पोर्टेबल फ्रिज----

नमस्कार दोस्तों,

                 आज के लेख में हम एक ऐसे प्रोडक्ट की बात करेंगे, जिसके बारे में जान कर आप काफी आश्चर्य और उत्साहित होंगे।

इसे खिलौना समझने की कतयी गलती न करना क्योंकि यह आपके बड़े काम की चीज है। 

जिस समय गर्मी के मारे, अधिक तापमान के वजह से आपको थोड़े ठंडे पानी की जरूरत हो और वो पानी पी आपके जान में जान आए ऐसे में यह प्रोडक्ट आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

जी हां दोस्तों, हम यहां पोर्टेबल फ्रिज की बात कर रहे हैं। जो साथी बनकर आपके साथ रहेगा। आप चाहें पढ़ाई टेबल पर हो, लेपटॉप पर काम कर रहे हो, अपनी कोई दूकान चला रहे हो, जीम में कसरत कर रहे हो या कार ड्राइव कर रहे हो....। अगर ऐसा एक फ्रिज आपके पास रखा हो तो गर्मी में प्यास लगने पर ये आपको ठंडा पानी पिलाएगा और आपको राहत देगा।

गर्मी में अगर एक गिलास ठंडा पानी पीने को मिल जाए तो जान में जान आ जाती है। आपके जान में जान डालने के लिए आप एक पोर्टेबल फ्रिज के बारे में सोच सकते है।

यह साइज़ में बहुत छोटा होता है साथ ही हल्का भी होता है। इसे आसानी से कहीं पर भी ले जाया जा सकता है। कम ठंडे (कूलिंग) के साथ पानी ,फल, सामान्य खाद्य, दवाई, कोल्डड्रिंक्स बगैरे रखकर 20-30मीनट के भीतर इन्हें Use  किया जा सकता है। भीतरी कम जगह के कारण एक व्यक्ति भर के लिए काफी है।

आमतौर पर इस तरह के फ्रिज 5लिटर के होते हैं। अंदर दो खंड रहते हैं। आप चाहें तो बीच के पार्टीशन को हटाकर एक स्पेस कर सकते है। सिंगल डोर पर सॉस पाउच या टॉफी रखने की व्यवस्था रहती है।

कई कंपनी वारंटी नहीं देती। तो कई है जो एक साल की वारंटी देती है। लेकिन आपके Use और रख-रखाव पर निर्भर करता है कि पोर्टेबल फ्रिज कितने दिनों तक चल सकता है।

दोस्तों, पोर्टेबल फ्रिज में दो सिस्टम दिए जाते हैं। इसमें आप न सिर्फ ठंडे सामान का उपयोग कर सकते है वरन सामान गर्म भी कर सकते हैं। लेकिन दोनों सूरतों में कम ही ठंडा और कम गर्म के लिए यह  उपयोगी है। पर काम ठीक से चल जाता है।

इसमें ठंडी चीजें ठंडी रहतीं हैं और गर्म चीजें गर्म... लेकिन नार्मल ट्रेम्पेचर (तापमान) में रखी चीजें ठंडी होने या गर्म होने में थोड़ा समय लगता है। रिपोर्ट के अनुसार डेढ़-दो घंटे का समय लग जाता है। पर थोड़ी ठंडी और गर्म वाली चीजें आपके हिसाब से कम समय में दोनों मिल जाते हैं। 

5लिटर का यह फ्रिज करीब-करीब 18चौड़ा, 25डीप, 28cm ऊंचा बनाया जाता हैं। ये सिंगल डोर के साथ उपलब्ध होते है।

टेबल टॉप पर रखे जाने वाला यह फ्रिज 20 से 22 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया रहता है। अगर वोल्टेज की बात करें तो अनुमानिक 12/24 का होता है।

घर या ऑफिस पर Use के लिए AC और कार यानी बाहर DC बिजली की व्यवस्था रहती है। 

फ्रिज के बॉडी के पिछे एक सेक्शन रहता है। वहां पंखा , स्वीच, प्लग की व्यवस्था रहती हैं। साथ ही वायर दिया जाता है।

अगर इसमें कोई चीज गर्म करना हो तो 'वॉर्मर स्वीच' और ठंडा करना हो तो 'चिलर स्वीच' का प्रयोग किया जाता हैं। यानी एक स्वीच के up side ठंडा और निचे की ओर गर्म के लिए इसका Use किया जाता है। लेकिन ध्यान रखना जरूरी है कि चिलर (ठंड)और वॉर्मर (गर्म) दोनों ही कम मात्रा में होते हैं। ये साधारण तौर पर फ्रिजरलेस होते है।

इस तरह के फ्रिज के खरीदने पर कंपनी की ओर से एक मेनुअल (कागज़) पेपर दिया जाता है। जिसमें इसे Use करने की पूरी विधि लिखी होती है। उसे पढ़कर आप बड़े आसानी से पोर्टेबल फ्रिज का Use कर सकते हैं।

चौकोरनुमा, हार्ड प्लास्टिक बॉडी का बना 'क्वीट पोर्टेबल' फ्रिज 5 हजार तक में खरीदा जा सकता है। 

इसे घर बाहर Use किया जा सकता हैं। इसे उठाकर कहीं भी लें जा सकतें हैं।

ऐसे फ्रिज ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं....।

दोस्तों, कम बजट का एक शानदार उपयोगी प्रोडक्ट की सबसे अच्छी कंपनी Tropicool है। जो आपको अमेजन में भी मिल जाएगी। यहां इसकी डेलिवरी फ्री बताई जाती है। 

इसके अलावा और भी कई कंपनियों की क्वीट पोर्टेबल फ्रिज उपलब्ध हैं।  अगर खरीदने का मन बनाया हो तो कहीं से भी ट्राई कर सकते हैं....।

                      _______________