ताज महोत्सव---------

          दुनिया का सातवां आश्चर्य "ताजमहल" के बारे में पूरा विश्व जानता है। देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं।
               "मोहब्बत की खास निशानी" ताजमहल की शान में तत्कालीन भारत सरकार के पर्यटन विभाग के द्वारा 1992 के फरवरी माह में "ताज महोत्सव" का आयोजन किया गया था। तब से आज तक यह महोत्सव मनाया जाता है।
               फ़रवरी माह के मध्य, 10दिन तक ताज महोत्सव का आयोजन चलता है। इस महोत्सव के पीछे दो खास उद्देश्य थे-
               1) पर्योटकों को और बढ़ावा देना.....
               2) शिल्प-कला को प्रोत्साहि करना...

"आगरा नगरी" में अवस्थित ताज देखने अगर कोई जाए और उन्हें ताज महोत्सव का आनंद भी लेना हो तो अवश्य फरवरी महीने को टार्गेट कर सकते है। क्योंकि हर साल इसी महीने में ताज महोत्सव होता है। अतः ताज और उसके महोत्सव का लाभ दोनों उठा सकते हैं।
      ताजमहल से करीब 500 कि.मी. दूर शिल्पग्राम है। उसी परिसर में यह आयोजन किया जाता है।
      ताजमहल देखने के बाद शिल्पग्राम जाने के लिए वहीं से कैब, टैक्सी, ऑटो आदि इस तरह की अनेक सवारी आसानी से मिल जाती हैं। जो आपको सीधे आयोजित स्थान पर ले जाती हैं।
      ताज महोत्सव में शामिल (एंट्री) होने के लिए सरकार की ओर से 50/ प्रति व्यक्ति टिकट की व्यवस्था की गई है। टिकट लेकर ही अंदर जाने की अनुमति है। वैसे तीन साल के ऊपर वाले आयु के लिए यह जरूरी है।
      ताज महोत्सव आयोजन परिसर में कई स्टोल और स्टेज की व्यवस्था की जाती हैं। जहां हस्तशिल्प कारीगरी आइटम, व्यंजन आइटम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।
      देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार यहां आते हैं और अपना हुनर पेश करते हुए रोजगार भी करते हैं। दौलत और शौहरत दोनों मिलता हैं। वहीं दूसरी ओर देश-विदेशों के पर्यटकों को विभिन्न लूत्फ उठाने का भरपूर मौका मिलता हैं। व्यंजनों के स्वाद चखने का अवसर भी मिलता है।

    ताज महोत्सव को कला और संस्कृति का मेला भी कह सकते है।
            इतने सालों से चल रहे ताज महोत्सव के बारे में अनेक लोग ठीक से जानते नहीं हैं। क्योंकि इसका प्रचार (Add) खास नहीं किया जाता। जबकि यह महोत्सव हमें विदेशों से जोड़ने में मदद करता हैं। विश्व में हमारी कला और संस्कृति को पहुंचाने में सहायता करता हैं। 
            खैर, यह आयोजन प्रचार का मोहताज नहीं है। ताजमहल देखने के बहाने काफी भीड़ उमड़ती हैं। फिर भी प्रचार से अधिक लोग आएंगे। जिससे लोगों को अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
            ताज महोत्सव अंतरराष्ट्रीय मेला के रूप में जाना जाता है.....। जो हमें गर्वित महसूस करवता है......। विश्व के सात आश्चर्य में एक आश्चर्य हमारे देश में भी है.....
            मुहब्बत की निशानी ताजमहल.......।
            जिस पर हमें गर्व है......।
            यह हमारे देश की शान है......।
                         ___________