फिमेल यूरिनल-----

           ईश्वर ने महिलाओं का शारीरिक गठन कुछ ऐसा बनाया है कि उन्हें अपने जीवन काल में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कई समस्याओं में एक है मूत्र (यूरीन) त्यागने की प्रक्रिया।
महिलाओं को बैठकर यूरीन (पेशाब) त्यागना पड़ता है। वे खड़े होकर पेशाब नहीं कर सकती। समस्या तब ओर भी गंभीर हो जाती है, जब उनके घुटनों व जोड़ों में दर्द रहता हो..... इसके अलावा जब एक महिला गर्भवती होती है तब भी बैठकर पेशाब (यूरीन) करने में दिक्कत उठानी पड़ती हैं।
            जमाना बदला है, अधिकतर महिलाओं को किसी न किसी कारणवश घर के बाहर जाना पड़ता हैं। कई घंटों या कई दिनों तक भी बाहर रहना पड़ता हैं। ऐसे में उन्हें दिन में दो-चार बार शौचालय जाना ही पड़ता है। जो कि बहुत स्वाभाविक है। इसलिए उन्हें अपने क्षेत्रों का शौचालय Use करना पड़ता हैं।
कई शौचालय गंदे रहते हैं या अनेकों के Use करने तथा उसके स्पर्श से संक्रमण होने का डर रहता है। ऐसे में अधिकांश महिलाऐं बाहर के शौचालयों से खतरा महसूस करती हैं। 
जैसा कि हम जानते हैं आजकल हर कोई स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं। अतः परेशानी के साथ खतरे का डर भी सताता है।
आज का लेख हर उम्र की उन महिलाओं और लड़कियों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगी जो इस तरह की समस्या से जूझतीं हैं। इस लेख के जरिए हम बताना चाहेंगे बैठकर पेशाब (यूरीन) करने का विकल्प-क्या और कैसे हो सकता हैं.......? ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े .....।
          महिलाओं की शारीरिक रचना व उससे खड़े हो पेशाब करने की परेशानी तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए, मेडिकल उपकरणों से जुड़ी कुछ कंपनियों ने इसका समाधान निकाला। 
          कंपनियों ने बाजार में "फिमेल यूरिनल डिवाइस" लांच किया है। कुछ दशक पहले से इस उपकरण पर दिलचस्पी दिखाई देने लगी।
          गर्भवती महिलाओं, जोड़ों की बीमारी से ग्रस्त महिलाओं व बाहर निकलने वाली तमाम महिलाओं की समस्या का समाधान "फिमेल यूरिनल" उपकरण है। जिसका प्रयोग कर महिलाएं खड़े हो पेशाब कर सकती हैं। 
          "फिमेल यूरिनल" को अपनी "योनि" से लगाकर वे भी पुरुषों की तरह सुविधाजनक तरीके से मूत्र त्याग कर सकती हैं।
यह मेडिकल उपकरण एक ऐसा समाधान है जिसके माध्यम महिलाऐं बैठकर यूरीन (पेशाब)  करने की बजाय खड़े हो पेशाब कर सकती हैं। यह डिवाइस पूरी तरह से सुरक्षित और मददगार हैं। अतः घर तथा घर के बाहर जाने पर हर महिला इस तरह के उपकरण का उपयोग कर सकती हैं।
              मेडिकल फिमेल यूरिनल,"फनल" (कीप) आकार का बना होता है। जिसमें पेशाब करने से   मूत्र एक धार में शौच-पॉट पर गिरता है। जिससे उनके कपड़े, जूते, पैर बगैरे गिले नहीं होते।
              बाजार में कई ब्राड व प्रकार के यूरिनल उपकरण पाए जाते हैं।
शर्म महिलाओं का गहना है। इसलिए कई बार शर्माशर्मी में या संकोचवश दुकान से खरीद नहीं पाते। खासतौर पर यह दिक्कत लड़कियों को खूब होती हैं। इसलिए हम चाहे तो ऑनलाइन घर बैठे मंगवा सकते हैं।
बाजार में उपलब्ध अनेक प्रकार के फिमेल यूरिनल उपकरणों में दो प्रकार के साधारण यूरिनल उपकरण की बात यहां करेंगे। जो Use करने में आसान और सस्ती हैं.....।
1) एक प्रकार का "वाटरप्रुफ पेशाब डिबाइस" होता है। इस तरह के उपकरण पी-पेपर के बने होते हैं। जो सुरक्षित होते है। ये पैकेट में पाए जाते हैं। पैकेटों में पीस के हिसाब से रहते हैं। किसी पैकेट में 10पीस तो किसी में इससे ज्यादा या कुछ कम की संख्या में होते हैं। जो मूल्यों पर निर्भर करता हैं। यह डिवाइस "डिस्पोजेबल' आइटम है। एक बार Use कर फेंक दिया जाता है। फनल आकार के होने के कारण हर उम्र की महिलाएं इसे आराम से Use कर सकती हैं। 
2) दूसरे प्रकार के फिमेल यूरिनल उपकरण की बात करें तो यह "स्टोरेज कीप आइटम" है। इस प्रकार के उपकरण को आप धोकर कई बार Use कर सकते है। यह उपकरण पाऊच या डिवाइस बैग में पाया जाता हैं। यह मिलिकॉन (बेहतर रबर) का बना होता है। इस तरह का डिवाइस नरम, मुलायम और टिकाऊ होता है। जो धोकर दोबारा Use में लिया जाता है। ये भी फनल डिजाइन के बने होते हैं। महिलाओं के जननांग क्षेत्र को ठीक से यह कवर करता है। सही फीट और नरम अहसास के साथ महिलाऐं इसके द्वारा आसानी से खड़े होकर पेशाब कर सकती हैं। इसे Use कर धो लेते है। फिर पुनः प्रयोग में लाने के लिए पाउच या डिवाइस बैग में रख लिया जाता है।
इस तरह के साधारण यूरिनल, महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों को खड़े होकर पेशाब करने में मदद करता हैं। इन उपकरणों से किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं रहता।
जो माताएं सचेत होती हैं, वे सुरक्षा हेतु अपनी बच्चियों को इनका इस्तेमाल करवा सकतीं हैं।
        फिमेल यूरिनल उपकरण छोटे व हल्के होते हैं अतः लम्बी या दूर की यात्रा के दौरान, अपने को सुरक्षित रखने के लिए इन्हें अपने बैग में डालकर ले  जा सकती है। जिससे संक्रमण होने का डर नहीं रहता।
भारत में बना 'पेशाब डिवाइस' महिलाओं के लिए मददगार है। इससे घर तथा बाहर दोनों जगह बैठ कर पेशाब करने की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। महिलाओं के लिए "फिमेल यूरिनल उपकरण" बहुत उपयोगी आइटम है।
                          ___________