ग्लास मटेरियल उपकरण -----

           आज इस आर्टिकल में कांच मटेरियल Equipment's की बात करेंगे।
यह लेख काफी Intresting होगा। क्योंकि एक आर्टिकल के जरिए हम आपको दो प्रकार के उपकरणों की जानकारी देंगे।
प्रयोगशाला में कई अनगिनत उपकरणों का Use किया जाता हैं। जो विभिन्न क्वालिटी, मटेरियल के होते हैं। उनमें से Glass (कांच) भी एक महत्वपूर्ण मटेरियल है। प्रयोगशाला में अध्ययन या एक्सपेरिमेंट के दौरान इनका उपयोग किया जाता हैं।
यहां हम जो दो Equipment की जानकारी देने की कोशिश करेंगे उनके नाम हैं - (1) वॉच ग्लास (Watch glass) और (2) मैग्नीफाइंग ग्लास (Magnifying glass).

*Watch Glass:- यह कांच का एक गोलाकार टुकडा होता है जो "पाइरेक्स कांच" का बना होता है। इसका उपयोग प्रयोगशाला में किया जाता है। "पाइरेक्स" उच्च क्वालिटी की एक ब्रांड है।
       संभवतः इसकी उत्पत्ति करीब 1910 में हुई थी। परंतु 1916 के आसपास प्रयोगशाला में इसे स्थान मिला। वैज्ञानिकों का यह एक पसंदीदा ब्रांड माना गया। पाइरेक्स ग्लास के बने उपकरणों को उन्होंने काफी पसंद किया।
अब जानने की कोशिश करते है कि इस गोलाकार "पाइरेक्स कांच" के टुकड़े को "Watch glass" के नाम से क्यों जाना जाता है? अर्थात इसे वॉच ग्लास क्यों कहते है? आप में से कईओं के मन में यह सवाल भी उठ रहे होंगे .....
हममें से अधिकांश लोग जानते होंगे, एक जमाने में "पाकेट(जेब) घड़ी" हुआ करती थी। जिसे अधिकतर लोगों ने देखा नहीं होगा पर हमें इसकी जानकारी है। 
दरअसल, "पाकेट घड़ी" में इस्तेमाल किया गया कांच के आकार के समान कांच, प्रयोगशाला में उपयोग करने वाला "वॉच ग्लास" होता है। इसी कारण इस गोलाकार कांच के टुकड़े (उपकरण) का नाम "Watch glass" रखा गया।
आपको पता होना चाहिए यह "बायोलॉजी बॉक्स" का एक अनुठा उपकरण है। 
इसका उपयोग रसायन-विज्ञान और जीव-विज्ञान, के दोनों प्रयोगशाला में किया जाता हैं।
*जीव-विज्ञान प्रयोगशाला में प्राथमिक प्रेक्टिकल class के दौरान छोटे जीव-जंतुओं के चीरफाड़ के बाद कम मात्रा में उनके नमुनों के कुछ अंश को इस पर रखा जाता हैं। नमुनों के पदार्थों को उस पर रख कर अलग किया जाता हैं तथा सुखाया भी जाता है। इस तरह जीव विज्ञान के विद्यार्थी प्रयोगशाला में इसका उपयोग करते हैं।
*रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में भी वॉच ग्लास का प्रयोग होता है। बीकर के ढक्कन (हालांकि जो पूरी तरह से सील नहीं होती) के रुप में, पदार्थ को तौलने तथा कम मात्रा में ठोस वाष्पीकरण में इसका इस्तेमाल किया जाता हैं।
आजकल Watch Glass प्लास्टिक के भी आते हैं। जो कम मूल्य तथा हल्के वजन के होते हैं।
हर प्रकार के वॉच ग्लास कई साइजों में आते हैं। इन्हें जरूरत के अनुसार एक या दो पीस में खरीदा जा सकता हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार सिंगल या सेट में ले सकते हैं।

*Magnifying Glass:- हिन्दी में इसे "विशालक शीशा" कहा जा सकता है। यह एक प्रकार का सुक्ष्म दर्शी है।
यह बाजार में "हैंड ग्लास" के रूप में पाया जाता है। इसका शीशा गोल होता है, जो फ्रेम में बंधा रहता है। साथ ही उसे पकड़ने के लिए एक हैंडल रहता है। 
"मैग्नीफाइंग ग्लास" का फ्रेम प्लास्टिक अथवा अन्य मटेरियल के बने हो सकतें हैं। जिस मटेरियल से ग्लास, फ्रेम किया रहता है उसी मटेरियल से उसका हैंडल बना रहता है।
इसके ग्लास की बनावट कुछ ऐसी होती हैं - इस उपकरण का गोलाकार कांच बीच से थोड़ा मोटा होता है तथा उसके आसपास चारों ओर किनारे -किनारे तुलनात्मक रूप से पतला होता है।
हैंड ग्लास फोल्डेबल भी होते हैं। 
बदलते ज़माने के साथ इस उपकरण में भी बदलाव हुए हैं। Market में आजकल With LED मैग्नीफाइंग ग्लास मिलने लगे हैं। जिनमें बैटरी सिस्टम होते हैं। इनके हैंडल में ऑन-ऑफ बटन की सुविधा दी जाती हैं। इसे जलाकर रात को या कम रोशनी वाले स्थानों में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। कम दृष्टि वाले व्यक्तियों के लिए भी Magnifying glass काफी मददगार साबित होता है। मानव समाज के लिए यह उपकरण हर तरफ से मददगार है।
यह एक उत्तम लैंस है। इसके जरिए छोटी से छोटी चीजें या वस्तुएं उसी रुप में कई गुना बड़ा देखा जा सकता हैं। इसके द्वारा खाली आंखों से देखा जा सकता है।
इसका उपयोग प्रयोगशाला के अलावा अन्य विभागों में भी किया जा सकता हैं। जैसे - फोटोग्राफी, आभूषण क्षेत्र, घड़ी कारीगर, चिकित्सा क्षेत्र, छोटे अक्षरों को पढ़ने में व विभिन्न छोटे पार्टस आदि देखने में इसका इस्तेमाल आराम दायक होता हैं। इसे सही दूरी पर रखकर देखा जा सकता है।
Magnifying glass कई आकार, प्रकार और साइजों के पाए जाते हैं। यह इतना महत्वपूर्ण उपकरण है कि इसके जरिए छोटे वैक्टेरियास तथा वायरस होने का पता आसानी से चल जाता हैं।
      सुविधाजनक यह उपकरण फ्रेम किया हुआ होने के कारण टिकाऊ और मजबूत होता है।
      यह एक छोटा उपकरण होने के कारण आसानी से कैरी किया जा सकता हैं।

आज के आर्टिकल में बतलाए गए दोनों प्रकार के "ग्लास मटेरियल" उपकरण की जानकारी सभी को पसंद आई होगी ......।
                          _______________











#वॉच  ग्लास,
#वॉच  ग्लास  क्या  है,
#a  watch  glass,
#watch  glass,
#apple  watch  glass  repair,
#watch  glass  chemistry,
#watch  glass  function,
#magnifying  glass,
#magnifying  glass  with  light,
#magnifying glass clipart
#magnifying  glass  drawing,
#best  magnifying  glass,
#मैग्नीफाइंग  ग्लास,
#मैग्नीफाइंग  ग्लास  क्या  होता  है,
#मैग्नीफाइंग  ग्लास  कैसे  बनाएं,
#मैग्नीफाइंग  ग्लास  इन  हिंदी,