अंग्रेजी भाषा दिवस -----

Congratulations...... Everyone.

  जगत में राज करने वाली "अंग्रेजी भाषा" के "भाषा दिवस" पर, खासकर इस भाषा को इस्तेमाल करने वाले सभी को अभिनंदन.....।

               दोस्तों, पूरी दुनिया "23 अप्रैल"के दिन अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language  Day) के रुप में पालन करती हैं।
               हमारे देश और दुनिया में विशेष-विशेष दिनों को महत्व देते हुए साल भर कई दिवसों को मनाया जाता हैं। उनका पालन किया जाता हैं। जिनमें कुछ अंतराष्ट्रीय व संयुक्तराष्ट्र स्तर के भी दिवस होते हैं। 

आज लेख के जरिए "अंग्रेजी भाषा दिवस" की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।
कब, क्यों और इसके महत्व की चर्चा करेंगे......।

     * अंग्रेजी भाषा दिवस कब मनाया जाता है-

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के कुल छः (6) भाषाओं को दिवस के रूप में घोषित किया है। जिनमें "अंग्रेजी' भाषा भी एक है.....। 
वैसे छः भाषाओं में अंग्रेजी भाषा तीसरे स्थान पर है। फिर भी इस भाषा का महत्व बहुत अधिक है। क्योंकि इस Language (भाषा) को सबसे अधिक Use किया जाता है।

"2010 के 23 अप्रैल" से अंग्रेजी भाषा दिवस को मानाए जाने की घोषणा हुई। तब से पूरी दुनिया में इस दिवस का पालन होता हैं। उम्मीद है आगे भी होता रहेगा।

      *  अंग्रेजी भाषा दिवस क्यों मनाईं जाती है-

हम पाठकों के मन में सवाल पैदा हो ही सकता है कि आखिर इसी दिन अर्थात 23 अप्रैल के दिन ही "अंग्रेजी भाषा दिवस" को मनाने का दिन क्यों तय किया गया? 23अप्रैल के दिन को ही क्यों चुना गया? 
इसके पीछे एतिहासिक, सम्मानित और अतिमहत्वपूर्ण कारण हैं....। 
विश्व के महान अंग्रेजी लेखक व कवि "विलियम शेक्सपियर" को कौन नहीं जानता? 
उन्हीं के जन्मदिवस और मृत्युदिवस यानी दोनों तिथि (अप्रैल) को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने के उद्देश्य से 23अप्रैल के दिन को अंग्रेजी भाषा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 

      इसके अलावा दूसरा कारण यह भी है कि अंग्रेजी भाषा ने पूरे विश्व को एक-दूसरे से जोड़ रखा है।

         *  अंग्रेजी भाषा का महत्व-

    English एक ऐसी भाषा है जो पूरी दुनिया में बोली जाती हैं। ये भाषा दुनिया को आपस में जोड़े रखी है। तथा आधुनिक युग में अंग्रेजी भाषा का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
    रोजमर्रा के बातचीत में इसका उपयोग भले ही ना हो परन्तु विजनेस और शिक्षा में इस भाषा का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता हैं। इसके अलावा सरकारी ऑफिस, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाता हैं।  इस भाषा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।
    अंग्रेजी भाषा में बोलना या अधिक प्रयोग करना,   Rich affect को दर्शाता है।
   इस भाषा की जानकार व्यक्ति को हर क्षेत्र में पहले प्राथमिकता दी जाती है। उसका मान किया जाता है। 
    आज की तारीख में अधिकांश परिवार अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाना चाहते हैं। दुनियां के किसी भी कार्यालय में क्षेत्रीय भाषा के अलावा अंग्रेजी भाषा अवश्य होती है।
              अतः कहा जा सकता है कि जो भाषा लोगों को एक दूसरे के करीब लाए, एक-दूसरे से जोड़े, कामकाज में पारदर्शिता दिखाएं, मजबूत करें, साथ समुद्र पार लोगों को मनोरंजन, सहायता करें, सम्मानित आदि करें उसका विशेष महत्व होना स्वाभाविक है। 
           पूरे विश्व द्वार में अंग्रेजी भाषा अनमोल है।

इसलिए दुनिया में इस भाषा के महत्व को देखते हुए तथा समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हममें से जिन्हें ठीक से इस भाषा की जानकारी ना हो वो इसे सीख सकता हैं......। नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही होगा.....।
                         ____________