नेबुलाइजर मशीन ------

                नेबुलाइजर मशीन एक "मेडिकल" उपकरण है। जिन लोगों को खांसी की दिक्कत होती हैं, डाक्टर उन्हें इसे Use करने की सलाह देते हैं।
प्रदुषण, मौसम, अस्थमा जैसी समस्याओं के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो जाती हैं। ऐसे में इस तकलीफ़ से निजात पाने के लिए "नेबुलाइजर मशीन" का उपयोग किया जा सकता है। कई लोग ऐसे हैं जो इन्हेलर का उपयोग करते हैं। लेकिन "अपेक्षाकृत" नेबुलाइजर मशीन उससे ज्यादा आसान रहता हैं।
नेबुलाइजर मशीन द्वारा "तरल दवा" को फेफड़ों तक पहुंचा कर मरीज़ को उनके सांसों की दिक्कत से आराम पहुंचाया जा सकता हैं।
दोस्तों, आज के इस लेख को पढ़कर हमें पता चलेगा दरअसल, नेबुलाइजर मशीन क्या होता है?
इसके उपयोग विधि, इस मशीन को साफ रखने की जानकारी तथा मशीन के पार्ट (हिस्से) के बारे में अलग-अलग जानकारी लेंगे ......।
यह मेडिकल उपकरण उन लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है जिन्हें आसानी से सांस लेने में दिक्कत होती हैं। आसानी से सांस न लेने के चलते छटपटाहट महसूस होती हैं। ऐसे में डाक्टर की सलाह से और नेबुलाइजर मशीन की सहायता से इसे Use कर सांस की दिक्कत से आराम मिलता है।
           बाजार में नेबुलाइजर मशीन दो "सिस्टम्स" तथा दो "मॉडलों" में पाई जाती हैं-
 सिस्टमस:-
          *बैटरी सिस्टम  *बिजली सिस्टम....।
मॉडल:- 
             *पोर्टेबल मॉडल * टेबल मॉडल 
1) पोर्टेबल मॉडल- जिसे सफर के दौरान कैरी किया जा सकता हैं......
2) टेबल मॉडल- इस तरह के मॉडल वाले मशीन घरेलू होते हैं। जिनका उपयोग घर पर रखकर किया जा सकता है.....।
नेबुलाइजर मशीन बच्चे, वयस्क सभी कर सकते हैं। इसका Use बहुत ही आसान तरीके से किया जा सकता है।
इस प्रकार का मशीन बॉक्स या बैग (पाउच) में पाया जाता हैं। जिनमें कुल 4 पार्ट (हिस्से) होते हैं-
*कंप्रेशर
*इलास्टिक स्टिक के साथ लम्बी टियूब
*मेडिसिन कंटेनर (अलग-अलग क्षमताओं वाली)
*माक्स या माऊथपीस (जो नाक और मुंह को घेर कर अच्छे से चिपक जाती हैं।
साधारण मौसम और एलर्जी से हो रही सर्दी के कारण या फिर अस्थमा के दौरे से सांसों की तकलीफ़ों में नेबुलाइजर मशीन का Use किया जा सकता है। इसके उपयोग से सांसों की तकलीफ़ों से आराम मिलता हैं, अब तक हमने यह जाना.... तो दोस्तों, अब जान लेते हैं इसका उपयोग कैसे करें .....।
उपयोग विधि- ✓सर्व प्रथम हाथों को हल्के गर्म पानी, साबुन आदि से साफ कर लें।✓अगर बिजली वाली मशीन है तो उसके पल्ग को लागाए।✓सेट के साथ दी गई लम्बी टियूब को कंप्रेशर (मशीन) के साथ जोड़ें।✓मेडिसिन कंटेनर में डाक्टर की बतलाई दवा को मात्रा के अनुसार डाले।✓अब माक्स/माऊथपीस को मेडिसिन कप (कंटेनर) के साथ जोड़ें। ✓माक्स  को मुंह में ठीक से फिट कर लगाएं।✓सीधे और शांत होकर बैठे तथा नेबुलाइजर मशीन के बटन को ऑन करें। एक हल्की आवाज के साथ मशीन चालू हो जाएगी।✓अब मुंह से लम्बी-लम्बी सांसें लेते रहना है। तब तक लेते रहना चाहिए जब तक कंटेनर का मेडिसिन खत्म न हो जाए।✓यह प्रक्रिया 8-10 मिनट की चलती हैं।✓दवा के खत्म होने पर ऑफ का बटन दबाकर नेबुलाइजर मशीन को बंद कर दे।
               इस प्रकार घर पर नेबुलाइजर मशीन का उपयोग कर सांसों की परेशानी से निजात पाया जा सकता है।
मशीन की देखरेख- मशीन Use करने के बाद उसे साफ करना बेहद जरूरी होता है। नेबुलाइजर मशीन के सेट के सिर्फ दो पार्ट की ही सफाई करनी पड़ती हैं। ये दो पार्ट है- माऊथपीक और दवा कीप। इन्हें लिक्विड साबून से साफ करना चाहिए। ताकि फिर दूसरी बार Use में लिया जा सके। इन्हें बिना साफ़ किए दूसरी बार Use करना अनुचित है।
ग़लती से भी टियूब को नहीं धोना चाहिए। बाकी पार्ट व मशीन को चाहे तो हवा में सुखा कर दोबारा प्रयोग में लिया जा सकता हैं।
नेबुलाइजर मशीन की विभिन्न जानकारियों के साथ ही इस लेख के माध्यम आपको सूचित किया जाता है कि इस तरह के मशीन का इस्तेमाल अवश्य डाक्टर की सलाह से करें, पर यदि Use करते वक्त घबराहट हो, मुंह में सुजन आए, चक्कर आए या इस तरह की कुछ और समस्या महसूस हो रही हो तो तुरंत मशीन का इस्तेमाल बंद कर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। और आगे डाक्टर के कहने पर ही इसका Use सलाह अनुसार करें .......।
दोस्तों, उम्मीद है इस लेख के जरिए आप सबों को जितनी जानकारी मिली है वो जरुर आपके काम आ सकती हैं .....।
                      _______________