स्लाइड & क्वर स्लिप--------

      जीव-विज्ञान के छात्र प्रयोगशाला में अध्ययन के दौरान कई प्रकार के उपकरणों का प्रयोग करते हैं। उन्हीं उपकरणों में "स्लाइड & कवर स्लिप" भी माना जाता हैं। ये दो अलग-अलग उपकरण हैं। 
         शोध के जरिए ज्ञान एकत्रित करने के लिए इन दोनों उपकरणों का होना आवश्यक हैं। तथा चिकित्सा संस्थानों में इनकी हमेशा जरुरत पड़ती हैं। प्रत्येक दिन चिकित्सा में मरीजों के परीक्षण के लिए इन उपकरणों की जरुरत पड़ती हैं।
आज इस आर्टिकल के माध्यम जीव-विज्ञान के छात्रों के शोध कार्य में आने वाले इन दो उपकरणों की जानकारी हम देना चाहेंगे ......ताकि उन्हें कुछ मदद मिले.....।
1) स्लाइड-: स्लाइड का हिन्दी अर्थ पट्टी है। आपको बता दें कि यह उपकरण कांच का एक आयताकार टुकड़ा होता है। इसकी चौड़ाई करीबन 1 इंच से 3 इंच होती हैं। वहीं इसकी मोटाई 1mm. होती हैं। स्वच्छ कांच का यह एक सपाट टुकड़ा होता है। कांच के अलावा प्लास्टिक के बने स्लाइड भी पाए जाते हैं।
"सपाट स्लाइड" के अलावा ये दूसरे तरह के भी  होते हैं। सपाट ट्रे में "छोटे-छोटे" बने "गड्ढे" वाले स्लाइड होते हैं। "सपाट तथा गड्ढे वाले स्लाइड" के अलावा "माइक्रोस्कोप स्लाइड्स" भी बाजार में उपलब्ध हैं। जो ऑप्टिकल क्वालिटी ग्लास (कांच) के बने होते हैं।
अलग-अलग परिक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के स्लाइड्स उपलब्ध हैं। परिक्षण और शोध के अनुसार उनका चयन करना पड़ता हैं। 
 जानकारों के अनुसार उनका मानना है स्लाइड हमेशा जितना ज्यादा हो सके उतना पतला लेना चाहिए। इससे परिक्षण में आसानी होती है।
2) कवर स्लिप-: यह कांच का छोटा-सा गोल या चौकोर टुकड़ा होता हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार गोल कवर स्लिप तुलनात्मक अच्छा माना जाता है।
       कवर स्लिप का ब्यास "एक इंच" के करीब होता है। यह स्वच्छ कांच का सपाट उपकरण है।
प्रयोगशाला तथा चिकित्सा संस्थानों में बिना "कवर स्लिप" के "स्लाइड्स" किसी काम का नहीं होता है। इन दोनों (स्लाइड्स और कवर स्लिपस) उपकरणों के जोड़े द्वारा परीक्षण व शोध होता है। एक-साथ इन दोनों उपकरणों की आवश्यकता पड़ती हैं।
Market में पीस के अनुसार कवर स्लिपस के अलग-अलग पैक पाए जाते हैं। ये विभिन्न संख्याओं में पैकेट के साथ उपलब्ध हैं। 100 तक के पीस वाले पैक पैकेट पाए जाते हैं। कवर स्लिपस छोटे-छोटे बॉक्स में पैक रहते हैं। अपने जरुरत के मुताबिक संख्या वाले पैकेट खरीदा जा सकता हैं।

अब तक हमने जाना स्लाइड और कवर स्लिप क्या होता हैं। तथा उसका संक्षिप्त विवरण .....अब जानेंगे उपयोग कैसे और किस तरह से होता हैं ....।
         उपयोग -: इन उपकरणों की बात करें तो पहले यह जानना होगा दोनों का इस्तेमाल एक साथ किया जाता हैं।
स्लाइड पर जीवों के उत्तकों के नमुनों के कुछ अंश को रखा जाता हैं और कवर स्लिप को नमुने के ऊपर उसे टिकाए रखने के लिए रखा जाता है। कवर स्लिप की मदद से ही स्लाइड पर रखें नमुने टिक पाते हैं।
जीव विज्ञानी प्रयोगशाला में सूक्ष्म जीव, पौधे व छोटे-छोटे जीव-जंतुओं के चीरफाड़ के उपरांत आगे के अध्ययन के लिए उनके छोटे अंश को स्लाइड पर रखा जाता हैं तथा उनके अंश को सुखाने के लिए भी स्लाइड का उपयोग किया जाता है। प्रयोगशाला में इन कार्यों के लिए स्लाइड आदर्श उपकरण है। 
स्लाइड के ऊपर रखे जीवों के सुक्ष्म अंशों को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए कवर स्लिप बहुत ही मददगार है।
कवर स्लिप को नमुनों के ठीक ऊपर रखा जाता है। जिससे नमुना समान मोटाई के साथ उस पर टिका रहता है। नमुनों के हिलने-डुलने की या गिरने की संभावना नहीं रहती। स्लाइड पर नमुनों को कवर स्लिप संभालकर रखता है।
शोधकर्ता अगर चाहे तो वह नमुने को कई गुना बड़ा कर देख सकता है। ऐसे में शोध करते समय कवर स्लिप सह स्लाइड को माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर शोध कर सकता हैं। उन्हें शोध करने में कोई दिक्कत नहीं होती बल्कि शोध करना ज्यादा आसान होता हैं।
        इस लेख के जरिए हम आपको विशेष जानकारी देना चाहते हैं। जब भी "स्लाइड्स" और "कवर स्लिपस" उपकरणों को खरीदे तब दो बातों का अवश्य ध्यान रखें ....पहला- कम मोटाई (पतला) वाला उपकरण ही खरीदें.....
दूसरा- उपकरण का मटेरियल स्वच्छ व साफ होना चाहिए। किसी प्रकार के दाग-धब्बे वाला न खरीदें। ऐसा लेने से परिक्षण तथा शोध की प्रक्रिया सुचारू रूप से होती हैं।
हमें उम्मीद है इस लेख में दिए गए स्लाइड & कवरस्लिप की जानकारी से आप संतुष्ट होंगे......।
                      _____________