निगरानी---

नमस्कार दोस्तों,

       

आपकी उपस्थिति में हो या अनुपस्थिति में घर, ऑफिस, गोडाउन, बगीचा या किसी संस्था की देख-रेख और वहां की सुरक्षा बहुत जरूरी हैं। आज के जमाने के हिसाब से घर-बाहर की safety पर ध्यान देना जरूरी हो जाता हैं। वरना बहुत विपत्तियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे, जो इस मामले में आपकी मदद कर सके। आपकी और आपके अपनों की सुरक्षा का ध्यान रख सके। 

दोस्तों, हम आपकी निगरानी के लिए जिस प्रोडक्ट की बात करेंगे वो है- कैमरा...।

इसके जरिए आप सतर्क हो अपना व अपनों का ध्यान रख सकतें हैं।

वैसे तो कैमरे कई प्रकार के होते हैं। मगर आज़ के लेख में हम "CCTV कैमरे" की बात करेंगे। इसके विभिन्न पहलुओं की चर्चा करेंगे।

CCTV कैमरा एक "निगरानी डिवाइस" है। इसका बाहरी हिस्सा हार्ड प्लास्टिक बॉडी का बना होता है और भीतरी हिस्से में इलैक्ट्रिक तकनीकी व्यवस्था होती हैं। 

विभिन्न प्रकार के तकनीकी व्यवस्था के साथ अलग-अलग सुविधाओं में CCTV camera मिलता हैं। जिससे उसकी विशेषता और क़ीमत तय होते हैं।

      अगर कोई CCTV camera की सोच रहा हो तो उसके फीचर्स की जानकारी अवश्य लें लेनी चाहिए। 

इसके अलावा बेस्ट कंपनी, रेंज, कलर, ओडियो, विडियो, अंधेर का विजन, स्टोरेज क्षमता आदि पर  नजर दौडा लेना उचित हैं। 

किसी भी डिवाइस को खरीदने पर इस प्रकार की छोटी-छोटी बातों को जांच लेना काफी महत्वपूर्ण हैं। 

CCTV कैमरा लगे स्थान के आसपास के गतिविधियों की निगरानी रखता है। और उन्हें स्टोर कर रखता है। जिससे घर और घर के बाहर की सुरक्षा होती हैं। 

अब हमारे मन में सवाल पैदा हो सकता है कि इन कैमरों में स्टोर की गई गतिविधियां क्या हमेशा के लिए स्टोर रहती हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह निर्भर करता है कैमरे के सेट-अप और फूटेज स्टोर क्षमता पर, फिर भी अधिकतर CCTV फूटेज में करीब 90 दिनों तक वहां की समस्त गतिविधियां स्टोर रहती है।

गतिविधियों के अलावा इसमें वहां के आसपास के आवाज़ भी रिकॉर्ड किये जा सकते हैं । वो भी निर्भर करता है कैमरे में लगाएं गये इलैक्ट्रिक उपकरणों पर, यानी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड के लिए जिन उपकरण व तकनीक की जरूरत होती हैं उनका CCTV camera में होना जरूरी होता हैं।

इसके कैचिंग रेंज, कैमरे के लैंस पर निर्भर होता है। 

इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि दिन के उजाले में कैमरा समस्त गतिविधियों और उसके आवाज को रिकॉर्ड कर स्टोर कर लेगा। लेकिन क्या अंधेरे में रात को बिना रोशनी के यह हमारी निगरानी कर सकता है? दिन की तरह रात के अंधेरे में भी ऑडियो-वीडियो रिकार्ड कर फूटेज में स्टोर कर सकता हैं?

बिल्कुल कर सकता हैं, दोस्तों!... आधुनिक तकनीकी से ऐसा संभव है। 

CCTV camera लगाने से वो दिन-रात, रोशनी और अंधेरे में आउटडोर और इनडोर दोनों की निगरानी भलीभांति रख सकता हैं। 

कैमरे के कई प्रकार हैं:- जैसे - WiFi कैमरा, Thermal कैमरा (तापमान संबंधित), 3G-G4 कैमरा, PTZ कैमरा (दिशा कंट्रोल करने वाला)आदि।

इनकी अलग-अलग विशेषताएं हैं।

दोस्तों, इस लेख में हम एक बेस्ट कंपनी की स्मार्ट CCTV camera का जीक्र करेंगे। अगर कोई अपनी तथा अपनों की सुरक्षा की सोचते हुए कैमरा लगाना चाहते हैं तो "फिलिप्स कंपनी" के CCTV camera के बारे में सोच सकते है।

यहां हम आपको इस कंपनी के कैमरे की संक्षिप्त पर महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहेंगे...।

आपकी Safety के लिए फिलिप्स कंपनी के खास दो CCTV camera हैं। दोनों मॉडल बेस्ट हैं...।

एक है- HSP 3500

दूसरा है- HSp 3800

इनमें 3500 इनडोर और 3800 आउटडोर के लिए हैं...।

दोनों कैमरे ही wi-fi हैं। ये चार चैनलों के साथ आते हैं। इनमें नाईट विजन, वायरलेस तथा रिमोट कंट्रोल की सुविधा उपलब्ध हैं। ये हर मौसम में, अंधेरे और रोशनी में आसपास के गतिविधियों का स्पष्ट रिकॉर्ड बना सकते हैं।

घर, दुकान, ऑफिस, संस्था से दूर रहने के बावजूद ये आपको वहां की हर एक खबर देता रहेगा। दूर रहकर भी इन कैमरों के जरिए उन जगहों पर आप निगरानी रख सकते हैं।

इनकी कीमत बाजार के हिसाब से मिलेंगे। वैसे 3-5 हजार तक मिलने की संभावना रहती हैं।

अतः अगर आपने CCTV camera का मन बना लिया है तो फिलिप्स के 3500 और 3800 ट्राई कर सकते हैं।

CCTV camera खुले बाजार और ऑनलाइन से भी ख़रीदा जा सकता है।


                       ____________