ऑलराउंडर -------

       दोस्तों! ऑलराउंडर का मतलब तो आप सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप ऑलराउंडर है या नहीं ....?
            आपके आस-पास कई ऐसे अहंकारी लोग दिखेंगे जो अपने को सर्वस्मपूर्ण बतलाते हैं या बतलाने की कोशिश करते हैं। 
            सही बात है, मौजूदा समय अपने को हर क्षेत्र में साबित करने का समय आ गया है। ऑलराउंडर बनने का......।  अतः इस तरह की कोशिश ग़लत नहीं है।
            अंहकार को दर्शाने के लिए नहीं, घमंड दिखाने के लिए नहीं बल्कि जीवनयापन करने के लिए ऑलराउंडर बनना जरूरी हो गया है। 
            वर्तमान समय, जीविका चलाने की चुनौती को दस्तक दे रहा है। भयंकर समय हमारे समक्ष खड़ा है। इन परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑलराउंडर बनना अत्यंत जरूरी है।
            बात उम्र या लिंग की नहीं है। किसी भी उम्र के स्त्री-पुरुष को ऑलराउंडर बनने का समय आ पड़ा है। उपार्जन अर्थात कमाई के लिए चौतरफा जानकारी रखना जरूरी हो गया है। 
            हमारे सामने अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। जिससे बहुत बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। 
            इसीलिए विभिन्न विषयों पर आपकी जानकारी का होना जरूरी है। कोई न कोई विषय जरुर आपके काम आएगी। किसी भी क्षेत्र (फिल्ड) की जानकारी से आप जरूर कमाइ कर लेंगे या अपने सगे संबंधियों की मदद कर सकेंगे। 
            कई जानकारों और शोधों से पता चलता हैं आने वाले कुछ सालों में नौकरियां खत्म सी हो जाएगी। इंटरनेट जमाने में कम्प्यूटर, वेबसाइट, एप्स, रोबोट आदि इस तरह के मशीनों के प्रयोग का होगा। जो आगे-आगे और विस्तार रुप लेगा। जब लोगों की जरूरत कम होती चली जाएगी।  उनकी जगह मशीनें काम करेगी। सिर्फ मशीनें।
            इसीलिए हमें एक्टीव होना है, ऑलराउंडर बनना है। हर एक को अभी से समय न गंवाएं क्रिएटिव होना पड़ेगा। 
            अब सवाल पैदा होता है कि आखिर ऑलराउंडर बने तो कैसे बने.....?
        तो दोस्तो जान लेते है क्रिएटिव कैसे बना जा सकता है......। कैसे कोशिश करें....?
            
         ऑलराउंडर बनने के लिए निम्न बातों पर ध्यान दिया जा सकता हैं। जो इस प्रकार हैं......
            1) इसके लिए सबसे पहले वर्तमान समय और परिस्थितियों को समझना होगा।                    2) भविष्य के बारे में सोचना होगा।
            3) अपनी जरूरतों पर ध्यान देना होगा।
            4) देश-दुनिया की खबरों पर नजर रखना पड़ेगा।    
            5) अपने सोच से बाहर की चीजों को  
                 देखना और समझना होगा।                       6) तरह-तरह के कार्य के लोगों से परिचित करना होगा।
            7) अच्छे संगत करने होंगे।
            8) उम्र का ध्यान रख, आगे कदम बढ़ाना होगा।
            9) आसपास की चीजों पर दिलचस्प लेनी होगी।
            10) रोज समाचार देखना और पढ़ना
                   होगा।
             11) अपने आसपास घट रही घटनाओं पर  उत्साह दिखाना होगा।
              12) पढ़ना बहुत जरूरी है। इसीलिए 
                    समय निकाल कर किताबें और
                   आर्टिकल्स अवश्य पढ़ें.......।
              13) आलस त्याग नई-नई चिजें सिखने की कोशिश करें।
              14) लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा 
                     करें।
              15) अपने पर विश्वास और भरोसा रखें
    आप सोच रहे होंगे ऑलराउंडर बनने के लिए सब कुछ.... इतना कुछ..... सीखना और समझना होगा...?कहीं इस चक्कर में कुछ हाथ न लग पाए। सारी बातें दिमाग़ से कहीं निकल न जाए? तथा समय न बित जाए...... पर ऐसा नहीं है।
      हमें हर विषय जानने की कोशिश अवश्य करनी होगी परन्तु हर विषय में 100% अपने को सावित नहीं करना है।
      आपके आस-पास बहुत ऐसे लोग मिल जाएंगे जो आपको रोकने, टोकने, मज़ाक उड़ानें, जलिल करने में कसर नहीं छोड़ेंगे। 
      लेकिन दृढ़ता से विषयों पर रुचि ले। अपने को कम न आंकें।
      जहां तक हो सके ऐसे लोगों से दूर रहकर हर विषयों पर उत्साह दिखाएं। जहां तक हो सके अपने को ऑलराउंडर बनने की कोशिश करें।
      हमें एक-एक कदम आगे बढ़ाना हैं। जरुर लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। 
      So, Be pojetib.......
 जानकारी के अनुसार आनेवाला वक्त बहुत ही खौफनाक है.... अतः किसी के बहकावे में न आकर तरह-तरह की जानकारियों को हासिल करने की कोशिश में लगे रहे।
            अपने और अपनों के खातिर ऑलराउंडर बनने की कोशिश करें......। 
            इसी में बुद्धिमानी है......।
            _______________________