3व्हिल स्कूटर

नमस्कार दोस्तों,

                     आज के लेख में हम चर्चा करने जा रहे हैं तीन पहियों वाली स्कूटर की.... देश-विदेश की कई ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने लोगों की कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा व सुविधा हेतु 3व्हिल स्कूटर लॉन्च किया है। शायद आगे भी और करेंगे।

ऐसी कुछ खास कंपनियों में हैं- 

हीरो...

यामाहा...

महिन्द्रा...

जौंट...

मैक्सिमा...

कोमाकी... 

पियागीयो आदि...।

3व्हिलस स्कूटर में खास मिले-जुले फीचर्स देखने को मिलते हैं। जो इस प्रकार से होते हैं....

✓इस प्रकार के स्कूटर, बैटरी व इलैक्ट्रिक वैस में उपलब्ध होते हैं।

✓तीन पहियों वाले स्कूटर में कुछ के सामने दो पहिऐं और पिछे एक पहिए होते हैं। तो किसी के सामने एक पहिया और पिछे दो पहियें लगे होते हैं।

✓ऐसे स्कूटर के फीचर्स व डिजाइनों में सामान्य अंतर पाये जाते हैं।

✓इनमें LED हेड लाइट, रनिंग लाइट्स, बैक लाइट्स की व्यवस्था रहती हैं।

✓सामने सिंगल व आरामदायक सीट तथा पिछे किसी के बैठने के लिए ग्रैब लगा रहता हैं।

✓स्कूटर के सामने व पिछे की ओर अलॉय व्हील दिया जाता हैं।

✓सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ कई तीन पहियों वाले वाहन उपलब्ध होते हैं।

✓3व्हिल स्कूटर में मैच्योर कलर्स का ध्यान रखा जाता हैं।

✓अनेक तीन पहिया वाहन में एक खास प्रकार का बटन लगाया जाता है। चालक द्वारा जिसके दबाने से वाहन थोड़ा आगे चलकर एक जगह रुक जाता है। आगे -पिछे हिलता नहीं है। न ही लुढ़कने का डर रहता है।

✓ट्रैकिंग की सुविधा हो सकती है।

✓एक बार फुल चार्ज करने से 70km.से 80km. या कुछ ज्यादा चल सकती हैं।

✓3व्हिलस साधारण तौर पर 20km.से 25km. प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।

✓इनकी कीमत की बात करें तो कह सकते है, ये लाख के आसपास मिल जाते हैं। क्योंकि अलग-अलग कंपनियां इनमें भिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं अतः उनकी कीमत भी अलग ही होती हैं।

✓अलग-अलग कंपनियां खास लोगों के यात्रा के सुविधा हेतु इन वहनों में अच्छे व सुरक्षित फीचर्स उपलब्ध करवाते हैं।

✓इस तरह के वाहनों को खरीदते समय उसकी सुविधा जनक फीचर्स को चैकिंग कर खरीदना सही है।

दोस्तों, अब तक हमने जाना 3व्हिल स्कूटर में सुरक्षा तथा सुविधाएं किस प्रकार से मिल सकती हैं। अब बात करते हैं तीन पहिया स्कूटर वाहन खरीदने के कारण क्या हो सकते हैं....

आपको बता दें कि तीन पहिया स्कूटर की मांग विदेशों में खूब है लेकिन भारत में दोपहिया स्कूटर को ही लोग पसंद करते हैं। यहां तीन पहियों वाली स्कूटर की मांग बहुत कम या नहीं के बराबर ही है। पर हमारे समाज में, हमारे आसपास कुछ ऐसे असहाय व शारीरिक तौर पर कमजोर लोग हैं जिन्हें अपनी यात्रा या काम स्वयं करना पड़ता हैं। 

हम कह सकते है इनमें खास बुजुर्ग वर्ग तथा विकलांग वर्ग आते हैं। इसके अलावा वे लोग हैं जो दो पहिया स्कूटर का बेलेंस नहीं रख पाते और दुर्घटना से डरते हैं। ऐसे वर्गों के लिए भी 3व्हिलस स्कूटर मददगार साबित होता है। उन्हें इस प्रकार का वाहन जरुर खरीदना चाहिए। कंपनियों ने इन वर्गों की सुविधा जनक यात्रा को ध्यान में रखते हुए इन्हें लॉन्च किया है।

तीन पहियों वाले स्कूटर में किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाना नहीं पड़ता। डीसबैलैंस से दुर्घटना होने की संभावना नहीं रहती। स्टाइलिश और आकर्षक के साथ इसका सौदा किया जा सकता हैं। यात्रा के दौरान दुषण मुक्त और ध्वनि मुक्त सुलभ यात्रा की जा सकती हैं।

इसलिए यहां पर भी विशेष वर्ग के लोगों को अपनी सुलभ स्वयं यात्रा का लाभ उठाने के लिए 3व्हिलस स्कूटर के बारे में सोचना चाहिए। 

                       ______________