने पर दिक्कत हो सकती है। क्योंकि यह वैसे ही टाइट-फिटींग है और अगर छोटा पहन लिया जाए तो हो सकता हैं बहुत ज्यादा टाइट हो जाए। इसकी वजह से घुटनों के ऊपरी व नीचले हिस्से की त्वचा  कसाव की वजह से, प्रभावित होने की संभावना रहती हैं....।

सही साइज के लिए डॉक्टर या दुकानदार से सलाह लें सकते हैं।

इसका प्रयोग दोनों घुटनों में 'नी-कैप' को पहन कर किया जाता हैं। इसे दिनभर पहने नहीं रहना है। कुछ घंटों के लिए पहने फिर उतार दें। फिर कुछ घंटों बाद पहने। इस तरह दिन में पहनने तथा उतारने के क्रम में use करें। नी-कैप को रात में पहन कर नहीं सोना चाहिए। 
         वैसे, अगर किसी को ठीक से समझ न आए तो इसे यूज में लेने से पहले इसके 'मैनुअल' को पढ़ लें या डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।

"नी-कैप" की सफाई पर भी ध्यान रखना जरूरी हैं। इसके लिए घर का सामान्य पानी और साधारण सर्फ (पावडर) ही युज में लेना है। इन्हीं की सहायता से नी-कैप को धोना चाहिए। ब्रुश या वाशिंग मशीन की सहायता से नहीं धोना हैं तथा धूप में नहीं सुखाना है। छांव में, हवा में सुखाना सही है।

जैसा कि लेख में पहले बताया गया है, "नी-कैप" कई ब्रांडों की बाजार में पाई जाती हैं। उनमें से एक ब्रांड की बात कहना चाहूंगी......Accu Sure Knee Cap                                                  (एक्योज्योर नी-कैप). इस ब्रांड का नी-कैप युज में ले सकते है।

इस ब्रांड की नी-कैप की विशेषता है-
       *यह Bamboo,Cotton,Spadex           धागों से बनाया जाता है।
       *काफी कंफर्टेबल महसूस होता है।
       *इसे पहनने से अपने को एक्टीव 
         लगता है।
       *इससे त्वचा को कोई खतरा नहीं है।
       *इस ब्रांड का "कैप" घुटनों को अच्छा
       स्पोर्ट देता हैं।
       *मसल्स में गर्माहट पैदा कर घुटनों             को दर्द से जल्द (थोड़े समय में)               निजात दिलाता हैं।

दोस्तों, अगर घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो जरूर "नी-कैप" युज कर आराम पाऐ।
यह ऑनलाइन अमेजन तथा सर्जीकल की दुकानों में पाएं जाते हैं। वहां से खरीदकर ट्राई कर सकते है।
                     ___________