एडल्ट बॉडी वेट मशीन-----

            शरीर का वजन, स्वास्थ्य रहने के लिए अहम भूमिका निभाता है। अधिक या कम वजन बिमारियों को आमंत्रित कर सकता हैं। इसलिए शरीर के वजन को संतुलित बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर अपना वजन करवाना चाहिए। जिससे पता चलता है हमारा वजन बढ़ा है या घटा है। ताकि हम अपने वजन की ओर ध्यान दें सके। 
रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्म, अस्पताल, स्कूल, ऑफिस व कई अनेकों संस्थानों में "बॉडी वेट मशीन" (मानव) लगे रहते हैं। मौका मिलने पर उसके माध्यम हम अपना वजन जांच लेते हैं। 
जो हड़बड़ी और अधिक कपड़ों व जूतों समेत करना पड़ता हैं। फलस्वरूप कभी-कभी सही वजन का पता ठीक से चल नहीं पता। ऐसे में अगर घर पर एक मशीन की व्यवस्था की जाए तो सुविधाजनक हो सकती है।
घर पर लाए गये घरेलू "बॉडी वेट मशीन" से परिवार का हर सदस्य नियमित उपयोग कर, अपना वजन जांच कर सकते हैं और स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकते हैं।
          बाजार में कई ब्राड की सुविधाजनक बॉडी वेट मशीन उपलब्ध हैं। जिसे घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन दो विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
          पहला मशीन के उपयोग के कुछ नियम है और दूसरा उसे खरीदते वक्त भी कुछेक बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं। जिससे हमें सही वजन का पता लगेगा और मशीन का भी ......
            किसी भी तरह के घरेलू Health care उपकरण को खरीदते और उपयोग में लेते समय ध्यान में रखने योग्य बातें जान लेना आवश्यक हैं। जिससे आगे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती हैं........।
✓खैर, बॉडी वेट मशीन खरीदते वक्त खास बातें ध्यान में रखे......   *सबसे पहले ध्यान में रखने वाली बात यह है कि मशीन की वजन क्षमता कितनी है? अधिक से अधिक वजन उठाने वाली मशीन लेनी चाहिए। इस तरह की घरेलू मशीनें 180kg. वजन क्षमता वाली उपलब्ध होती हैं। अतः अधिक से अधिक क्षमता वाली लेना ठीक होता है।  
 *मशीन से वजन के लिए जहां पैर रखकर चढ़ा जाता है यानी मशीन का प्लेटफार्म (ऊंचाई वाला समतल) बड़ा और मजबूत होना चाहिए। ताकि उस पर आराम से खड़े हो वजन कर सके। खड़े होने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।   
*ध्यान दें कि मशीन का डिस्प्ले स्क्रीन बड़ा हो। जिससे वजन का माप (नम्बर) ठीक से दिखाई दे। पढ़ने में असुविधा न हो। 
*बॉडी वेट मशीन का ऑन-ऑफ सिस्टम (बटन) चेक कर लेना चाहिए। ताकि चढ़ने और उतरने में वजन का पता चले। 
 *मशीन का अपना वजन इतना हो कि उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और लाने में दिक्कत न हो।   
*बैटरी वाले मशीनों में बैटरी के पावर के कम होने का इंडिकेटर होना आवश्यक है। ताकि इसे इस्तेमाल करने वालों को इसका पता चले और वे नई बैटरी लगवाने की व्यवस्था करें। अन्यथा बैटरी के कम पावर की वजह से मशीन बंद हो जाएगी और चलेगी नहीं यानी बॉडी का वजन नहीं होगा। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने वालें व्यक्ति सोचेंगे मशीन खराब हो गई है।   
*बॉडी वेट मशीन खरीदते समय उसके गारंटी और वारंटी पर भी ध्यान रखना चाहिए।

✓अब मशीन के उपयोग करने के नियमों को जान‌ लेते हैं......  *पहली बात, घर पर मशीन है इसलिए जब-तब वजन करने लग जाए ऐसा ठीक नहीं है। समयानुसार शरीर का वजन करना उचित माना जाता है।   
*सुबह उठकर शौच कार्य करने के बाद मशीन से वजन कर लेना चाहिए। उस समय हमारे पेट में भोजन और पानी नहीं रहता हैं। अतः शरीर का वजन ही मशीन में दिखाता है।  
*जहां तक संभव हो हल्के व कम कपड़ों के साथ मशीन में वजन करना चाहिए। इससे कपड़ो का वजन सामान्य जुड़ता है।  
*व्यक्ति को महीने में 2 से 3 बार ही अपना वजन जांच करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में वजन के अंतर का पता ठीक से लग पाता है।
*वजन करते समय बॉडी वेट मशीन को किसी कालिन, दरी या चटाई पर नहीं रखना चाहिए। कारण, हो सकता है ऐसा करने से मशीन सही वजन न दिखाए। अतः मशीन को समतल सपाट जगह पर ही रख कर अपना वजन करना चाहिए।  *वजन जांच करने के साथ ही एक अहम व महत्वपूर्ण बात का भी ध्यान रखना जरूरी है। मशीन से वजन कर हम अपने कम तथा अधिक वजन पर ही ध्यान देते है लेकिन उस महत्वपूर्ण बात की ओर ध्यान नहीं देते। दरअसल,जानकारों के मुताबिक व्यक्ति के उम्र और लम्बाई के अनुसार शारीरिक वजन को निर्धारित व नियंत्रित करना चाहिए। हममें से अधिकतर लोग उस ओर ध्यान नहीं देते।
दोस्तों, इस लेख में लम्बाई के अनुसार महिला और पुरुष के, आनुमानिक शारीरिक वजन के आधार पर चार्ट दिया जा रहा है। उम्मीद है स्वस्थ के प्रति जागरूक लोगों को इससे मदद मिलेगी.... 

Average Weight Chart For Adult.......
   
 (WOMEN).                       (MEN)
Height.     Weight.     Height.      Weight.  
(Ft. in).       (Kg).        (Ft. in).        (Kg.)
  (4.8).           46            (5.1).           56 
  (4.9).           47.            (5.2).           58
  (4.10).         49.           (5.3).            59
  (4.11).         50           (5.4).           60  
  (5.0).           51.           (5.5).            62
  (5.1).            53.           (5.6).           64
  (5.2).           54.           (5.7).            66
  (5.3).           56.           (5.8).            68
  (5.4).           58.           (5.9).            69
  (5.5).           60.          (5.10).           72
  (5.6).           62.           (5.11).          74
  (5.7).           64.           (5.12).          76

   हमें आशा है यह लेख आपकी मदद करेगा....।
                       _____________