18वीं लोकसभा चुनाव....

🙏 दोस्तों,

                          खबरों के अनुसार आजाद भारत की 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा इस शनिवार (16-3-2024) को कर दिया गया है। यह घोषणा देश के निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है।

सबसे पहले सभी देशवासियों को इस लेख के माध्यम हम बताना चाहेंगे, साथियों अपना 'मतदान' (वोट)  जरुर करें। क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हम यहां के नागरिक हैं। अतः अपने मत का दान जरुर करे तथा सोच-विचार कर करें। उसे नष्ट न होने दें। 

आपका एक वोट बहुत मायने रखता है। देश व देशवासियों को आगे ले जाने के लिए। 

गुलामी के चलते यूं ही हम बहुत पिछे रह गये हैं। फिर पहले इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी। मगर आज अत्याधुनिक तकनीक का जमाना है। हम आगे बढ़ना चाहेंगे। अतः आपस में न लड़के, आपसी समझ के साथ, योग्य अभिवावकों के साथ हमें आगे बढ़ना है। इसलिए अपना अमूल्य मतदान जरूर करें।

आईए जान लेते है इस बार की लोकसभा चुनाव की विशेष-विशेष जानकारियों के  बारे में.....

19अप्रैल 2024 से 1जून 2024 तक पूरे देश में लोकसभा चुनाव होंगे। विभिन्न तारिखों के हिसाब से 7 चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। और 4 जून को जिसका नतीजा निकलेंगा।

चुनाव के 7 चरण इस प्रकार से हैं-

              1ले चरण में 21 राज्यों के होंगे (19April)

              2रे चरण में 13 राज्यों के होंगे (26April)

              3रे चरण में 12 राज्यों के होंगे (7May)

              4थे चरण में 10 राज्यों के होंगे (13May)

              5वें चरण में 8 राज्यों के होंगे (20May)

              6वें चरण में 7 राज्यों के होंगे (25May)

              7वें चरण में 8 राज्यों के होंगे (1June)

✓आपको मालूम होना चाहिए 7 चरणों में मतदान अलग-अलग जगह होंगे लेकिन देश के तीन राज्य ऐसे हैं जहां पर सातों चरणों में मतदान होंगे....।

वे राज्य हैं- (1)पश्चिम बंगाल (2) उत्तर प्रदेश और 

(3) बिहार । यहां लगातार सातों दिन अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डलेंगे।

✓दोस्तों, बतलाया जा रहा है इस बार मतदाताओं की संख्या करीब 97 करोड़ की हैं। जिसमें अधिक उम्र वाले, महिला, पुरुष, नौजवान, ट्रांसजेंडर व नये वोटर वर्ग शामिल हैं।

वर्गों की संख्या कुछ इस प्रकार से बतलाई जा रही हैं-

1) पहली बार यानी नये मतदाताओं की संख्य- 1.89करोड

2) पुरुष मतदाता- 49.7 करोड़

3) महिला मतदाता- 47.1 करोड़

4) नौजवान मतदाता- 22 करोड़ (क़रीब)

5) ट्रांसजेंडर मतदाता- 48 लाख

✓खबरों के अनुसार 5 साल में करीब 6 करोड़ मतदाताओं की संख्या बढ़ गई हैं।

✓आप लोगों की जानकारी के लिए यह भी बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा देश भर के 97 करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए 10.5 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) बनाने की तैयारी की जा रही हैं। और उनमें तकरीबन 1.5 करोड कर्मी उपस्थित रहेंगे। उनकी देखरेख में 55 इवीएम (EVM) के जरिए वोट डाला जाएगा। यानी इवीएम (EVM) द्वारा 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे।


✓वैसे इस मशीन पर सबों को भरोसा नहीं है। दुनिया के अनेक देशों ने इस मशीन का त्याग किया है। हमारे देश के अनेक लोग भी यही चाहते हैं।


✓मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता और प्रचारकों को विशेष बातों से अवगत कराया गया हैं। जो आगे जान लेते हैं...

दरअसल, उनके द्वारा कहा गया है कि *देश का प्रत्येक मतदाता अवश्य ही वोट दे। ये उनके अधिकारों में एक है। अतः अपने मताधिकार का उपयोग जरुर करें।

*अधिक उम्र यानी 80-85 से अधिक उम्र के मतदाताओं तथा 40%-50% वाले शारीरिक तौर पर विकलांग मतदाताओं को उनके घर पर वोट देने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

*ग़लत सूचना, धनबल, अफवाहें आदि मामलों में न पड़े क्योंकि इससे निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

*राजनीतिक प्रचारकों से कहा गया है- निर्वाचन आयोग पारदर्शिता पर भरोसा करता हैं। कोई भी पार्टी अपना प्रचार, बिना ज्यादा शोर के आराम से करें। अपने प्रचार में बच्चों को शामिल न करें। भाषा पर संयम रखते हुए गलत शब्दों का उपयोग न करें। *बाहुबली का उपयोग करने की कोशिश न करें।

*चुनाव के समय ड्रोन के जरिए देश की सीमाओं पर निगरानी रखी जाएगी।

यह रिपोर्ट था 2024 के लोकसभा चुनाव का, जिसे हर भारतीय नागरिक को जानना चाहिए।

        

खैर दोस्तों, लोकसभा चुनाव को महापर्व की तरह मानते हुए अपना मतदान अवश्य करें। हवाई बातें छोड़ वास्तविकता पर ध्यान देते हुए अपना कीमती वोट दे। कहीं बाद में पछताना न पड़े.....।

                    _______________