पेपर--------

      आज का आर्टिकल दो खास पेपरों (कागज़) पर आधारित हैं। इस आर्टिकल के माध्यम हम आप सबों को दो महत्वपूर्ण "पेपर" की जानकारी देंगे। आमतौर पर इन पेपरों का उपयोग प्रयोगशालाओं में होता हैं। जानकारों के अनुसार ये पेपर प्रयोगशाला में जांच के दौरान उपयोग किया जाता हैं। 
ये पेपर हैं -1) लिटमस पेपर तथा 2) फिल्टर पेपर।

• लिटमस पेपर -: इस प्रकार के कागज (पेपर) का इस्तेमाल एक चिकित्सक के द्वारा पहली बार करीब 1300 में किया गया था।
जैसा कि हम जानते हैं साधारण कागज लकड़ी आदि से बनाए जाते हैं। ठीक उसी प्रकार लिटमस पेपर लकड़ी के कच्चे सामान, जैसे -सेल्युलोज, लाइकेन आदि से बनाए जाते हैं। यहां हम आपको बताना चाहते है कि "लाइकेन" एक प्रकार का जलीय (शैवाल, कवक) पौधा होता है।
रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में इस प्रकार के पेपर का उपयोग किया जाता हैं।
लिटमस पेपर को एक तरह का फिल्टर पेपर भी माना जाता है।
प्रयोगशाला में इस पेपर का उपयोग विलयन (मिश्रण) में किया जाता है। अर्थात दो या दो से अधिक प्रकार के पदार्थों का मिश्रण (विलयन), अम्लीय है या क्षारीय ......? इसका पता इस पेपर से लगाया जा सकता है। यानी हम कह सकते हैं लिटमस पेपर का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि कोई चीज या पदार्थ अम्लीय है या क्षारयुक्त है।
लिटमस पेपर का प्राकृतिक रंग बैंगनी होता है। लेकिन बाजार में यह दूसरे दो रंगों में उपलब्ध हैं। एक लाल रंग तथा दूसरा नीले रंग में पाया जाता हैं। इन रंगों के लिटमस पेपर ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता हैं।
जानकारों के अनुसार लाल रंग के लिटमस पेपर पर यदि क्षार डाला जाए तो, इसका रंग बदल कर नीला हो जाता है और यदि नीले लिटमस पेपर पर अम्ल डाला जाए तो उसका रंग बदल कर लाल हो जाता है।
रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला में टेस्ट के दौरान पदार्थों में अम्ल और क्षार के होने का पता इसी पेपर से लगाया जाता हैं।
• फिल्टर पेपर -: फिल्टर पेपर एक तरह का काग़ज़ होता है। जिसमें असंख्य सूक्ष्म छिद्र होते हैं। यह कागज गोल, चोकोर, आयताकार आदि आकारों में उपलब्ध हैं।
हिन्दी में इसे "छन्नी कागज" कहते है।
फिल्टर पेपर का इस्तेमाल विज्ञान क्षेत्र के अलावा कई औधौगिक क्षेत्रों में किया जाता हैं। जिसका एक उदाहरण हम आपको आगे बताएंगे। उम्मीद है उससे आप लोगों को फायदा होगा।
खैर, विज्ञान क्षेत्र में प्रयोगशाला में इस तरह के पेपर का उपयोग तरल और गैस पदार्थों से महीन-महीन ठोस कणों को अलग करने के लिए किया जाता हैं। ताकि तरल व गैस को शुद्ध किया जा सके। यानी अघुलनशील ठोस कणों को छानकर स्वच्छ किया जाए।
आमतौर पर फिल्टर पेपर को फनल पर रखकर ही तरल और गैस जैसे पदार्थों को छाना जाता हैं। इसके लिए फिल्टर पेपर को अलग-अलग तरीके से फोल्ड (मोड़ा) किया जाता हैं। पेपर फोल्ड छोटे-बड़े  कई साइजों में किेए जा सकते हैं। ताकि विभिन्न साइज के फनल पर पेपर ठीक से सेट हो सके....। तथा आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न होए।
फिल्टर पेपर कई प्रकार के होते हैं -           ✓क्रओमऐटओग्रआफ्रइक फिल्टर पेपर
✓गुणात्मक फिल्टर पेपर
✓फाइबर फिल्टर पेपर
✓तेल फिल्टर पेपर
✓कॉफी फिल्टर पेपर
✓मात्रात्मक फिल्टर पेपर आदि।

          जैसा कि लेख में हमने पहले आपको बताया था कि औद्योगिक क्षेत्र का एक उदाहरण आपके सामने रखेंगे ......तो चलिए जान लेते है ......।
जानकारों के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में फिल्टर पेपर का उपयोग चीज के जांच के लिए किया जाता हैं। 
यहां बात पेट्रोल के जांच की करेंगे। उसके अच्छे और खराब क्वालिटी की करेंगे। 
दरअसल, फिल्टर पेपर से आप पेट्रोल के क्वालिटी को परख सकते हैं और अपने गाड़ी की इंजन की रक्षा कर सकते है। क्योंकि मिलावटी यानी खराब पेट्रोल, गाड़ी के इंजन पर असर कर सकता है। इसलिए फिल्टर पेपर से जांच कर ही पेट्रोल भरवाया जाएं तो अच्छा है। 
जांच के लिए इस तरह के पेपर पर पेट्रोल का एक बूंद डाले। कुछ ही देर में पेट्रोल उड़ जाएगा। पेट्रोल के उड़ने के बाद अगर पेपर पर किसी तरह का दाग़ या धब्बा बन जाए तो समझना होगा पेट्रोल खराब क्वालिटी का है और यदि पेट्रोल उड़ने के बाद फिल्टर पेपर पर किसी प्रकार का दाग़ न बने तो समझना होगा पेट्रोल की क्वालिटी अच्छी है।
              इस प्रकार अलग-अलग फिल्टर पेपर से औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जांच कर सकते हैं। अतः प्रयोगशाला के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी फिल्टर का उपयोग किया जा सकता हैं। जो हमारे लिए काफी मददगार है।
                           _____________










#लिटमस  पेपर,
#लिटमस  पेपर  प्रयोग,
#लिटमस  पेपर  कैसे  बनता  है,
#लिटमस  पेपर  परिभाषा,
#लिटमस  पेपर  क्या  है,
#लिटमस  पेपर  का  रंग,
#लिटमस  पेपर  कहां  मिलता  है,
#लाल  लिटमस  पेपर,
#लिटमस  पेपर  टेस्ट  इन  हिंदी,
#फिल्टर  पेपर,
#फिल्टर  पेपर  क्या  है,
#फिल्टर  पेपर  का  उपयोग  करता  है,
#फिल्टर  पेपर  का  क्या  काम,
#फिल्टर  पेपर  कैसा  होता  है,
#कॉफी  फिल्टर  पेपर,