व्हेल चेयर--------

     व्हेल चेयर यानी पहियों वाली कुर्सी चिकित्सा जगत का एक बेहतरीन "परिवहन साधन" है। जो व्यक्ति स्वयं पैरों नहीं चल सकते, उनके लिए यह बर्दान है।
         आज का लेख इस बेहतरीन परिवहन साधन की संक्षिप्त जानकारी देने की कोशिश करेगा। जिससे अनेकों को सहायता मिल सकती हैं।
         दोस्तों, हम जानते हैं, मनुष्य एक सजीव प्राणी है। जन्म से बुढ़ापे तक गतिशील रहना व स्थान परिवर्तन करते रहना उसके स्वाभाविक क्रियाओं में से एक है। लेकिन दुर्भाग्यवश दुनिया में ऐसे अनेक लोग हैं जो अपने जीवन के किसी मोड़ पर आकर इस प्रक्रिया से बंचित हो जाते हैं। चलने की क्षमता खो देते हैं। उम्र के किसी भी पड़ाव में आकर उन्हें ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता हैं।
             किसी गंभीर चोट के लगने से, खतरनाक दुर्घटना की वजह से, भयंकर बीमारी से या उम्र के बोझ तले दबने से इंसान लाचार हो जाता हैं। उनमें 
चलने -फिरने की क्षमता खत्म हो जाती है।वे चलने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे लोगों को चिकित्सक, "व्हेल चेयर" उपयोग करने की सलाह देते हैं।
              शारीरिक असुविधा से ग्रस्त अपंग लोग आसानी से "व्हेल चेयर" की मदद ले स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। इसके जरिए वे एक स्थान से दूसरे स्थान आराम से आ-जा सकते हैं।
              अपने अनेक "दैनिक कार्यों" को कर पाते  हैं। बाजार, पार्क (बगीचा), अस्पताल, ट्रेन-हवाई जहाज का सफर अर्थात दूर की यात्रा भी "पहियों वाली कुर्सी" का उपयोग कर पूरा कर सकते हैं। 
              व्यक्ति इस तरह की कुर्सी पर बैठ कर घर और बाहर के अनेक कार्य (सामान्य) स्वयं कर सकते हैं। चलने में असमर्थ लोगों के लिए यह साधन स्वतंत्रतापूर्वक घुमने में, सुरक्षित और सुविधाजनक हैं। व्हेल चेयर से उन्हें काफी मदद मिलती हैं।
              अगर व्हेल चेयर का आविष्कार न हुआ होता तो, शायद अपंग लोगों का जीवन ठहर सा जाता तथा बाकी जीवन एक ही जगह पड़े रह कर बिताना पड़ता।
             करीब 10वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, किशोर व व्यस्कों (स्त्री-पुरुष) आदि के लिए बाजार में पहियों वाली कुर्सी उपलब्ध हैं। अलग-अलग विशेषताओं वाली सुविधाजनक व्हेल चेयर विभिन्न कीमतों में पाई जाती हैं।
                     चलने में लाचार व्यक्तियों को अपनी आवश्यकता अनुसार चिकित्सक की सलाह से, इसे खरीदना चाहिए। ताकि उनको व्हेल चेयर Use करने में कोई दिक्कत न आए। अतः अपने शारीरिक जरुरत के मुताबिक कुर्सी का चयन करें।

         व्हेल चेयर के प्रकार - मुख्य रूप से इस तरह के चेयर दो प्रकार के होते हैं.....(1) स्वचालित व्हेल चेयर और (2) इलैक्ट्रिक व्हेल चेयर।


*स्वचालित व्हेल चेयर-: जिसे व्यक्ति अपने हाथों से या अपने किसी परिचारिका के द्वारा बल लगाकर चला सकते है। दैनिक उपयोग में इस तरह के व्हेल चेयर का उपयोग करना चाहिए। ये सुरक्षित व आरामदायक होते हैं। अधिकतर जरुरतमंद लोग इस तरह के व्हेल चेयर का उपयोग करते हैं।

*इलैक्ट्रिक व्हेल चेयर-: यह मोटर से ड्राइब सिस्टम व रिमोट कंट्रोल द्वारा चलाया जाता है। इसका उपयोग अधिकतर ऐसे लोग (विकलांग) करते हैं जिन्हें दूर की यात्रा करनी पड़ती हैं। क्योंकि अधिक दूर तक हाथों द्वारा बल लगाकर धकेलते हुए चलने में थकान महसूस करने लगते हैं। अतः ऐसे लोगों के लिए इलैक्ट्रिकल व्हेल चेयर उपयुक्त है। वैसे "स्वचालित व्हेल चेयर" से "इलैक्ट्रिकल व्हेल चेयर" की किमत (मूल्य) ज्यादा है।
खैर, चलने में असमर्थ व लाचार लोगों के लिए दोनों ही प्रकार के व्हेल चेयर उपयोगी हैं।
                व्हेल चेयर खरीदने से पहले कुछ विशेष महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखना जरूरी है..... ताकि उस पर बैठने वाला लाचार व्यक्ति आराम महसूस करें। उसे किसी तरह की कोई परेशानी न हो......।

महत्वपूर्ण पाइंट जांचे-
                        * व्हेल चेयर में व्यक्ति के वजन को ढोने की क्षमता होनी चाहिए।
                        * व्हेल चेयर का सीट गहराई वाला खुला और चौड़ा होना चाहिए।
                        * ज़मीन से व्हेल चेयर की ऊंचाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।
                        * व्हेल चेयर के सामने और पीछे के पहियों की ठीक से जांच कर लेनी चाहिए।
                        * व्हेल चेयर के सामने वाले पहियों में रबर सेट है या नहीं, जांच कर लेना है।
                        * व्हेल चेयर के मेटल की जांच जरूरी है ताकि उसमें जंग न लगे।
                        * व्हेल चेयर के मोड़ने और झूकाने वाला सिस्टम चेक कर लेना चाहिए।
                        * व्हेल चेयर में अपने लेबल के अनुसार उसे ऊंचा-निचा करने की व्यवस्था है या नहीं ठीक से देख लेना चाहिए।
                        * व्हेल चेयर में बैक रेस्ट, आर्म रेस्ट और फुट रेस्ट, इन तीनों सिस्टम्स को ठीक से  जांच कर लेना बहुत आवश्यक हैं। 

एक अपंग व्यक्ति जो किसी कारण चलने में असमर्थ है उसके आराम से बैठने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सभी महत्वपूर्ण बातों को जांच करने के पश्चात ही व्हेल चेयर खरीदे।
                हमें उम्मीद हैं, इस लेख में दी गई संक्षिप्त जानकारी से पाठकों को अवश्य मदद मिलेगी।
                        _____________