पिपेट टिप डिवाइस--------

         प्रयोगशाला में अध्ययन एवं प्रेक्टिस के दौरान कई उपकरणों का Use होता हैं। उनमें से "पिपेट टिप" भी एक उपकरण है। इस उपकरण को बहुत महत्वपूर्ण उपकरण माना जाता है......।
इसका उपयोग रसायन-विज्ञान व जीव-विज्ञान, दोनों क्षेत्रों में किया जाता हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम मैनुअल पिपेट टिप की जानकारी देना चाहेंगे।
अधिकतर स्कूल -कॉलेजों में अध्ययन के लिए प्रयोगशालाऐं बनीं होती हैं। वहां जरुरत के अनुसार विद्यार्थी, उपकरणों का Use करते हैं। अतः उनकी जानकारी के लिए जानकारों के अनुसार मैनुअल पिपेट टिप की जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
                पिपेट टिप एक ऐसा उपकरण है जो कम मात्रा में तरल द्रव को एक स्थान (कंटेनर) से दूसरे स्थान (कंटेनर) में सटीक तरह से पहुंचाता है। अर्थात जरुरत के अनुसार कम तरल द्रव को सही मात्रा में स्थानांतरित कर सकते हैं। यह एक विश्वास योग्य उपकरण है।
 ✓प्रकार -
         पिपेट टिप दो प्रकार के होते हैं - फिक्स टिप और दूसरा एडजस्टेबल टिप.......।
फिक्स टिप वाले उपकरण में आप एक निश्चित मात्रा तक तरल द्रव को उसमें भर कर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा सकते हैं और एडजस्टेबल टिप के जरिए अपनी इच्छा या जरुरत के मात्रा अनुसार तरल द्रव को डिवाइस में भर कर स्थानांतरित कर सकते है।
समय के साथ पिपेट टिप डिवाइस के आकार, डिजाइन तथा सुविधाओं में धीरे-धीरे परिवर्तन होता गया है। जिनके नाम व कार्य भिन्न है...... 
जैसे -कॉल्यूमेट्रिक पिपेटस, वैक्यूम पिपेटस, माइक्रो पिपेटस, पाश्चर पिपेटस आदि। इसके अलावा आज के आधुनिक युग में "कंप्यूटर नियंत्रित" पिपेटस भी Market में उपलब्ध हैं।
             
 चलिए आज हम "Simple Pipette" डिवाइस की जानकारी लेते है। जिससे रसायन विज्ञान और जीवि विज्ञान के विद्यार्थियों को  अपनी प्रारंभिक अध्ययन के दौरान प्रयोगशाला में मदद मिलेगी ......।
 *विवरण - 
                 यहां हम मैनुअल पिपेट टिप डिवाइस की जानकारी लेंगे। यह कांच की बनी लम्बी व पतली नली होती है। इसके बीच का हिस्सा कुछ चौड़ा होता है। नली में तरल द्रव के Ml की मात्रा अंकित रहता हैं।
साधारण तौर पर 1 Ml, 2Ml, 5Ml, 10Ml या इससे भी अधिक Ml तक तरल पदार्थ भरने की सुविधा के लिए नंबर अंकित रहते हैं। उसमें  जरुरत के अनुसार तरल द्रव भरा जा सकता हैं।
*पार्ट -
          एक पिपेट में कई पार्ट होते हैं। जो इस प्रकार है ...... इसके सबसे ऊपर वाला पार्ट पुस बटन (Push Button), फिर पुस बटन रोड (Push Button Rod), टिप इजेक्ट बटन (Tip Ejector Button), हैंडल (Handle), वॉल्यूम मीटर (Volumeter), टिप इंजेक्ट कोलर (Tip Ejector Collar), टिप होल्डर (Tip Holder)
तथा टिप (Tip) सबसे नीचे वाला पार्ट होता है।
इसके अलावा भिन्न-भिन्न प्रकार के पिपेट टिप डिवाइस में अलग-अलग पार्ट्स होते हैं। जिनके जरिए पिपेट डिवाइस का उपयोग किया जाता है।
*उपयोग -
               इस उपकरण को Use करने के लिए पहले तरल द्रव को टिप में खींचकर भरा जाता है या डाला जाता है।
सबों के समझाने हेतु सरल शब्दोंण में कहा जा सकता है कुछ-कुछ ड्रापर की तरह इसको Use कर सकते है।
खैर, मैनुअल पिपेट टिप को Use में लेने से पहले इसके "पुस बटन" पार्ट को दबाकर खाली डिवाइस से हवा बाहर निकालते है। उसके बाद उसी अवस्था में उपकरण के नीचे वाले "नुकीले हिस्से" (टिप) को तरल पदार्थ में डालते है। इसके बाद पुस बटन को दबाकर धीरे -धीरे छोड़ (दबाना) देते हैं। ऐसा करने से उपकरण के टिप में तरल पदार्थ भर जाता है। टिप में तरल भरने के बाद दूसरे कंटेनर में उसे डालने के लिए पुनः "पुस बटन" को दबाकर टिप को खाली करते हैं।
इस प्रकार कम मात्रा में तरल को "स्टीक माप" के साथ एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
आज के लेख से हमें टिप डिवाइस के प्रकार, विवरण, उपयोग तथा पार्ट की जानकारी मिली.....
उम्मीद है आर्टिकल में बतलाए गए "मैनुअल पिपेट टिप" की जानकारी विद्यार्थियों को कुछ मदद कर सकती हैं .....।
                          _____________












#पिपेट  टिप,
#pipette  tips  autoclave,
#pipette  tips  amazon,
#pipette  tips  and  tubes,
#pipette  tip  art,
#pipette  tips  a,
#pipette  tip  box,
#pipette  tip  brands,
#pipette  tip  box  filler,
#peptide  test,
#pipette  tips  color  code,
#pipette  tips  cost,