इलैक्ट्रिक वाटर हिटर......

       

         बिजली के अनेक उपकरणों में  'इलैक्ट्रिक वाटर हिटर" एक अत्यंत उपयोगी उपकरण है। ठंड के मौसम में इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

हम सर्दियों में पानी का इस्तेमाल कम करते हैं लेकिन पानी बिना दैनिक कार्य नहीं चलता। अतः इस तरह के उपकरण की आवश्यकता पड़ती है।

    "मिनी इलैक्ट्रिक वाटर हिटर" के जरिए नल (टेप) से तुरंत गर्म पानी मिल जाता है। जिससे ठंड के दिनों में पानी संबंधित कार्य करने में सुविधा होती हैं। नहाने, कपड़े धोने, साफ-सफाई, खाना-पकाना, बर्तन साफ आदि ओर भी अनेक काम गर्म पानी से करने में आसानी रहती हैं। 
    
 सर्दियों के दिनों में महिलाओं को रसोई के कामों में खास दिक्कत होती है। ठंडे पानी से काम करते-करते हाथ सूंन सा पड़ जाता है। ऐसे में गर्म पानी की जरूरत होती है।

      वैसे गर्म पानी के लिए कई घरों में गिजर की व्यवस्था होती है, कई लोग पतीले में पानी गर्म करते हैं या और दूसरे-दूसरे उपायों से गर्म पानी की व्यवस्था कर लेते हैं.....
     लेकिन गर्म पानी पाने का एक और माध्यम है।
 
इस लेख के जरिए "मिनी इलैक्ट्रिक वाटर हिटर" की जानकारी प्राप्त करेंगे.....

     गर्म पानी के इस उपकरण की कुछ छोटी-मोटी बातों को जानेंगे.... ताकि अगर इसे युज करने का मन हो तो खरीद कर आसानी से इस्तेमाल किया जा सके.... किसी तरह की दिक्कतों का सामना न  करना पड़े।

उपकरण की विशेषता-
      यह एक छोटा सा उपकरण है। जिसे हम अपने घर के नल (टेप)की टोटी में सीधे तरिके से आराम से लगाकर तुरंत गर्म पानी पा सकते हैं। 
       वाटर इलैक्ट्रिक मिनी हीटर छोटा व हल्का उपकरण है। 
       इसमें कोई टंकी नहीं होती। अर्थात यह उपकरण टेंक-लैस होता है। 
       इससे तुरंत गर्म पानी पाया जाता है। लेकिन इसमें गर्म पानी स्टोर कर नहीं रख सकते।
       यह सफेद, ग्रे आदि दो-तीन रंगों के शेड में पाया जाता हैं। 
       इस उपकरण का आकार बहुत ही सुन्दर होता है। 
       बिजली उपकरण होने के बावजूद यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
       वाटर हीटर को घर के किसी भी नल में लगाया जा सकता है। किचन या बाथरूम कहीं पर इसे फिट कर सकते हैं।
       टेप इलैक्ट्रिक वाटर हिटर 2500w. से 3000w. तक का होता हैं। लेकिन अगर इसे लगातार 1 घंटा युज में लिया जाए तो इसके बिजली का युनीट अनुमानिक 3 युनिट के करीब आता हैं।
       इसके बॉडी में एक "लिमिट हैंडल" लगा होता है। जिसे दाहिने और बाएं घुमाकर तेज तथा हल्का गर्म पानी पा सकते हैं। 

घर के नल में कैसे फिट करें-
              जब आप मिनी इलैक्ट्रिक वाटर हीटर को खरीदेंगे तब उसे एक पैकेट में पाएंगे। पैकेट में दो पार्ट्स और एक कागज का मैनुअल (विधी) मिलेगा। मैनुअल (कागज़) में उपकरण के चित्र के साथ इस्तेमाल करने के बारे में लिखा मिलेगा। लेकिन कुछ विशेष बातें जानने की आवश्यकता है जो उसमें आपको नहीं मिलेगी।
       
  हीटर खरीदने के बाद कुछ और चीजों की जरूरत पड़ेगी। जो लोकल हार्डवेयर की दुकान से खरीदना है.....1)  हार्ड प्लास्टिक पाइप का टुकड़ा (5-6 इंच के करीब)
                   2) हार्ड प्लास्टिक का ही "एल-वो"
                   3) टोपलोन टेप

    घर के नल में "मिनी वाटर हीटर" को फिट करने से पहले पानी की टंकी का स्वीच और बिजली कनेक्शन का स्वीच दोनों बंद कर देना हैं। ताकि घर वाले नल से पानी न निकलने। 
      अब नल को रैंच (एक प्रकार का औजार) की सहायता से खोलेंगे। नल को हटाकर उस जगह,  खरीदा हुआ हार्ड पाईप के टुकड़े को लगा देंगे। इसके बाद एल-वो के जिस तरफ़ चूड़ी (पैंच) रहता है उस ओर टोपलोन टेप की सहायता से अच्छी तरह लपेट लेंगे। अब यह हिस्सा नल में लगे पाईप के टुकड़े में घुमा-घुमा कर अच्छे से सेट कर देंगे। मिनी इलैक्ट्रिक वाटर हिटर के सेटींग चूड़ी (पैंच) में भी टोपलोन टेप को अच्छे से लपेट लेंगे तथा एल-वो के दूसरी ओर उसी तरह घुमा-घुमा कर लगा देंगे। अंत में स्टेंस्टील के नल को लगाएंगे। इस तरह वाटर हीटर को लगाया जाएगा।

     नल के टोंटी में वाटर हीटर को फिट करने के बाद पहले पानी के स्वीच को ऑन करेंगे क्योंकि उसमें से थोड़ा पानी निकल जाए। कुछ देर पानी निकालने के बाद उसे बंद कर देंगे। परिक्षण के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है। इसके बाद वाटर हीटर में लगे तार प्लग को घर के स्वीच बोर्ड में लगाकर स्वीच ऑन कर देंगे। अब जरुरत के अनुसार लिमीट हैंडल को दाएं -बांए घुमाकर गर्म व हल्का गर्म पानी युज में लेंगे।

     वैसे कोई चाहे तो नल के मिस्र से भी हीटर फिट करवा सकते है।

   किमत- 
              मिनी इलैक्ट्रिक वाटर हिटर बाजार में कई कंपनियों के उपलब्ध हैं। सबों के अलग-अलग किमत भी हैं। फिर भी आमतौर पर 2000/ से 2500/ के आसपास मिल जाता है।

    ठंड के दिनों में ठंडे पानी से तुरंत राहत पाने के लिए "मिनी इलैक्ट्रिक वाटर हिटर" ट्राई किया जा सकता है। यह काफी सुविधाजनक उपकरण है......।
                           ______________