कैनुला (Cannula)-----

         यह दो पंखों वाली एक ऐसी टियूब है जिसे नसों के जरिए शरीर में डाला जाता है। कैनुला उपकरण का उपयोग डाक्टर या नर्स करते हैं।
           आज का लेख नर्सिंग ट्रेनिंग विद्याथिर्यों के लिए हैं। इसमें जानेंगे,"Cannula Equipment" के बारे में..... जो आप लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
Dear students, नर्सिंग कोर्स के दौरान कुछेक उपकरणों की जानकारी अगर classes शुरू होने से पहले ले ली जाए तो class समझने में आसानी हो सकती है। इसलिए इस लेख के माध्यम हम आप सभी को "कैनुला उपकरण" की सामान्य जानकारी देना चाहेंगे।
तो चलिए इस पर एक नजर डाल लेते हैं..... कैनुला एक प्रकार का पतला टियूब होता है, जिसे मरीज़ के शरीर में इंजेक्ट किया जाता है। ख़ासतौर पर डाक्टर और नर्स इसका इस्तेमाल उन मरीजों के लिए करते हैं जिन्हें दवा लेने में दिक्कत होती हैं। ऐसे मरीजों के सीधी या उभरी नसों में कैनुला को डाला जाता है। और उसके माध्यम तरल पदार्थ को डालने व निकालने की प्रक्रिया की जाती हैं। जैसे- खून का नमूना लेना, पोषण देना या दूसरे और तरल पदार्थों को शरीर में डालाना या निकालाना इत्यादि।
        
      कैनुला कई प्रकार के होते हैं। अर्थात इनमें लगी सूई मोटी-पतली अनेक साइजों की होती हैं। इन सूईओं को "गेज" कहा जाता है। 
      आमतौर पर Cannula Equipment सुरक्षित होते हैं।
इस उपकरण में अलग-अलग सूई के नम्बर और रंग होते हैं। जिसमें नंबर के अनुसार रंग निर्धारित किया रहता हैं। ज्यादा नंबर वाले सूई पतले होते हैं तथा कम नंबर वाले सूई मोटे होते हैं। साधारण तौर पर इनमें 14 से 26 नंबर के सूई (गेज) होते हैं। यहां आपको बताते चलें कि 14 नंम्बर का गेज वाला कैनुला सबसे मोटा होता है और जैसे-जैसे गेज का नंम्बर बढ़ता (16,18,20....) जाता है सूई पतली होती जाती हैं।
जानकारों के अनुसार खून के नमूने लेने के लिए 16-18 गेज के कैनुला Use किये जाते हैं।
Cannula की सूई के नंबर अलग-अलग colours पर निर्धारित किया गया है। आमतौर पर रंग देखकर ही उसके नम्बर वाले कैनुला का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि मरीज की सेवा यानी उसे देखते वक्त सूई के नंबर को पढ़कर उसे Use करने में कुछ दिक्कत (समय) होती है अतः रंग को ध्यान (याद कर) में रखते हुए अपने हिसाब का कैनुला उपकरण उपयोग में लिया जाता है। ऐसे में काम आसान होता है। शायद इसीलिए उपकरण में रंगों का प्रयोग किया गया है।
वैसे अपनी सुविधानुसार नंबर या रंग किसी को भी देख कैनुला Use किया जा सकता हैं।

Students, आप लोगों के सुविधा हेतु इस लेख में कैनुला Guage (गेज) के रंगों का Rate दिया जा रहा हैं। जो 14 से 26 तक के गेज का हैं......
            गेज नं.-                   रंग-
              14-----------  नारंगी (Orange)
              16-----------ग्रे (Gray)                 
              18-----------हरा (Green)
              20----------गुलाबी (Pink)
              22----------नीला (Blue)
              24----------पीला (Yellow)
              26----------बैंगनी (Violet) 

Colour Rate के बाद कैनुला उपकरण के पार्टस की भी जानकारी ले लेते हैं। इसके कई पार्ट्स होते हैं। जो इस प्रकार हैं ......
1) Luer lock plug
2) Flashback chamber
3) Needle grip
4) Luer connector
5) Injection port cap
6) Catheter wings
7) Valve
8) Bushing
9) Catheter
10) Needle etc.

नर्सिंग कोर्स के विद्यार्थियों से उम्मीद है इस लेख के जरिए हमने "कैनुला उपकरण" की जो कुछ भी जानकारी देने की कोशिश की है, इससे उन्हें अवश्य मदद मिलेगी ......।
                      _______________












#cannula,b
#cannula  definition,
#high  flow  nasal  cannula,
#cannulation,
#types  of  cannula,
#nasal  cannula  flow  rate,
#iv  cannula  size,
#cannula  adapter,
#cannula  amazon,
#adult  cannula  size,
#arm  cannula,