वेबी बंबू प्लांट------

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ खास उपायों पर ध्यान दिया जाए तथा उसे अपनाया जाए तो हमारे जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती हैं।ा

इस विद्या के उपायों पर गौर करें तो हम पाएंगे उसमें कहीं न कहीं विज्ञान छुपा है।

"वेबी बंबू प्लांट" इसी का एक अंश है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे "लकी प्लांट" कहा जाता है। इससे हमें कई फायदे मिल सकते हैं। बसरते की इसके बारे में सही जानकारी हो।

   आज के लेख के माध्यम से "बेवी बंबू प्लांट" की कई छोटी-छोटी बातों को जान लेते हैं। ताकि सुख-समृद्धि जैसे फायदे मिले।
   
फायदे-:
         यह प्लांट घर के अंदर रखा जाता है। ताकि नजरों में पड़ता रहे। मनोवैज्ञानिक दृष्टि कोण से देखा जाए तो पेड़-पौधों के पत्तियों का हरा रंग आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही हरा रंग मन को तरोताजा महसूस करने में मदद करता है। 

      दूसरी ओर वास्तुशास्त्र में कहा जाता है यह प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। स्मृति और शुभकामनाओं के लिए यह अत्यंत फायदेमंद हैं।
      लाल रिबन से बंधा हुआ वेबी बंबू प्लांट घरों में रखा जाए तो उन घरों में शांति, बुद्धिमता, उन्नति, अच्छी सेहत, सौभाग्य आदि का लाभ प्राप्त होता हैं। घर का वातावरण प्रदुषित होता है ......।

प्लांट की गुणवत्ता-: 
                        वास्तुशास्त्र में माना जाता है यह पौधा "ब्रह्मांड" का आधार है। जो पृथ्वी के पांचों तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे जीवन में इनका खास महत्व है।  इसलिए "वेबी बंबू प्लांट" को हमारे "Good Luck" का "प्रतीक" माना जाता है।
यह "लकी प्लांट" अनेक आकार और प्रकार के होते हैं। कई डंठल वाली पाई जाती हैं। डंठलों के संख्या के हिसाब से अलग-अलग फायदे हैं। ऐसा वास्तुशास्त्र में माना गया है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिर्फ चार डंठल वाला प्लांट लकी नहीं होता। जिससे दूरी बनाए रखना चाहिए।

लकी प्लांट का उपयोग कहां और कैसे करें-:
        इसे घरों और दफ्तरों के अंदर पूर्व दिशा की ओर रखा जाना चाहिए। कहते हैं अगर कोई, इस प्लांट को किसी दूसरे को उपहार के तौर पर दे तो, ज्यादा फलदाई होता है। देनेवाले और लेनेवाले दोनों के लिए अच्छा माना जाता हैं। दोनों की उन्नति में यह "लकी प्लांट" सहायता करता है। दोनों का जीवन सौहार्द्र पूर्ण हो जाता हैं।
        विशेष कर अगर कोई बहन अपने भाई को यह प्लांट खरीद कर, उसे उपहार के तौर पर दे तो उस भाई के जीवन में सुख-शांति भर जाता है। साथ ही बहन की भी उन्नति होती है।

 कैसा प्लांट खरीदें-:
                   वेबी बंबू प्लांट को बाजार से खरीदते समय कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखते हुए खरीदना चाहिए। जिससे लंबे समय तक यह हमारे घर या कार्यालय में सौहार्द्र पूर्वक रखा रहे। 
                   सबसे पहली बात चार डंठलों वाला पौधा नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि वास्तुशास्त्र में अनुसार ऐसा पौधा बद्दुआएं साथ लेकर आता है। चार डंठलों वाला प्लाट लाना या किसी को गिफ्ट देना यानी बद्दुआओं को न्यौता देना होता है।
                   जब भी लकी प्लांट खरीदने तो हरा-भरा देखकर ले। पत्तों का ऊपरी हिस्सा कुछ-कुछ पीला या भूरा नहीं होना चाहिए। पौधा लाल रिबन से बंधा होना चाहिए। कारण लाल रंग अग्नि का माना जाता है। जो पृथ्वी के पांच तत्वों में से एक है और यह हमारे लिए बहुत आवश्यक है.....।
   
        इस पौधे को चीनी मिट्टी या कांच के पात्र में रखा ही लेना चाहिए। वैसे कांच का पात्र अधिक अच्छा माना जाता है। क्योंकि वह पार्दशक होता है जिससे जड़ें भी दिखाई देती हैं। बाजार में दोनों तरह की मिल जाती हैं।
कांच पात्र के पानी को सप्ताह में एक बार बदल देना चाहिए।

चीनी मिट्टी के पात्र का मिट्टी और कांच के पात्र के पानी में रखा लकी प्लांट को खाद्य देने के लिए उर्वरक (लिक्विड) पाया जाता है। लकी प्लांट के साथ उसे भी खरीदना चाहिए। 
पौधे के विकास के लिए तथा हरा- भरा बने रहने के लिए  उर्वरक का प्रयोग किया जाता है। पांच-सात दिनों बाद दो-चार बूंदें उर्वरक को पानी या मिट्टी में डालते रहना चाहिए। जिससे घर में लाए लकी प्लांट की देखभाल हो सके....।

लकी प्लांट के रंग और साइज़ का ध्यान जरूर रखें। खरीदते समय तथा घर व कर्मस्थल पर भी......।

  इस तरह की कुछेक बातें ध्यान में रखते हुए यह पौधा खरीदना उचित है। जिससे इसका पूरा फायदा मिल सके।

दोस्तों, यह भाग्यशाली प्लांट, वास्तुशास्त्र के फायदों के साथ ही साथ काफी "स्टाइलिश" भी है। 
जो वास्तुशास्त्र या फेंगशुई को नहीं मानना चाहते, वे "स्टाइल" के तौर पर अपने घरों में "वेबी बंबू प्लांट" को थोड़ी सी जगह दे सकते है.......। फायदे में रहेंगे........।
               _______________