मेडिकल वॉकर-------


             यह उपकरण चलने में अस्मर्थ लोगों के चलने-फिरने में मदद करता है। उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण है।
आज के लेख में हम "मेडिकल वॉकर" से जुड़ी  कुछ बातें शेयर करेंगे।
दोस्तों, यहां बात करेंगे यह उपकरण क्या है....? इसका आकार-प्रकार...? इसका उपयोग.... आदि। हो सकता है जिससे आपको मदद मिले....।
शुरू में बात करते है मेडिकल वॉकर क्या है-?यह Self उपकरण है। चलने में अस्मर्थ लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान आने-जाने में सहायता करता है। इसकी सहायता से रोगी स्वयं अपने दैनिक जीवन में स्वतंत्र रूप से चल-फिर सकता हैं।
              मेडिकल वॉकर यूं तो कई प्रकार के पाए जाते हैं लेकिन Market में जरुरतमंद व्यक्तियों के जरुरत के हिसाब से अलग-अलग मिल जाते हैं।
एडजेस्टेबल ऊंचाई के साथ पुश बटन, चौड़ा फ्रेम, फोल्डेबल, दो या चार स्टेंड, पहियों वाली, हल्के पर मजबूत, PVC हैंड के साथ, ब्रेक स्वीच, रबर टिप्स वाले स्टैंड आदि सुविधाओं के साथ तथा और भी अत्याधुनिक यह मेडिकल उपकरण आराम से बाजार में मिल जाते हैं।
उपयोग- इसका उपयोग आमतौर पर बुजुर्ग, रोगी और विकलांग व्यक्ति करते हैं। जो चलने फिरने में अस्मर्थ होते हैं।
वृद्धावस्था में व्यक्ति अधिक उम्र के चलते कमजोर पड़ जाते हैं और ठीक से पैरों चल नहीं पाते। उन्हें सहारे की जरूरत पड़ती है, विकलांग शारीरिक रूप में लाचार होते हैं। शारीरिक अक्षमता के कारण ठीक से खड़े हो चल नहीं पाते। ऐसे लोगों को भी चलने में सहारे की आवश्यकता होती हैं। और वहीं दूसरी ओर रोगी....जो सर्जरी के बाद कुछ समय (दिनों) के लिए अपनी शारीरिक क्षमता खो देते हैं। कमजोरी व आघात के कारण स्वयं चल-फिर नहीं पाते, वे भी बिना सहारे के चलने में अस्मर्थ रहते हैं। 
            ऐसे में इन सभी चलने में अस्मर्थ लोगों को सहायता के लिए डॉक्टर "मेडिकल वॉकर" की सलाह देते हैं। ताकि वे स्वयं उसके सहारे चल फिर सके। अतः ऐसी शारीरिक परिस्थिति में उन्हें मेडिकल वॉकर मदद करता है।
✓मेडिकल वॉकर के प्रकार- इस लेख में मुख्य दो प्रकार के मेडिकल वॉकर की बात करते हैं......
1)मानक वॉकर और 2) रोलिंग वॉकर।

*मानक वॉकर -इस प्रकार के वॉकर में सीधे (stret) चार स्टैंड होते हैं। जरुरतमंद व्यक्ति इस प्रकार के वॉकर फ्रेम को अपने हाथों से स्वयं उठा-उठा कर आगे बढ़ते जाते हैं। और अपने जरुरत के अनुसार स्थान बदलते हैं। इनकी ऊंचाई और चौड़ाई व्यक्ति के हिसाब से सही रहती हैं। इस तरह के वॉकरों में पहिए नहीं होते। ये हल्के वजन वाले होते हैं पर मजबूत होते हैं। मरीज इन्हें आसानी से उठा-उठाकर आगे चल सकता हैं। हर मरीज को इस तरह का वॉकर सूरक्षा प्रदान करता है। पर निर्भर करता है उसके शारीरिक परेशानियों पर.....।
*रोलिंग वॉकर -इस प्रकार के वॉकरों के स्टेंड में पहिए लगे होते हैं। जरुरतमंद व्यक्ति जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है उन्हें रोलिंग वॉकर को उठा-2 कर आगे चलने की जरूरत नहीं होती। वे इनके पहियों की मदद से चल सकते हैं। इस तरह के वॉकरों के फ्रेम के सामने वाले दोनों स्टैंडों में पहिए लगे होते हैं और पिछले दिनों स्टैंड्स में रबर टिप्स लगे होते हैं। जिससे मरीज के चलने और रुकने में संतुलन बना रहता हैं। ये भी मरीजों के लिए सुरक्षित होते हैं।
इस्तेमाल के निर्देश- * Use करने से पहले, मरीज को अपनी ऊंचाई के अनुसार वॉकर फ्रेम को एडजेस्ट कर लेना चाहिए।
*सहारे के लिए फ्रेम को अपने शरीर के करीब तक लाना चाहिए।
*हैंडगिप्स को हाथों के जरिए अच्छे से पकड़ बना लेना चाहिए।
*जितना हो सके फ्रेम को पकड़ कर सीधे खड़े हो जाना उचित है।
*शुरू में थोड़ी-थोडी दूरी पर कदम बढ़ाना ठीक रहता है।
*वॉकर के सहारे चलते समय सामने की ओर देखना चाहिए न कि अपने पैरों की ओर....।
*अगर पैरों में ज्यादा तकलीफ़ है या शरीर बहुत कमजोर है तो वॉकर को आगे कर पहले एक पैर बढ़ाना चाहिए फिर दूसरा पैर आगे बढ़ाएं ....
*सतहों पर अवश्य ध्यान रखें। ऊंचा-निचा, फिसलन, पानी वाला गीला सतह देख आगे चलना चाहिए।
*वॉकर से चलते वक्त अगर कहीं उठने-बैठने की जरूरत पड़े तो एक हाथ से फ्रेम को पकड़े और दूसरे हाथ से सीट को पकड़े। इसके बाद धिरे-धिरे बैठे। अब वॉकर फ्रेम को छोड़ें। उठते हुए भी यही प्रक्रिया ऐसे ही उल्टे दौहराए......।
*अगर सीढियां चढ़नी या उतरनी हो तो पहले वॉकर को आगे रखें फिर उसके सहारे कदम आगे बढ़ाए और निचे उतरते वक्त भी ऐसा ही करना चाहिए।
इसके अलावा हम कहेंगे एक्सपर्ट से जानकारी लेते हुए, प्रेक्टिस (अभ्यास) करते हुए मेडिकल वॉकर का इस्तेमाल करें। शुरू में इससे चलने में जरा दिक्कत होगी लेकिन कुछ समय बाद वॉकर की सहायता से आराम से चला जाएगा.....।
अतः दोस्तों, एक मेडिकल वॉकर उपकरण जरुरतमंदों को अपने दैनिक जीवन में पूरी सुरक्षा के साथ उठने-बैठने, चलने-फिरने, चढ़ने-उतरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है......।
                      ______________