फोल्डेबल स्मार्टफोन---

नमस्कार दोस्तों,

                       हमारे देश में कुछ साल पहले फ्लिप फोन यानी फोल्डेबल फोन लॉन्च हो चुका है।

इसे आसानी से मोड़कर छोटा रूप दिया जा सकता है। इसलिए इसके प्रोर्टेबिलिटी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके रूप-रंग और डिजाइन को भी लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन मोबाइल यूजरों को फोल्डेबल फोन से काफी परेशानी होने की खबर मिली हैं।

बताया जाता है कि इस फोन के फायदे कम और नुकसान ज्यादा हैं।

फ्लिप फोन के मुख्य दो फायदे युजरों को मिल सकते हैं....एक तो इसे मोड़ कर छोटा किया जा सकता है और दूसरा इसके फूल बॉडी स्क्रिन। 

इन दो खास फायदे के अलावा इसे आसानी से खोला और मोड़ कर बंद किया जा सकता है। लेकिन इसमें अनेक कमियों के बारे में बताया गया हैं। यही वजह है कि यूज़र इसमें खास इंट्रेस्ट नहीं ले रहे हैं।

कहा जाता है साधारण फोन की तुलना में फोल्डेबल फोन नाजूक होते हैं। क्योंकि फोल्ड करने के लिए इसमें नाजूक सामान का इस्तेमाल किया जाता है।                   

 इनमें सभी प्रकार के ऐप्स लोड़ नहीं किए जा सकते। जिससे अधिकांश यूजरों को परेशानी हो सकती हैं।                                फ्लिप फोन के स्क्रीन के लिए प्रोटेक्शन ग्लास नहीं मिलता। इसमें प्लास्टिक ग्लास कवर का Use होता है। जिससे स्क्रीन पर स्क्रैच लगने का खतरा रहता है। इसकी कीमत भी अधिक है। ख़राब होने पर रिपेयर में भी ज्यादा खर्चा आ सकता है। वगैरह.....

यही कारण है कि बाजार में लॉन्च होने के बावजूद इसकी खास डिमांड नहीं है।

इस क्षेत्र में देश की जाने-माने कंपनी सैमसंग ने इसमें सुधार कर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड-2,3,4,5 बाजार में लाई हैं। जो फोल्डेबल फोन यूज़र के परेशानियों को दूर कर सकता हैं।

नये प्रकार का सेंसर और फिचर्स के साथ सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन बारी-बारी से बाजार में लॉन्च किया है। जिससे धीरे-धीरे ग्राहकों का इस ओर रुझान बढ़ रहा हैं।

दोस्तों, हम यहां अपने इस आर्टिकल में सैमसंग गैलेक्सी की फ्लिप फोन 2और 5 की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं....

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड-2:- कंपनी ने इसे सीमलेस स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। इसमें स्मार्टफोन के साथ टेबलेट भी शामिल हैं, जिसे यूज़र के दैनिक कार्यों में आने योग्य माना जा रहा हैं। 

यह फ्लेक्सिबल डिस्प्ले की शुरुआत 69.999से बताई जाती है। 

यूज़र इसे अपनी सुविधानुसार आसानी से मोड़ सकते है और बिना मोड़े कंप्यूटर की तरह Use कर सकते है।

सेट 19.3cm का है, रैम 12GD है, 4500mAh बैटरी और इसका बजन करीबन 279g. है।

इसमें कई सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा GPS, वाइफाइ, ब्लूटूथ जैसे फिचर्स भी हैं। 

हैंड फ्री विडियो कॉल के लिए फोन को मोड़ कर इसके सामने की ओर (कवर) शो देख सकते हैं।

      इस प्रकार के फोन पर कंपनी ने और सुविधा के तौर पर ये भी दिया है, यूज़र एक ही समय में अपना काम कर, विडियो देख सकते हैं तथा खेल भी सकते हैं।

पहले के फोल्डेबल फोन नाजुक हुआ करतें थे, लेकिन सैमसंग ने इसके कवर को पॉलिश कर ग्लास विक्टस से मजबूत किया है। इसलिए अब सैमसंग का गैलेक्सी फोन मजबूत और टिकाऊ है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड-2 एक टच स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन है। जो कांस्य और काले रंगों में उपलब्ध किए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड- 5:- कंपनी का यह फोन 2023 में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत- 154.999 है। जो बाजार समय तथा जगह के हिसाब से कीमत में उतार -चढाव हो सकता है। 

इसे बहुत ही बेहतरीन फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है। उन्हें शिकायत का कोई भी मौका नहीं मिलेगा।

इसके संक्षिप्त जानकारी के तौर पर कह सकते है, इस फोन को मोड़ने पर यह एक छोटी डायरी के समान लगता है।

इसे सुन्दर तीन रंगों में बाजार में लाया गया हैं- ब्लैक, ग्रे और सिल्वर। बेहद चमकिले ये रंग लोगों को भा रहें हैं।

इसका वजन -253g.है। इसकी मोटाई 6.10mm, ऊंचाई-129.90 और चौड़ाई-154.90की हैं। यह 7.60 इंच का टचस्क्रीन फोन है।

फोल्डेबल फोन 374 पिक्सेल (PPI) आस्पेक्ट्स रेशियों का बताया जा रहा है।

इसका इंटरनल स्टोरेज 256GB है।

बैटरी क्षमता 4400mAh है। 

इन सबों के अलावा सैमसंग ने इसे बाजार में कई सेंसर के साथ लॉन्च किया है। जैसे - बैरोमीटर, कंपास सेंसर, एवियर Light सेंसर, फिंगर प्रिंट आदि.....।

तो दोस्तो कुल मिलाकर कहा जा सकता है सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन मजबूत, किफायती, टिकाऊ और काम आने योग्य हैं। अतः इस प्रकार के नये, स्टाइलिश फोन के बारे में हम सोच सकते हैं....।

कंपनी का फोन ऑनलाइन भी ख़रीदा जा सकता है।

                  _____________