Hot थेरेपी-------

          दोस्तों, "थेरेपी" एक चिकित्सा पद्धति है। थेरेपी चिकित्सा कई प्रकार से किए जाते हैं। जिनमें Hot थेरेपी" भी एक चिकित्सा पद्धति है। इस थेरेपी में गर्म सिकाई से ट्रिटमेंट किया जाता है। गर्म पानी को विशेष थैली में डालकर उसके माध्यम ट्रिटमेंट होता है।
       बाजार में कई क्वालिटी के गर्म पानी की थैलियां पाई जाती हैं। जिनमें गर्म पानी स्टोर कर, इस प्रकार का इलाज किया जाता है। इसके अलावा भिन्न-भिन्न प्रकार की और भी थैलियां पाई जाती हैं।
        
 Hot water थेरेपी- घरेलू उपचार माना जाता है। घर पर रह कर आराम से यह आरामदायक थेरेपी किया जा सकता हैं।
       आज के इस आर्टिकल में "Hot थेरेपी" की थैलियों की चर्चा करेंगे.....।
जैसा कि हम जानते हैं, अक्सर सर्दियों के मौसम में बहुतों के शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द की शिकायत रहती हैं। इसके अलावा भी अनेकों के शरीर में बारहों महीने दर्द रहता हैं। चलने-फिरने, उठने -बैठने में दर्द महसूस करते हैं। पीठ, कमर, घुटने, गर्दन, हाथ-पैर इत्यादि हिस्सों में दर्द का अनुभव करते हैं। उम्र की कोई सीमा नहीं होती। कम उम्र में भी लोग शरीर में दर्द अनुभव करते हैं। 
ऐसे में जानकारों के अनुसार गर्म सिकाई से तुरंत आराम मिलता है। विशेष कर सर्दियों के मौसम में......। 
खैर, गर्म थैली से सिकाई की खास बात यह है कि दर्द से परेशान व्यक्ति बिना दवा लिए शरीर के दर्द से तुरंत राहत पा सकता हैं। यही "Hot थेरेपी" होती है।
दोस्तों, गर्म सिकाई के लिए घरेलू जुगाड़ बहुत हैं लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बाजार में उपलब्ध Hot bags (थैलियों) का Use सेफ है। हमें उन्हीं के जरिए सिकाई करनी चाहिए।
           Market में कई साइज और क्वालिटी का Hot bags पाया जाता हैं।ये अलग-अलग किमतों में रंग-बिरंगें उपलब्ध हैं।
इस आर्टिकल में आपको हम बताएंगे दो प्रकार के Hot bags के बारे में .....
1) इलैक्ट्रिक हाट जेल बैग......
2) नॉन इलैक्ट्रिक हाट वाटर बैग......

*इलैक्ट्रिक Hot Jel bags- इस तरह के बैगों में गर्म पानी भरने की जरूरत नहीं होती। इनमें विशेष प्रकार का एक जेल भरा रहता है। जो बैग में सील (बंद) किया रहता है अर्थात सील पैक आता हैं।
पल्ग द्वारा इलैक्ट्रिक चार्ज कर, जेल को गर्म किया जाता है। इलैक्ट्रिक बैग के अंदर जेल गर्म होने में करीब 8-10मिनट का समय लगता हैं। बैग से चार्ज हटाने के बाद यह करीब 2-3 घंटा गर्म रहता हैं। इतने समय में व्यक्ति आराम से अपने शरीर के दर्द वाले हिस्से की सिकाई कर राहत महसूस कर सकता हैं।
"इलैक्ट्रिक हाट जेल बैग" में चार्जिंग की व्यवस्था रहती है। पूरी व्यवस्था के साथ ही इस तरह के बैग बाजार में उपलब्ध हैं।
*नॉन इलैक्ट्रिक Hot water bags- इस प्रकार के बैग अच्छे क्वालिटी के रबर मटेरियल से बनाए जाते हैं। जो मजबूत पर नरम होते हैं। इनमें पानी को अच्छे से गर्म कर Hot बैग का ढक्कन खोल उसमें डाला जाता है। गर्म पानी को डालकर फिर से ढक्कन बंद कर देते है। बैग में से पानी निकलने की संभावना नहीं रहती बसरते ढक्कन ठीक से लगाया जाए।
"नॉन इलैक्ट्रिक हाट वाटर बैग" में काफी समय तक पानी गर्म रहता है। अतः इससे सिकाई भी तब तक किया जा सकता है जब तक थैली के अंदर पानी गर्म रहे। एक बार गर्म पानी डालकर आराम से सिकाई कर राहत पाया जा सकता है।
Hot water bags विभिन्न साइजों में पानी के लिटर के हिसाब से Market में उपलब्ध हैं। छोटे -बड़े बैगों में गर्म पानी मात्रा के हिसाब से डाला जाता हैं। 
गर्म सिकाई से मसल्स को रिलेक्स मिलता है जिससे शरीर के दर्द से पीड़ित (व्यक्ति) को आराम महसूस होता है।
लेख में बतलाए गए दोनों प्रकार के Hot bags सुरक्षित और प्रभावी हैं। इन्हें इस्तेमाल कर व्यक्ति बिना दवा के तुरंत आराम पा सकता है। 
"Hot थेरेपी" बहुत ही आसान और सुलभ उपचार हैं। साथ ही सुरक्षित तथा तुरंत आराम दायक भी हैं। 
             यहां हम आपको अपने अनुभव से बताना चाहेंगे गर्म पानी की सिकाई करने से सिर्फ शरीर के दर्द से ही आराम नहीं मिलता बल्कि व्यक्ति तनाव मुक्त भी होता है। शरीर और मन दोनों तरफ से व्यक्ति रिलेक्स महसूस करता हैं।
लेख में बतलाई गई दोनों प्रकार की थैलियां, बाजार में कई कंपनियों की अलग-अलग मूल्य में पाई जाती हैं। कई कंपनी अपने प्रोडक्ट में छूट भी देती हैं। 
मेडिसिन स्टोर्स या ऑनलाइन इन्हें मंगवाया जा सकता हैं।
दोस्तों, शरीर के विभिन्न हिस्सों के दर्द से राहत पाने के लिए हर घर में एक "Hot bag" होना चाहिए। चाहे "इलैक्ट्रिक हो या नॉन इलैक्ट्रिक"...... समय अनुसार उसे Use कर दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है......।
                   _________________