इलैक्ट्रिक हीटिंग पैड------

               यह एक प्रकार का Orthopaedic (विकलांग चिकित्सा) प्रोडक्ट है। जो सिकाई थेरेपी के प्रयोग में लिया जाता है। हमारे शरीर के विभिन्न अंगों के दर्द में आराम दिलाता है।

साधारणतया हड्डियों, मांसपेशियों, जोड़ों के दर्द से आम लोग हमेशा परेशान रहते हैं। किसी-किसी के गर्दन, पीठ, घुटना, कमर आदि जगहों पर दर्द की शिकायत रहती हैं। ठंड के मौसम में दर्द कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। ऐसे में अगर मालिश या सिकाई की जाएं तो उससे राहत मिलती हैं।

मालिश की बात करे तो वो हमेशा हो नहीं पाता। खास तौर पर ठंडे मौसम में..... इसलिए सिकाई अच्छा ओप्शन है। जो शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ ही शरीर के दर्द से आराम दिलाता है।

       सिकाई के लिए बाजार में कई तरह के, कई कंपनियों के "हिटिंग पैड" पाए जाते हैं......
       जैसे- हाट वाटर बैग, जैल हिटिंग पैड, इलैक्ट्रिक हीटिंग पैड आदि। जो विभिन्न साइज़, क्वालिटी और मूल्य में मिलते हैं।

   दोस्तों! मैं अपने अनुभव के आधार पर इलैक्ट्रिक हीटिंग पैड के एक ब्रांड की बात करना चाहूंगी।
   जिसका नाम है- "डायमंड इलैक्ट्रिक हीटिंग पैड"जो शतप्रतिशत स्वदेशी प्रोडक्ट है। किफायती और युजफूल.....नियम के बताए अनुसार प्रयोग करने पर काफी दिनों तक प्रयोग में लाया जा सकता है। जल्दी खराब होने का डर नहीं है।

     देखा जाता है, करीब हर परिवार में शरीर के दर्द से कोई न कोई परेशान रहता है। कुछ शारीरिक तुर्टि के कारण या हमारी लाइफ स्टाइल के कारण हम जोड़ों के दर्द से पीड़ित रहते हैं। ऐसे में अगर घर पर एक हिटिंग पैड रहे तो खुद ही सिकाई कर आराम पा सकते हैं।

डायमंड इलैक्ट्रिक हीटिंग पैड बाजार में दो प्रकार के उपलब्ध हैं- 1) कॉटन हिटिंग पैड
                     2) स्पांज हिटिंग पैड

दोनों हिटिंग पैड, लाल भेलभेट कपड़े का बना होता हैं, इलैक्ट्रिक तार दोनों में ही करीब एक फूट लम्बा दिया रहता है, दोनों में ही दो पीनं वाला प्लग लगा रहता हैं, तार में ऑटोमैटिक स्वीच दोनों में ही है, पकड़ने के लिए पैड के पिछले हिस्से में दोनों के बेल्ट लगा रहता है।ये सारी समानताएं दोनों में एक जैसी है।

  लेकिन दोनों में कुछ अंतर भी हैं । वो इस प्रकार से है......1) कॉटन हिटिंग पैड- 
                     इसका आकार चोकोर होता है।
                   इस पैड के अंदर रुई भरा रहता है।
                     कुछ कुशन टाइप का दिखता है।
                  इसकी मोटाई करीब 3इंच होती है।
                     इस पैड को एक बार गर्म करने से काफी देर तक यह गर्म रहता है।

          2) स्पांज हिटिंग पैड-
                        कॉटन हिटिंग पैड की तुलना में इसकी लम्बाई कुछ ज्यादा होती है। लेकिन चौड़ाई बराबर में होती है।
                यह आयताकार टाइप का दिखता है।
                इसके अंदर स्पांज की परत रहती है।
                  यह पैड हल्का और पतला होता है।
                    इसे गर्म करने के बाद थोड़ा कम समय गरम रहता है।

प्रयोग विधि- पैड के तार में लगे दो प्लग को घर के इलैक्ट्रिक बोर्ड में लगाकर स्वीच ऑन करना है। फिर तार में लगे ऑटोमैटिक स्वीच को हाथों से ऑन कर दबाएं रखना है और सिकाई करते रहना है। बहुत जल्द गर्म हो जाता है। अब पैड जितना गर्म चाहिए उतनी देर दबाएं रखना है। फिर ऑफ़ कर सिकाई करते रहना है। जब तब उसमें गर्माहट महसूस करें। फिर दोबारा इसी प्रक्रिया को दोहराते रहना हैं और सिकाई कर दर्द से राहत पाना है। दोनों के प्रयोग करने की विधि एक जैसी है।

हिटिंग पैड का सिर्फ सामने का हिस्सा ही गर्म होता है। और पिछला हिस्सा ठंडा रहता है। पिछले हिस्से में लगे बेल्ट को पकड़कर सिकाई करनी होती है।

विशेष सावधानी- "डायमंड इलैक्ट्रिक हीटिंग पैड" को प्रयोग (सिकाई) में लेते समय एक विशेष बात का ध्यान रखना हैं। शरीर के जिस हिस्से में सिकाई करनी है वह हिस्सा हर हाल में सूखा रहना चाहिए। अर्थात पानी या तेल लगा नहीं होना चाहिए। पसीने से भी भिगा हुआ नहीं होना चाहिए। कारण ऐसा करने पर भेलभेट कपड़ा खराब हो जाएगा और पैड ज्यादा दिन नहीं चलेगा। ऐसे में जल्द खराब होने के चांस रहते है।

यह एक सेल्फ राहत प्रोडक्ट है।

   यह इलैक्ट्रिक आइटम है परन्तु बिजली ज्यादा फूंकने का डर नहीं है। अतः आप आराम से हिटिंग पैड का प्रयोग कर सकते है।

         आपको "डायमंड इलैक्ट्रिक हीटिंग पैड" ऑनलाइन (Amazon) मिल जाएगा।  
         
अगर जोड़ों में दर्द महसूस करते हैं तो जरूर हिटिंग पैड युज करे तथा दर्द से राहत पाएं........।
                                             _______________